जिला आधिकारी के आदेश के बाद भी शाहाबाद में चकमार्ग अतिक्रमण पर राजस्व विभाग बेबस जिला आधिकारी के आदेश के बाद भी शाहाबाद में चकमार्ग अतिक्रमण पर राजस्व विभाग बेबस हरदोई (शाहाबाद)। जिला अधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शाहाबाद क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। टोडरपुर गांव स्थित चकमार्ग संख्या 724 पर पिछले एक वर्ष से अतिक्रमण बना हुआ है, लेकिन इसे हटाने की दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बीते चार महीनों से “आज-कल” का आश्वासन देकर मामले को टाला जा रहा है। जब इस संबंध में नायब तहसीलदार से जानकारी ली गई तो उन्होंने चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने के लिए किसी प्रकार की धनराशि (मद) उपलब्ध न होने की बात कही। यह जवाब अपने आप में कई सवाल खड़े करता है—क्या सरकारी आदेश भी अब बजट के अभाव में ठंडे बस्ते में डाल दिए जाएंगे? स्थानीय लोगों का आरोप है कि हल्का लेखपाल मुकेश अग्निहोत्री की निष्क्रियता या कथित संरक्षण के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और प्रशासनिक तंत्र की कार्यक्षमता पर सवालिया निशान लग रहा है। चकमार्ग जैसे सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा न सिर्फ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है, बल्कि यह आम जनता के आवागमन के अधिकार का भी सीधा हनन है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की उदासीनता यह संकेत देती है कि या तो आदेशों का पालन कराने की इच्छाशक्ति नहीं है, या फिर कहीं न कहीं व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक टोडरपुर गांव के इस चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाता है।

- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- हरदोई में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला एंकर हरदोई में डरा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ बीच सड़क पर एक सीएनजी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलती इस कार को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जनपद के बिलग्राम रोड स्थित फर्दापुर गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीएनजी कार होने की वजह से आग तेजी से फैली और कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।1
- Post by Shivam Nagar1
- मौत आई थी कार सवार के पास, लेकिन किस्मत ने दे दिया साथ; देखिए हरदोई का LIVE मंजर... मौत बनकर दौड़ी कार... और फिर सड़क पर मच गया कोहराम! उत्तर प्रदेश के हरदोई में आज एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।""ये लपटें नहीं, साक्षात मौत का तांडव है! बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब फर्राटा भर रही एक वैगनआर कार अचानक 'आग का गोला' बन गई। देखिए इन तस्वीरों को... #Hardoi #HardoiNews #UPNews #BreakingNews #HardoiPolice #हरदोई #उत्तरप्रदेश #LatestNews #CarFire #Accident #CloseCall #NarrowEscape #FireIncident #CngCar #ShortCircuit #RoadSafety #MiracleEscape #LiveVideo #मौत_को_छूकर_टक_से_वापस #जाको_राखे_साइयां #MautKaTandav #ViralVideo #RoadAccidentIndia #CngCarFire1
- हरदोई ग्राम पंचायत में सचिव व प्रधान ने मिलकर किया भ्रष्टाचार ग्रामीणों की जुबानी , ग्राम पंचायत की बेदर्द कहानी सरकारी भवनों के जमींदोज हालातों पर चिंतित ग्रामीण सचिव ने अपने कार्यकाल में कार्य न होना कहकर झाड़ा पल्ला सरकारी बिल्डिंग पर कब्जा कर प्रशासन को चुनौती आंगनबाड़ी का उद्घाटन हुआ , परंतु संचालित कभी न हुआ _ ग्रामीणों का गंभीर आरोप खेल मैदान की जमीन पर भी जबरन दबंगों के कब्जे का लगा आरोप जिम्मेदारों की अनदेखी या मिलीभगत पर बड़ा सवाल भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की कुरारी ग्राम पंचायत का मामला4
- फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में पारंपरिक मेले का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। मेले का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। झूलों पर बच्चों की किलकारियां और दुकानों पर महिलाओं-पुरुषों की भीड़ से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले ने क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था भी संतोषजनक रही, जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद लिया।4
- *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1