logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संचारी पखवाड़ा' को ऊंचाहार ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी ही लगा रहे पलीता ​ऊंचाहार, रायबरेली। प्रदेश सरकार द्वारा संचारी रोगों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे 'संचारी पखवाड़ा' को ऊंचाहार ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। सरकार जहां स्वच्छता के जरिए बीमारी मुक्त उत्तर प्रदेश का संकल्प दोहरा रही है, वहीं जमीनी हकीकत इसके उलट है। ग्राम पंचायतों में गंदगी से पटी नालियां और उनसे उठती असहनीय दुर्गंध ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अधिकारी सरकारी आदेशों के प्रति कितने संजीदा हैं। - मामला ​सावापुर नेवादा का है कागजों में सफाई, जमीन पर बदहाली ​क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावापुर नेवादा में बदहाली का आलम यह है कि नालियां बजबजा रही हैं और जगह-जगह चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यहां नाली की सफाई नहीं कराई गई है। ​ग्रामीणों के अनुसार, नाली सफाई व्यवस्था नालियाँ पूरी तरह ठप है ​विश्वनाथ के घर से तालाब तक।​सतीश यादव के दरवाजे से तालाब तक। ​विपिन पांडेय के दरवाजे से गांव सावापुर के तालाब तक नाली बज बजा रही है। ​ग्रामीणों में भारी आक्रोश ​गांव के ही निवासी राम सुख, बृजेश कुमार, सुरेंद्र, विजय, रामलाल, भोला पासी, रामफेर और राम देव समेत दर्जनों ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सफाई न होने से उठने वाली दुर्गंध के कारण घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ 'कागजी घोड़े' दौड़ाने में माहिर हैं। धरातल पर स्वच्छता अभियान के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जो आने वाले समय में भयंकर संक्रामक बीमारियों को दावत दे सकती है। ​अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या ग्रामीण यूं ही नरकीय जीवन जीने को मजबूर रहेंगे।

4 hrs ago
user_Dhirendra Shukla
Dhirendra Shukla
Unchahar, Rae Bareli•
4 hrs ago
c72bb127-f161-4e92-a986-b97752d510bd

संचारी पखवाड़ा' को ऊंचाहार ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी ही लगा रहे पलीता ​ऊंचाहार, रायबरेली। प्रदेश सरकार द्वारा संचारी रोगों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे 'संचारी पखवाड़ा' को ऊंचाहार ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। सरकार जहां स्वच्छता के जरिए बीमारी मुक्त उत्तर प्रदेश का संकल्प दोहरा रही है, वहीं जमीनी हकीकत इसके उलट है। ग्राम पंचायतों में गंदगी से पटी नालियां और उनसे उठती असहनीय दुर्गंध ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अधिकारी सरकारी आदेशों के प्रति कितने संजीदा हैं। - मामला ​सावापुर नेवादा का है कागजों में सफाई, जमीन पर बदहाली ​क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावापुर नेवादा में बदहाली का आलम यह है कि नालियां बजबजा रही हैं और जगह-जगह चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यहां नाली की सफाई नहीं कराई गई है। ​ग्रामीणों के अनुसार, नाली सफाई व्यवस्था नालियाँ पूरी तरह ठप है ​विश्वनाथ के घर से तालाब तक।​सतीश यादव के दरवाजे से तालाब तक। ​विपिन पांडेय के दरवाजे से गांव सावापुर के तालाब तक नाली बज बजा रही है। ​ग्रामीणों में भारी आक्रोश ​गांव के ही निवासी राम सुख, बृजेश कुमार, सुरेंद्र, विजय, रामलाल, भोला पासी, रामफेर और राम देव समेत दर्जनों ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सफाई न होने से उठने वाली दुर्गंध के कारण घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ 'कागजी घोड़े' दौड़ाने में माहिर हैं। धरातल पर स्वच्छता अभियान के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जो आने वाले समय में भयंकर संक्रामक बीमारियों को दावत दे सकती है। ​अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या ग्रामीण यूं ही नरकीय जीवन जीने को मजबूर रहेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by KEN
    1
    Post by KEN
    user_KEN
    KEN
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा फतेहपुर केशव बस्ती से हुई सुरुवात व समापन खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसके चलते आज नगर पंचायत खागा मे कोतवाल खागा, सब इंस्पेक्टर व सहयोगी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच विराट पद संचालन का आयोजन किया गया। पद संचलन विद्यालय परिसर से पुलिस चौकी, सराफा गली, किशनपुर रोड, रामनगर, कैनाल रोड, जीटी रोड कोतवाली खागा होते हुवे पुनः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा लगभग 4 किलोमीटर का पदसंचलन हुवा। नगर के व्यापरियो ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खागा का स्वागत किया। नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खागा द्वारा विराट पथ संचलन नगर के स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन एवं एकता का संदेश देते हुए देश को परमवैभव तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीमान शिवशंकर जी द्वारा उद्बोधन में देश में पंच परिवर्तन लाना, कुटुंब प्रबोधन एवं देश के निर्माण में युवाओं को एक कर देश हित में एकत्र करना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रमुख कार्य है का संदेश दिया। कार्यक्रम में सह विभाग संघ चालक श्री कृष्ण स्वरूप जी, जिला प्रचारक श्री मोहित नारायण जी, जिला कार्यवाह श्री राम अभिलाष जी,जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री गजेंद्र सिंह जी, नगर प्रचारक श्री पुष्पमित्र जी, नगर कार्यवाह उमेश जी, यश जी,कौटिल्य जी ,रितेश जी , श्री रामचंद्र जी, स्वर्णिम जी ,डॉ राहुल जी,हर्षवर्धन जी,डॉ धर्मेंद्र सिंह जी डॉ अम्बिका जी ,शिवेष जी,नगर संघ चालक श्री उदय पाल जी के साथ संपूर्ण नगर कार्यकारिणी एवं खागा विधायक श्री कृष्णपासवान जी और सैकड़ों स्वयं सेवकों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आलोक कुमार केशरवानी
    3
    सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा फतेहपुर केशव बस्ती से हुई सुरुवात व समापन 
खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसके चलते आज नगर पंचायत खागा मे कोतवाल खागा, सब इंस्पेक्टर व सहयोगी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच विराट पद संचालन का आयोजन किया गया। पद संचलन विद्यालय परिसर से पुलिस चौकी, सराफा गली, किशनपुर रोड, रामनगर, कैनाल रोड, जीटी रोड कोतवाली खागा होते हुवे पुनः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा लगभग 4 किलोमीटर का पदसंचलन  हुवा। नगर के व्यापरियो ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खागा का स्वागत किया।
नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खागा द्वारा विराट पथ संचलन नगर के स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन एवं एकता का संदेश देते हुए देश को परमवैभव तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। पथ संचलन के  समापन कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीमान शिवशंकर जी द्वारा उद्बोधन में देश में पंच परिवर्तन लाना, कुटुंब प्रबोधन एवं देश के निर्माण में युवाओं को एक कर देश हित में एकत्र करना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रमुख कार्य है का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सह विभाग संघ चालक श्री कृष्ण स्वरूप जी, जिला प्रचारक  श्री मोहित नारायण जी, जिला कार्यवाह श्री राम अभिलाष जी,जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री गजेंद्र सिंह जी, नगर प्रचारक श्री पुष्पमित्र जी, नगर कार्यवाह उमेश जी, यश जी,कौटिल्य जी ,रितेश जी , श्री रामचंद्र जी, स्वर्णिम जी ,डॉ राहुल जी,हर्षवर्धन जी,डॉ धर्मेंद्र सिंह जी डॉ अम्बिका जी ,शिवेष जी,नगर संघ चालक श्री उदय पाल जी के साथ संपूर्ण नगर कार्यकारिणी एवं खागा विधायक श्री कृष्णपासवान जी और सैकड़ों स्वयं सेवकों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
आलोक कुमार केशरवानी
    user_आलोक कुमार केशरवानी
    आलोक कुमार केशरवानी
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डलमऊ रायबरेली खेतों में लगे बिजली के खंभे में अचानक हुई शार्ट सर्किट से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकर नवीन गांव में खेतों के बीच लगे बिजली के खंबे में अचानक हुई शॉर्ट सर्किट से लहलहा रही गेहूं की फसलों में आग लग गई।आग ने अपना विकराल रूप धारण करते हुए कई बीघे गेहूं की फसल को अपनी आगोश में ले लिया जिससे लगभग 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।खेतों में लगी आग से किसान कंधई,संतोष,अमरेश,रज्जन,जग्गू, नन्द किशोर, सुंदर लाल, शंकर, प्रिंसु,गुरु,मुकेश,कल्लू,हंसराज,सत्यनारायण,छेदी,कृष्ण कुमार,राकेश,महेश,राधेश्याम, राजकुमार,जमुना आदि किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक शिव प्रकाश त्रिवेदी,क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार पाल ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
    2
    डलमऊ रायबरेली
खेतों में लगे बिजली के खंभे में अचानक हुई शार्ट सर्किट से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकर नवीन  गांव में खेतों के बीच लगे बिजली के खंबे में अचानक हुई शॉर्ट सर्किट से लहलहा रही गेहूं की फसलों में आग लग गई।आग ने अपना विकराल रूप धारण करते हुए कई बीघे गेहूं की फसल को अपनी आगोश में ले लिया जिससे लगभग 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।खेतों में लगी आग से किसान कंधई,संतोष,अमरेश,रज्जन,जग्गू, नन्द किशोर, सुंदर लाल, शंकर, प्रिंसु,गुरु,मुकेश,कल्लू,हंसराज,सत्यनारायण,छेदी,कृष्ण कुमार,राकेश,महेश,राधेश्याम, राजकुमार,जमुना आदि किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक शिव प्रकाश त्रिवेदी,क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार पाल ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
    user_Arjun
    Arjun
    Local News Reporter डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसान प्रभावित हुए हैं। यह घटना बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुई बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से खेतों में फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हो चुका था। ग्राम प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि शीतलदीन, जयप्रकाश, जग्गू छेदीलाल, कृष्ण कुमार, सुंदरलाल, अभिषेक कुमार, हंसराज, नंदकिशोर सहित अन्य किसानों की लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई है। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर कानूनगो जयप्रकाश और क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है, क्योंकि विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
    1
    20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसान प्रभावित हुए हैं। यह घटना बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुई बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से खेतों में फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हो चुका था। ग्राम प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि शीतलदीन, जयप्रकाश, जग्गू छेदीलाल, कृष्ण कुमार, सुंदरलाल, अभिषेक कुमार, हंसराज, नंदकिशोर सहित अन्य किसानों की लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई है। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर कानूनगो जयप्रकाश और क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है, क्योंकि विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by KEN
    3
    Post by KEN
    user_KEN
    KEN
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.