Shuru
Apke Nagar Ki App…
🌾🌾फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।🌾🌾किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए। #राजिम #rajim_gariyaband #kisan #धानकाफसल किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए, फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।
Rajesh kumar
🌾🌾फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।🌾🌾किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए। #राजिम #rajim_gariyaband #kisan #धानकाफसल किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए, फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- स्कूल निरीक्षण मं सियासत तेज, भाजपा के कांग्रेस ऊपर पलटवार धमतरी। सरकारी स्कूल मन के बदहाल हालत ला लेके कांग्रेस के “स्कूल ठीक करो” अभियान के तहत करे गे निरीक्षण के बाद कुरूद मं सियासी बयानबाजी तेज हो गे हवय। भाजपा शहर प्रभारी भोजराज चंद्राकर ह कांग्रेस के आरोप ऊपर पलटवार करत कहिन कि स्कूल के कमी ला सामने लाना गलत नइ हे, फेर सालों तक जनप्रतिनिधि के जिम्मेदारी निभाय के बाद कैमरा लेके निरीक्षण करके ओकर राजनीतिक प्रचार करना ठीक नइ हे। भोजराज चंद्राकर ह कहिन कि नीलम चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर अउ मनीष साहू लंबे समय ले जनप्रतिनिधि के रूप मं काम करत आइन। अगर आज स्कूल भवन, पानी, शौचालय अउ मरम्मत के समस्या दिखत हे, त ये मन के समाधान बर पहिली कतका आवेदन, प्रस्ताव अउ प्रयास करे गे, वो घलो जनता ला बताना चाही। उहां कहिन कि कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर के कार्यकाल मं शिक्षा के क्षेत्र मं कई काम होय हवय। कन्या विद्यालय मं करीब एक करोड़ रुपिया के कक्ष निर्माण, ब्यास स्कूल भवन अउ डिपो रोड बर करीब तीन करोड़ रुपिया के मंजूरी समेत आईटीआई, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, केंद्रीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय अउ नवोदय विद्यालय जइसन संस्थान विकास के प्रमाण हवंय। भाजपा नेता ह कांग्रेस ला रीलबाजी छोड़के तथ्य अउ विकास के राजनीति करे के सलाह देत कहिन कि स्कूल के जेन समस्या सही हे, ओकर समाधान जरूरी हे, फेर लइका मन के समस्या ला राजनीतिक हथियार बनाना घलो ठीक नइ हे।1
- मल्टी विलेज स्कीम के तहत गुरुर ब्लॉक के 25 से अधिक गांव में हो रही शुद्ध पेयजल की सप्लाई बालोद जिले की जीवन दायिनी तांदुला जलाशय की पानी को रेड जोन वाले गुरुर ब्लॉक तक पहुंचाने के लिए नेशनल हाईवे 930 मुख्य मार्ग किनारे होते हुए ग्राम चिटौद तक लगभग 40 किलो मीटर मुख्य पाइप लाइन का विस्तार कार्य पूरा हो गया है। इसी के तहत ग्राम धनोरा में फिल्टर प्लांट बनाया गया। जहां तांदुला जलाशय के पास बने संपवेल से पानी फिल्टर प्लांट तक पहुंच रहा है। वही ग्राम कनेरी मे भी जल प्रदाय योजना के तहत काम पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई की जा रही है। चयनित गांवों में सड़क किनारे होते हुए मुख्य पाइप लाइन का विस्तार के बाद प्रत्येक घरो मे टोटी युक्त नल लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुर ब्लॉक के ग्राम धनोरा स्थित फिल्टर प्लांट मे साफ होने के बाद लगभग 40 हजार लोगो को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है। केंद्रीय भू जल सर्वेक्षण की टीम ने गुरूर तहसील क्षेत्र को रेड जोन की श्रेणी मे रखा है।1
- शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम BREAKING NEWS / धमधा लोकेशन -धमधा रिपोर्टर -हेमंत उमरे शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम *धमधा, दुर्ग।* इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा से निकलकर सामने आ रही है। विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज फिर खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। बच्चों का कहना है कि यह सड़क जाम उन्होंने दूसरी बार किया है। हाई स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के लिए मात्र 4 ही शिक्षक हैं। जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। छात्रों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने इसी मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम किया था। उस समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्कूल में एक भी नए शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। आश्वासन पूरा न होने से नाराज होकर आज छात्रों ने फिर से सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होगी, वे सड़क से नहीं हटेंगे। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मुख्य मार्ग जाम होने से दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।3
- छत्तीसगढ़ (दुर्ग-भिलाई और बलौदाबाजार) में HTC (Heavy Transport Company) के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के ठिकानों पर स्टेट GST की रेड 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को हुई। मुख्य डिटेल्स (अपडेटेड, 25 अगस्त 2026 तक) कब और कहाँ: सोमवार दोपहर करीब 3-4 बजे स्टेट GST (दुर्ग यूनिट) की टीम भिलाई के हथखोज स्थित HTC ऑफिस, गोदाम और इंडस्ट्रियल एरिया में पहुँची। साथ ही बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी एक साथ दबिश दी गई। टीम का आकार: लगभग 10-12 से लेकर 24-25 अधिकारी/कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर लगे। कुछ रिपोर्ट्स में 10 घंटे तक जाँच चली, कुछ में करीब 6 घंटे; टीम देर रात तक मौजूद रही। कार्रवाई मंगलवार तक जारी रहने की भी खबर थी। क्या खंगाला गया: कारोबारी दस्तावेज, GST रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री, भुगतान, लेन-देन, वाहनों से जुड़े रजिस्टर, टैक्स रसीदें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (कंप्यूटर आदि) और डिजिटल बैकअप। बलौदाबाजार यार्ड से पुराने रिकॉर्ड और अटैच वाहनों का विवरण भी लिया गया। कंपनी और इंद्रजीत सिंह के बारे में इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू HTC के डायरेक्टर हैं। कंपनी के पास 1500 से ज्यादा ट्रक (ट्रक, डंपर, ट्रेलर) बताए जाते हैं। कारोबार BSP (भिलाई स्टील प्लांट) से जुड़ा है — करीब 60-70 गाड़ियाँ वहाँ लोडिंग/परिवहन में लगी हैं। बलौदाबाजार क्षेत्र के सीमेंट प्लांट्स की ढुलाई में भी कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी बताई जाती है। कारोबार खदानों और देश के अन्य हिस्सों तक फैला है। वे भिलाई के प्रमुख ट्रांसपोर्टर्स में गिने जाते हैं। अन्य पद: SBS हॉस्पिटल भिलाई के डायरेक्टर, भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, यूथ सिख सेवा समिति, सर्व समाज कल्याण समिति और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष। राजनीति में आने/विधानसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा रही है। जाँच के संभावित कारण और शुरुआती संकेत विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कारण (शिकायत/गड़बड़ी) अभी घोषित नहीं किया गया। जाँच रिपोर्ट का इंतजार है। Patrika जैसी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तलाशी में कथित बोगस बिलिंग, कच्चे/कैश लेन-देन से जुड़े दस्तावेज मिले। लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिलने की बात भी सामने आई — कारोबार बढ़ने के बावजूद नुकसान दिखाकर कम टैक्स जमा करने का आरोप। एक अन्य शिकायत: एक ही पंजीयन नंबर से कई ट्रकों का संचालन। वाहनों की संख्या, पंजीयन और वास्तविक कारोबार के बीच तालमेल की जाँच हो रही है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों से जानकारी लेने की तैयारी है। प्राथमिक जाँच में कुछ अनियमितताएँ बताई गईं, लेकिन टैक्स चोरी की सटीक राशि और देनदारी विस्तृत जाँच के बाद ही तय होगी। कई रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। नोट: यह घटना बहुत ताज़ा है (24-25 अगस्त 2026)। आधिकारिक GST बयान या फाइनल रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई। अपडेट्स के लिए दैनिक भास्कर, Patrika, ETV Bharat जैसे स्थानीय स्रोतों पर नज़र रखें। कोई गिरफ्तारी या फाइनल टैक्स डिमांड की खबर अभी नहीं है। SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥1
- महेशराम टंडन दिबयांग कवि ।ग्राम पंडरीखार तेंदूकोना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ । राष्ट्रीय गीत-बलिदानों का बलिदान ।कभी ना भुलेगा हिंदुस्तान ।1
- *धान-चावल के बीजों से सजेगी इस बार राखी, भाई-बहन के स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश* *कलेक्टर, एसपी और डीएफओ को बिहान दीदियों ने पहनाई बीज राखी* ताराचंद कठोत्रे बलौदाबाजार-भाटापारा, 25 अगस्त 2026/ जिले में इस बार रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं धान, चावल, लौकी, करेला, सेमी सहित स्थानीय बीजों से आकर्षक और पर्यावरण हितैषी राखियां तैयार कर रही हैं। ग्राम लाहोद की महिलाओं द्वारा तैयार इन बीज राखियों की बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। इसी क्रम में बिहान की महिलाओं ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में बिक्री हेतु स्टॉल लगाया।स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, वनमंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल को दीदियों ने अपने हाथों से तैयार बीज राखियां पहनाईं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं को नवाचार और आजीविका से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बिहान दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीज राखी महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश भी देती है।4
- तर्रागोंदी गांव में 7 बच्चों समेत 31 लोगों का बहिष्कार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र के तर्रा गोंदी गांव से सामाजिक बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। एक ही परिवार के 31 सदस्यों को करीब दो साल से गांव में अलग-थलग रखने का आरोप है। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और 7 बच्चे भी शामिल हैं। परिवार ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। परिवार का आरोप है कि मकान बनाने और अतिक्रमण के विवाद के बाद पंचायत स्तर पर उनका सामाजिक बहिष्कार किया गया। आरोप है कि गांव में लोग उनसे बातचीत नहीं करते, उनके खेतों में काम करने से बचते हैं और सुख-दुख में शामिल होने पर भी रोक है। जरूरी सामान और इलाज के लिए परिवार को दूसरे गांवों का रुख करना पड़ता है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनसे बातचीत करने वालों पर जुर्माना लगाने की धमकी दी जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामला जिला प्रशासन तक पहुंचने के बाद अपर कलेक्टर इंद्रा नवीन सिंह ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सामाजिक बहिष्कार के आरोपों में कितनी सच्चाई है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। फिलहाल 31 सदस्यीय परिवार को प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। दो साल से चले आ रहे इस मामले ने सामाजिक बहिष्कार को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।3
- शक्कर 70 रुपिया पार, चाय खतरे म; महंगाई ऊपर कार्टून वीडियो ले तंज धमतरी। देश म बढ़त महंगाई ला लेके एक ठन कार्टून वीडियो इन दिन सोशल मीडिया म जमके वायरल होवत हे। ए वीडियो म शक्कर के बढ़त दाम अउ चाय के बढ़ती कीमत ला लेके सरकार ऊपर हंसी-मजाक के संग तंज कसे गे हे। वीडियो म एक कार्टून कलाकार ढोलक बजावत गाना गावत दिखत हे। गाना के जरिये वोहा कहत हे कि चाय म डारे बर शक्कर के दाम 70 रुपिया किलो ले पार होगे हवय। शक्कर के बढ़े दाम ले चाय घलो खतरा म पड़ गे हे। वीडियो म व्यंग्य करत कहे गे हे कि देश म "अच्छे दिन" के बात करे गे रहिन, फेर महंगाई के रफ्तार चार गुना बढ़ गे। शक्कर के बढ़े दाम ला लेके आम नागरिक मन म घलो नाराजगी देखे बर मिलत हे। चाय जइसन रोजमर्रा के जिनिस ऊपर बढ़त खरचा अब घर-गिरस्ती के बजट ला असर डालत हे। ए कार्टून वीडियो ला लोगन मन सोशल मीडिया म जमके आगू बढ़ावत हें अउ महंगाई ला लेके अपन-अपन बात लिखत हें। वीडियो ह अब महंगाई ऊपर लोकमन के हंसी-मजाक संग गुस्सा जाहिर करे के जरिया बन गे हवय।1
- ग्राम अरकार में युवक ने देसी जुगाड़ से बनाई कंबाइंड फर्टिलाइजर स्प्रेडर खाद और कीटनाशक छिड़काव की मशीन गुरूर ब्लॉक में ग्राम अरकार निवासी एक युवा किसान टिकेंद्र साहू ने अपनी तकनीकी सूझबूझ और देसी जुगाड़ से एक शानदार और अनोखा कृषि यंत्र तैयार किया है। टिकेंद्र ने कबाड़ और पुराने संसाधनों का उपयोग करके स्वदेशी ट्रैक्टर कंबाइंड फर्टिलाइजर स्प्रेडर खाद और कीटनाशक छिड़काव की मशीन बनाई है। टिकेंद्र ने इस आधुनिक यंत्र को बनाने के लिए अपने घर के एक 26 साल पुराने ट्रैक्टर को मॉडिफाई करके उसे एक नया रूप दिया। इस मशीन को तैयार करने में करीब 1 लाख 70 हजार रुपए का खर्च आया है। जबकि बाजार में इस तरह की आधुनिक मशीनों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये तक होती है। इस यंत्र के आगे के हिस्से में पानी और कीटनाशक के लिए एक टंकी लगाई गई है, और पिछले हिस्से में खाद के लिए हॉपर लगाया गया है। इससे खाद और कीटनाशक दवा का छिड़काव एक साथ हो जाता है। इस जुगाड़ यंत्र के जरिए महज 5 से 7 मिनट में एक एकड़ खेत में खाद और दवाई का छिड़काव पूरा हो जाता है, जिससे समय और मजदूरों की लागत दोनों बचती है। बीए तक पढ़े टिकेंद्र ने इस मशीन की बारीकियों को समझने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखकर तकनीकी ज्ञान हासिल किया था। टिकेंद्र के इस अनोखे आविष्कार को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में किसान अरकार गांव पहुंच रहे हैं और उनके इस हुनर की हर तरफ तारीफ हो रही है।1