कोटा: किसानों व मजदूरों की समस्याओं व अधिकारों पर चर्चा मजदूर किसान भवन पर झंडारोहण कर मनाया किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस कोटा। किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा द्वारा कोटा जिले के इटावा स्थित मजदूर किसान भवन में अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस झंडारोहण कर मनाया गया। किसान नेताओं ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं। किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा द्वारा मजदूर किसान भवन इटावा में अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस किसान सभा का झंडा फहराकर मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान सभा के सदस्य मौजूद रहे। तहसील सचिव कामरेड बाबूलाल बलवानी ने बताया कि 11 अप्रैल 1936 को ब्रिटिश शासनकाल में स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किया गया था, जो तब से लेकर आज तक किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। कामरेड दुलीचंद आर्य ने किसान सभा का झंडा फहराया। कार्यक्रम में किसान नेताओं ने सरकार से विभिन्न मांगें रखीं, जिनमें भूमिहीनलकिसानों और मजदूरों को सीलिंग एक्ट के तहत कृषि भूमि आवंटित करना, किसानों-मजदूरों व लघु दुकानदारों का संपूर्ण कर्ज माफ करना, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी2+50 प्रतिशत फार्मूले पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी कानून लागू करना, खाद्यान्न वस्तुओं की बढ़ी कीमतों को कम करना तथा किसानों को सस्ते खाद-बीज उपलब्ध कराना शामिल है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और रोजगार की गारंटी देने की मांग भी उठाई गई। किसानों से एकजुट होने का आह्वान वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा पिछले 90 वर्षों से किसानों को पूंजीपतियों और बिचौलियों के शोषण से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत बनाने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। किसान सभा नेताओं ने वर्तमान में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे और बीमा क्लेम के भुगतान को लेकर आंदोलन की तैयारी की जानकारी भी दी। साथ ही 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर इटावा स्थित अंबेडकर सर्किल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा, सीटू यूनियन महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, कामरेड रामकुंवर महावार, भोजराज नागर, प्रेम पेंटर, हीरालाल मेहरा, रामचरण मीणा, चेतनप्रकाश मीणा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कोटा: किसानों व मजदूरों की समस्याओं व अधिकारों पर चर्चा मजदूर किसान भवन पर झंडारोहण कर मनाया किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस कोटा। किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा द्वारा कोटा जिले के इटावा स्थित मजदूर किसान भवन में अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस झंडारोहण कर मनाया गया। किसान नेताओं ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं। किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा द्वारा मजदूर किसान भवन इटावा में अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस किसान सभा का झंडा फहराकर मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में
किसान सभा के सदस्य मौजूद रहे। तहसील सचिव कामरेड बाबूलाल बलवानी ने बताया कि 11 अप्रैल 1936 को ब्रिटिश शासनकाल में स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किया गया था, जो तब से लेकर आज तक किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। कामरेड दुलीचंद आर्य ने किसान सभा का झंडा फहराया। कार्यक्रम में किसान नेताओं ने सरकार से विभिन्न मांगें रखीं, जिनमें भूमिहीनलकिसानों और मजदूरों को सीलिंग एक्ट के तहत कृषि भूमि आवंटित करना, किसानों-मजदूरों व लघु दुकानदारों का संपूर्ण कर्ज माफ करना, स्वामीनाथन आयोग की
सिफारिशों के अनुसार सी2+50 प्रतिशत फार्मूले पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी कानून लागू करना, खाद्यान्न वस्तुओं की बढ़ी कीमतों को कम करना तथा किसानों को सस्ते खाद-बीज उपलब्ध कराना शामिल है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और रोजगार की गारंटी देने की मांग भी उठाई गई। किसानों से एकजुट होने का आह्वान वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा पिछले 90 वर्षों से किसानों को पूंजीपतियों और बिचौलियों के शोषण से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत बनाने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए
एकजुट होने का आह्वान किया। किसान सभा नेताओं ने वर्तमान में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे और बीमा क्लेम के भुगतान को लेकर आंदोलन की तैयारी की जानकारी भी दी। साथ ही 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर इटावा स्थित अंबेडकर सर्किल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा, सीटू यूनियन महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, कामरेड रामकुंवर महावार, भोजराज नागर, प्रेम पेंटर, हीरालाल मेहरा, रामचरण मीणा, चेतनप्रकाश मीणा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बारां दौरा, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje Scindia ने आज बारां दौरे के दौरान पार्टी जिला पदाधिकारियों और विभिन्न मंडलों की महत्वपूर्ण बैठकें लीं। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शाम देर जयपुर के लिए रवाना हो गईं।1
- अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर में 13-14 साल के अमित जो कक्षा 4 का छात्र था उसको सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तुरंत डॉक्टर या अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में उलझा दिया। हालत बिगड़ने पर उसे गंगा नदी के बहते पानी में लकड़ी से बांधकर लगभग 12 घंटे तक रखा, यह उम्मीद में कि जहर उतर जाएगा। अंत में वह दम तोड़ गया। समय पर एंटी-वेनम सीरम और सही इलाज मिल जाता तो इस मासूम की जान बच सकती थी।1
- Post by Mahendar.merotha1
- युवाओं नशे से दूर रहकर, खेलो से जुड़े - राजीव दत्ता 13 अप्रेल को स्पीकर ओम बिरला के करकमलों से संविधान पार्क का भव्य शिलान्यास कोटा.महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती व नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम को लेकर ओएसडी लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष, राजीव दत्ता व जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा जी.एम.ए.सभागार में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कर, महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व राष्ट्रहित में उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने व समाज सुधार में अपने सम्पूर्ण जीवन भर संघर्ष किया। राजीव दत्ता ने कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला आज युवाओं में नशे की लत को लेकर बहुत चिंतित रहते है। स्पीकर साहब का सभी युवाओं से आग्रह हैं कि वे किसी भी तरह के नशे से दूर रहकर अपने जीवन को बचाये तथा स्वस्थ्य रहने के लिये खेलों से जुडे। राजीव दत्ता ने कहा कि राजस्थान कुश्ती संघ ने नशा मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम चलाया हैं। पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये युवाओं की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। दत्ता ने सभी से आह्वान किया की सभी को हर माह 10 युवाओं को नशामुक्ति के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताना चाहिये, सभी साधन, सुविधा हम उपलब्ध करवायेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा ज्योतिबा फुले के नारी सशक्तिकरण के सपनों को साकार कर रहे है। ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘‘ लाकर महिलाओं को पुरूषों के बराबर का हक, अधिकार देने का कार्य किया। ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर नारी शक्ति के उत्थान, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया। उनके सत्यशोधक समाज के विचारों को वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से भारत के विकास में हर क्षैत्र में, नारी शक्ति का अहम योगदान रहेगा। देश की लगभग आधी आबादी देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। देश का विकास तभी संभव है जब सबका साथ, सबका विकास होगा। तभी भारत देश आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनेगा। महात्मा ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि पिछड़ों को प्राथमिकता देना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना, मोदी सरकार का संकल्प है। मोदी सरकार द्वारा फुले जी जैसे त्यागी और तपस्वी महापुरुषों से प्रेरणा लेकर ही सबका साथ, सबका विकास का मंत्र देश में लागू किया जा रहा है। राकेश जैन ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला 13 अप्रैल 2026 को कोटा के श्रीनाथपुरम में महर्षि गौतम सर्किल के पास बनने वाले अत्याधुनिक संविधान पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस पार्क का उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की विरासत से जोड़ना है। भावी पीढ़ी को संविधान की मूल भावना, निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना। पार्क में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की गनमेटल प्रतिमा, 1946-1950 तक का कालरेखा पथ, और डिजिटल संग्रहालय बनना प्रस्तावित है। यह पार्क नागरिकों को अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 14 अप्रेल को प्रातः 10 बजे नयापुरा स्थित अदालत के बाहर बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर जिले से लेकर मण्डल पदाधिकारी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।2
- कोटा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कोटा प्रवास को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। उनके आगमन के अवसर पर गौ माता सम्मान और गौ संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौ सेवकों और विभिन्न गौशाला समितियों ने बताया कि कोटा संभाग की सभी गौशालाओं में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन को भी समर्थन दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है। इसलिए सभी सरकारों से मांग की जा रही है कि देशभर में गौ हत्या पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए और गौशालाओं को संरक्षण व संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कोटा प्रवास के दौरान संत समाज, गौ सेवक, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी से सभाएं, गौ पूजन और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर गौ संरक्षण के लिए जनसमर्थन जुटाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश दिया जाएगा।1
- 🚨 BREAKING NEWS तलवास में फिर दिखा पैंथर, वीडियो हुआ वायरल 🐅 बीती रात तलवास में एक बार फिर पैंथर नजर आया, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। 👉 तलवास निवासी समाजसेवी सूर्यकुमार शर्मा ने रात करीब 10 बजे बूंदी से लौटते समय इस पैंथर को अपने मोबाइल में कैद किया। 👉 पैंथर भेरूजी महाराज के मंदिर के सामने वन विभाग की दीवार पर आराम से बैठा नजर आया 🐅 👉 सूर्यकुमार के मुताबिक, यह पैंथर यहां पहले भी कई बार दिखाई दे चुका है और हर बार उसी बेफिक्र अंदाज में नजर आता है 😎 📹 इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं। ⚠️ स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।#ViralVideo #BreakingNews #TrendingNow #GlobalNews #USA #UK #UnitedStates #WorldNews #IncredibleIndia #Rajasthan #Wildlife #Panther #Leopard #BigCat #WildlifePhotography #Nature #NatureLovers #JungleLife #AnimalLovers #Explore #Adventure #ViralPost #SocialMedia #InternetBreaking #MustWatch #ViralReels #TrendingReels #NewsUpdate #LatestNews #WatchNow 🐅 Surya Kumar Sonu Talwas Mool Chand Sharma Hariom Saini Talwas Anand Talwas Sanadhya Meena Devesh Talwas Yogesh Kumar Navneet Sharma Navneet Sharma 🐅1
- सुकेत थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत छात्रा को पहले नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।1
- कोटा | देश की कोचिंग राजधानी कहे जाने वाले कोटा के लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ समय की चुनौतियों के बाद, एक बार फिर कोटा की सड़कों और संस्थानों में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा है। अभिभावकों और छात्रों द्वारा दिखाए गए अटूट विश्वास के चलते कोचिंग इंडस्ट्री में जबरदस्त पॉजिटिविटी देखने को मिल रही है। एलेन (ALLEN) में फिर दिखा पुराना जोश एशिया के सबसे बड़े कोचिंग संस्थानों में शुमार 'एलेन करियर इंस्टीट्यूट' में एक बार फिर पुराने दिनों वाली रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में छात्रों के वापस आने से कैंपस में उत्साह का माहौल है। नया उत्साह: कक्षाओं में छात्रों की बढ़ती संख्या शिक्षकों और मैनेजमेंट के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। भरोसे की जीत: विशेषज्ञों का मानना है कि कोटा की मेहनत और यहां के सिस्टम पर माता-पिता का भरोसा कम नहीं हुआ है। कोचिंग इंडस्ट्री में छाई सकारात्मकता केवल एक संस्थान ही नहीं, बल्कि पूरी कोटा कोचिंग इंडस्ट्री में इस समय सकारात्मक बदलाव महसूस किया जा रहा है। क्यों लौट रहे हैं छात्र? जानकारों के मुताबिक, कोटा ने हाल के दिनों में छात्रों की मेंटल वेलबीइंग और सपोर्ट सिस्टम पर जो काम किया है, उसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों की काउंसलिंग और उनकी स्ट्रेंथ पर ध्यान देने की नीति रंग ला रही है। "कोटा सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि लाखों सपनों की वर्कशॉप है। छात्रों की ये वापसी इस बात का प्रमाण है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।" — शिक्षा विशेषज्ञ1
- Post by Mahendar.merotha1