logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सहारनपुर। मोदी पहुंचे सहारनपुर लोगों का उमड़ा जनसैलाब* *सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे सहारनपुर के बिहारीगढ़, थोड़ी देर बाद रोड शो करते हुए जाएंगे मा डाट काली मंदिर उसके बाद देहरादून में करेंगे जनसभा को संबोधित एवं दिल्ली देहरादून हाईवे का लोकार्पण।*

16 hrs ago
user_Anand News
Anand News
Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

*सहारनपुर। मोदी पहुंचे सहारनपुर लोगों का उमड़ा जनसैलाब* *सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे सहारनपुर के बिहारीगढ़, थोड़ी देर बाद रोड शो करते हुए जाएंगे मा डाट काली मंदिर उसके बाद देहरादून में करेंगे जनसभा को संबोधित एवं दिल्ली देहरादून हाईवे का लोकार्पण।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर लुहारी खुर्द गेट के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक हिरण का बच्चा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे गंभीर घायल अवस्था में मिला स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा को दी। सूचना मिलते ही सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे और घायल हिरण के बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान हिरण के बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल देखा गया। इसके बाद सन्नी चोपड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मृत हिरण के बच्चे का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।
    1
    मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर लुहारी खुर्द गेट के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक हिरण का बच्चा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे गंभीर घायल अवस्था में मिला स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा को दी।
सूचना मिलते ही सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे और घायल हिरण के बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान हिरण के बच्चे ने दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल देखा गया। इसके बाद सन्नी चोपड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मृत हिरण के बच्चे का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राहुल गाँधी की बेहद शर्मनाक भाषा 55 साल के राहुल गाँधी ने 75 साल के प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए भाषा सुनिए :- - मैं नहीं डरता इससे (नरेंद्र मोदी) - उल्टा ये मुझसे डरता है रात को सो नहीं पाता है - इसको पता है काँग्रेस के 'बब्बर शेर' इसको पकड़ लेंगे, और पूरी कारवाई होगी
    1
    राहुल गाँधी की  बेहद शर्मनाक भाषा
55 साल के राहुल गाँधी ने 75  साल के प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए भाषा सुनिए :-
- मैं नहीं डरता इससे (नरेंद्र मोदी)
- उल्टा ये मुझसे डरता है रात को सो नहीं पाता है
- इसको पता है काँग्रेस के  'बब्बर शेर'  इसको पकड़ लेंगे,  और पूरी कारवाई होगी
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Praveen Kumar
    1
    Post by Praveen Kumar
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जाने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी गमले उठाते हुए नजर आए हैं सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
    1
    मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जाने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी गमले उठाते हुए नजर आए हैं सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई मुजफ्फरनगर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन से अग्निशमन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फायर स्टेशन पर समाप्त हुई, जिसमें आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। गौरतलब है कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर हुए भीषण हादसे में 66 फायर कर्मी शहीद हुए थे, जिनकी स्मृति में हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    मुजफ्फरनगर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई
मुजफ्फरनगर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन से अग्निशमन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फायर स्टेशन पर समाप्त हुई, जिसमें आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर हुए भीषण हादसे में 66 फायर कर्मी शहीद हुए थे, जिनकी स्मृति में हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर एसएसपी ने अग्निशमन जागरूकता रैली को रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में आग लगने की घटना हुई थी जिसमें अग्निशमन कार्य करते हुए फायर सर्विस के 66 फायर कर्मी शहीद हुए थे। इस घटना में शहीद हुए फायर सर्विस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया तथा रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरूता रैली रिजर्व पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर भोपा रोड, टिकैत चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में अग्नि सुरक्षा उपायों का प्रचार –प्रसार करते हुए फायर स्टेशन पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके साथ ही दिनांक 14.04.2026 से 20.04.2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानियों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों (जागरूकता रैली, निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता, मॉक ड्रिल आदि) का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का संकल्प *“Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention”, “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ” निर्धारित किया गया है। इस संकल्प के साथ अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, बहुमंजिला भवनों, औद्यौगिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों तथा खेत-खलिहानों व ग्रामीण जनता को अग्निसुरक्षा को प्रति जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर सीएफओअनुराग कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस व अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    2
    अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर एसएसपी ने अग्निशमन जागरूकता रैली को रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में आग लगने की घटना हुई थी जिसमें अग्निशमन कार्य करते हुए फायर सर्विस के 66 फायर कर्मी शहीद हुए थे। इस घटना में शहीद हुए फायर सर्विस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया तथा रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरूता रैली रिजर्व पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर भोपा रोड, टिकैत चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में अग्नि सुरक्षा उपायों का प्रचार –प्रसार करते हुए फायर स्टेशन पर पहुंचकर समाप्त हुई। 
इसके साथ ही दिनांक 14.04.2026 से 20.04.2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानियों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों (जागरूकता रैली, निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता, मॉक ड्रिल आदि) का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का संकल्प *“Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention”, “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ” निर्धारित किया गया है। इस संकल्प के साथ अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, बहुमंजिला भवनों, औद्यौगिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों तथा खेत-खलिहानों व ग्रामीण जनता को अग्निसुरक्षा को प्रति जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर सीएफओअनुराग कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस व अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर में भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में डॉ. अम्बेडकर की सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    1
    मुज़फ्फरनगर में भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शोभायात्रा में डॉ. अम्बेडकर की सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुज़फ्फरनगर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के उपलक्ष्य में चरथावल व्यापार मंडल को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन किसी एक समाज का नहीं बल्कि सर्व समाज का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ मनाया जाना चाहिए। सभी ने मिलकर इस शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने पर सहमति जताई। कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा, मुजफ्फरनगर से आए सुरेंद्र शर्मा एवं शिशु प्रधान द्वारा किया गया। आयोजक मनोज कंसल ने सभी अतिथियों एवं व्यापार मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजय शर्मा, राजीव, राहुल, अर्चित आर्य, अंकित आर्यन, सचिन, नंदकिशोर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    3
    मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुज़फ्फरनगर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के उपलक्ष्य में चरथावल व्यापार मंडल को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग ने की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन किसी एक समाज का नहीं बल्कि सर्व समाज का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ मनाया जाना चाहिए। सभी ने मिलकर इस शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने पर सहमति जताई।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा, मुजफ्फरनगर से आए सुरेंद्र शर्मा एवं शिशु प्रधान द्वारा किया गया। आयोजक मनोज कंसल ने सभी अतिथियों एवं व्यापार मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजय शर्मा, राजीव, राहुल, अर्चित आर्य, अंकित आर्यन, सचिन, नंदकिशोर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.