उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 वंचित अतिपिछड़े उपेक्षित वर्गों के आरक्षण पर निर्भर है...... मा.योगी जी के कैबिनेट से विनम्र निवेदन है कि उत्तराखंड शिल्पकार आरक्षण के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 17 अतिपिछड़ी जातियों का बहुप्रतीक्षित रिजर्वेशन प्रकरण निर्विवाद रूप से साल्व कराने के उद्देश्य से अनुच्छेद 341 के अनुपालन में नियमानुसार पत्रावली राज्य स्तरीय अपील अर्थात प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग लखनऊ स्तर पर विचाराधीन है, जिसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अनुसूचित जाति सूची संशोधन प्रकोष्ठ द्वारा भी अनुरोध पत्र निर्गत किया जा चुका है। अतः सारे प्रस्ताव पास करके क्या करेंगे जब वंचित अतिपिछड़ा उपेक्षित वर्ग अपनी पीड़ा से कराहता रहेगा जबकि लोकसभा चुनाव की भांति 2027 के हार जीत का फैसला भी इन्हीं वोटों पर निर्भर करता है यदि चूक गए तो विपक्ष जीत गया......
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 वंचित अतिपिछड़े उपेक्षित वर्गों के आरक्षण पर निर्भर है...... मा.योगी जी के कैबिनेट से विनम्र निवेदन है कि उत्तराखंड शिल्पकार आरक्षण के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 17 अतिपिछड़ी जातियों का बहुप्रतीक्षित रिजर्वेशन प्रकरण निर्विवाद रूप से साल्व कराने के उद्देश्य से अनुच्छेद 341 के अनुपालन में नियमानुसार पत्रावली राज्य स्तरीय अपील अर्थात प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग लखनऊ स्तर पर विचाराधीन है, जिसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अनुसूचित जाति सूची संशोधन प्रकोष्ठ द्वारा भी अनुरोध पत्र निर्गत किया जा चुका है। अतः सारे प्रस्ताव पास करके क्या करेंगे जब वंचित अतिपिछड़ा उपेक्षित वर्ग अपनी पीड़ा से कराहता रहेगा जबकि लोकसभा चुनाव की भांति 2027 के हार जीत का फैसला भी इन्हीं वोटों पर निर्भर करता है यदि चूक गए तो विपक्ष जीत गया......
- संतकबीरनगर । जनपद में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते से निकाली गई 5,31,000 रुपये की पूरी धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दी गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी राकेश मौर्या की पत्नी शशिकला मौर्या, निवासी प्लॉट नंबर ई-78, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद, के नाम से पंजीकृत फर्म “सम्राट इंडस्ट्रीज” के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 5,31,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस की अपील: जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हिन्दे आजाद, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।4
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आज थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ध्यान (Meditation) एवं योग सत्र का सफल आयोजन किया गया । मुख्य उद्देश्य: वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमितता के कारण उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को कम करना और कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना । प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: • विशेषज्ञ प्रशिक्षक: हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया । सिखाए गए गुर: तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखना और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योगासनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया । लाभ: प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है ।2
- Jai mata di 🙏🙏🙏1
- यह ग्राम पंचायत भगवानपुर का टेकवा बागी गांव है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली ,तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 👉🏾 जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है यह रास्ता बरसात के दिनों में पानी में डूब जाता है । रास्ते के ऊपर पानी जमा होता है । यह मार्ग टेकवाबागी नामक गांव में जाने के लिए मुख्य मार्ग है । ➡️ इस रास्ते के ऊपर पर मिट्टी डालकर ऊंचाई बढ़ाने चाहिए और इंटरलॉकिंग करना चाहिए। बार-बार टेकवा बागी के गांव की जनता ने पंचायती राज से इस सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन दिया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुआ कोई संतोषजनक उत्तर अभी तक नहीं मिला है। शासन प्रशासन को इस रोड के मरम्मत करने के लिए संज्ञान में लेना चाहिए । यह क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है तथा पंचायती राज के अंतर्गत आता है।1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- दिनांक 2 , 4 ,, 2026 ई0'को गोरखपुर में "बीआरडी मेडिकल 'कॉलेज गोरखपुर ( नेहरू चिकित्सालय बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ) के गेट पर, गोरखपुर की संस्था " श्री हनुमान जयंती '" के पावन अवसर पर भगवान हनुमान जी की कृपा से ,उनकी जयंती समारोह के उपलक्ष में जनता को निशुल्क भोजन करवाया जा रहा था । यह भोजन भरपेट हर किसी को दिया जा रहा था । जो लोग यहां पर पहुंच रहे थे । किसी प्रकार का कोई मूल्य नहीं लिया जा रहा था । ➡️ जैसा कि मालूम है बीआरडी मेडिकल कॉलेज एक अस्पताल है । हॉस्पिटल है । यहां तमाम प्रकार के मरीज आते रहते हैं । हर प्रकार की जनता ने इस लंगर सेवा के भाव का प्रसाद ग्रहण किया । इस संस्था की, इस टीम का नेतृत्व सुश्री / श्रीमती / रेनू श्रीवास्तव तथा बबीता श्रीवास्तव कर रही थी । 👉🏾 जब भोजन करने वाली जनता से पूछा गया । भोजन कैसा है ? तो जनता ने बताया "भोजन बड़ा स्वादिष्ट है "। भोजन करने वाली जनता तथा आने जाने वाली जनता टीम की प्रशंसा कर रही थी। ❤ जन कल्याण सेवा हमारे सनातन की विरासत है ।। ✅ हमारी सनातन की संस्कृति और परंपरा रही है जिसे आज तक कायम रखा गया है। भगवान हनुमान जी की कृपा समस्त प्राणियों पर बनी रहे तथा निशुल्क भोजन वितरण करने वाली टीम हमेशा ऐसे शुभ कार्य करती रहे। श्री हनुमान जी तथा प्रभु श्री राम जी के चरणों में हमारी यही प्रार्थना है।1