टीकमगढ़ जिले के बमोरी कला गांव में चोरों के आतंक से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ चार मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई इस बड़ी वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव के निवासी गणपत कुशवाहा, बिंदी अहिरवार, संतोष अहिरवार और रईस पठान के घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, चारों घरों से करीब ₹30 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और लगभग ₹10 लाख की नगदी चोरी हुई है। कुल मिलाकर करीब ₹40 लाख रुपये की चोरी होने का अनुमान जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बमोरी कला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की जल्द ही पहचान कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
टीकमगढ़ जिले के बमोरी कला गांव में चोरों के आतंक से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ चार मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई इस बड़ी वारदात
ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव के निवासी गणपत कुशवाहा, बिंदी अहिरवार, संतोष अहिरवार और रईस पठान के घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, चारों घरों से करीब ₹30
लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और लगभग ₹10 लाख की नगदी चोरी हुई है। कुल मिलाकर करीब ₹40 लाख रुपये की चोरी होने का अनुमान जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बमोरी कला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास
के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की जल्द ही पहचान कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक नए मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जिले में बहुत ही जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा और यह बनकर तैयार हो जाएगा।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के दौड़ लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को खजुराहो के लिए रवाना होना था। इस दौरान राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार काफिले में पीछे रह गए थे, जिसके कारण वे हेलीकॉप्टर तक पहुंचने के लिए तेजी से दौड़ते हुए नजर आए।1
- टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के बाद भी टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला को बोलने का मौका नहीं दिया गया। इस कार्यक्रम में बोलने का अवसर न मिलने पर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने मीडिया से रूबरू होकर अपनी बात कही है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ दौरे के दौरान 17 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का होटल में जोरदार स्वागत किया गया।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोराघाट स्थित इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर पुलिस और रिजर्व बल ने सघन चेकिंग के दौरान एक कार से 21 लाख 19 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत की गई, जिसमें गोराघाट थाना निरीक्षक विनीत तिवारी की टीम को यह कामयाबी हासिल हुई। एसडीओपी भांडेर पी सी यादव (पूनम चन्द यादव) द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान ग्वालियर निवासी ओम प्रकाश कुशवाह की कार से यह भारी नकद राशि बरामद की गई। सूचना मिलने पर एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति मौके पर नकदी से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस धनराशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफएसटी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधिक कार्रवाई की है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वर्तमान में जिले के सभी इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्टों पर पुलिस की टीमें लगातार मुस्तैदी से निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही हैं।2
- टीकमगढ़ को जैविक जिला बनाने में मदद करने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ आगामी 25 जुलाई को जिले में जैविक जागरण रैली निकालेगा। यह निर्णय कृषि अनुसंधान केंद्र कुण्डेश्वर रोड पर आयोजित भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक जिला बैठक में लिया गया। यह बैठक प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी और संभाग मंत्री हेमंत पटेल के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्ययोजना, नई ग्राम समिति की सूची तैयार करने, आगामी सदस्यता अभियान और जैविक खेती के किसानों के लक्ष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में जैविक किसानों का सम्मान कर जैविक जागरण रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही संगठन ने इस बार जिले में 50,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। बैठक के दौरान प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी ने ग्राम और तहसील के बीच की इकाई के रूप में 'मण्डल रचना' तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस. के. सिंह ने उपस्थित किसानों को जैविक खेती के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी ने किया। बैठक में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, महिला संयोजिका पुष्पा विश्वकर्मा, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष लोधी, जिला युवा आयाम प्रमुख राकेश सिंह घोष, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, मोहनगढ़ तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय, जतारा तहसील अध्यक्ष जानकी अहिरवार, तहसील उपाध्यक्ष किशोरीलाल अहिरवार, बिहारी लाल कोरी, बद्री तिवारी, किशन कुशवाहा, रामकिशन प्रजापति, जैविक खेती प्रमुख देशराज रजक, डरू रजक और मलखान राजपूत सहित कई किसान उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ के पलेरा थाना अंतर्गत बन्ने बुजुर्ग गांव में 20 दिन की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जतारा एसडीओपी श्री अभिषेक गौतम सहित एफएसएल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मृतका के शव का पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद से पूरे बन्ने बुजुर्ग गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस संवेदनशील मामले में लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस जांच पूरी होने तक प्रतीक्षा करने की अपील की गई है। ईश्वर पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।4