Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र आदर्श मध्य विद्यालय नंदनी में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे ,स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया अवलोकन। इसे लेकर उन्होंने क्या कहा.......?
CHUNNU KUMAR SINGH
सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र आदर्श मध्य विद्यालय नंदनी में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे ,स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया अवलोकन। इसे लेकर उन्होंने क्या कहा.......?
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर, जन संवाद में जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में, समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए.1
- नाबालिग से छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, एक के घर पर कार्रवाई की तैयारी नाबालिग से छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, एक के घर पर कार्रवाई की तैयारी कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस निलंबित समस्तीपुर। जिले में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने भी आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बूढ़ी गंडक बांध बाईपास सड़क पर नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। समस्तीपुर प्रखंड के राजस्व अधिकारी (आरओ) की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद अब आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर भी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। प्रशासन की ओर से विकास कुमार शर्मा को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि विकास पूर्व में शराब मामले में भी जेल जा चुका है। वहीं, मामले में आरोपी अवधेश पासवान के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। अवधेश पासवान जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) का दुकानदार था। प्रशासन ने उसके पीडीएस लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट है कि नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई तेज हो गई है। हालांकि, प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। समस्तीपुर से रामरूप राय की रिपोर्ट।1
- रवाईच के JMT स्कूल में AIIMS पटना के डॉक्टरों ने की नेत्र जांच बख्तियारपुर के रवाईच स्थित JMT इंटरनेशनल स्कूल से बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष नेत्र जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में AIIMS पटना के डॉक्टरों की टीम पहुंची और स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की। इस दौरान डॉक्टरों ने बच्चों का नेत्र परीक्षण किया और आंखों के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की आंखों से जुड़ी संभावित समस्याओं की पहचान करना और उन्हें अपने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक् में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस तरह के स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम को बच्चों के लिए उपयोगी बताया गया। बाल्मीकि कुमार सिंह की रिपोर्ट।।।1
- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन का कि गई यादें। जी हां यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है जो 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवइसिंहपुर पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उक्त विद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आनंद कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षिका मंजू कुमारी के द्वारा किया गया । आपको बताते के यह कार्यक्रम विद्या भारती लोक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान किया गया है। इस अवसर पर उक्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं आए हुए वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् वह अमर मंत्र है, जिसने देशवासियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना का संचार किया था। वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र है.यह राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है.एक ऐसी गीत जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस किया.विकसित भारत की कल्पना को साकार किया हमें आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय हितों को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है. इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, एवं शिक्षिका मंजू कुमारी ने संबोधन करते हुए क्या कुछ कही देखें इस खास रिपोर्ट में। मौके पर एचएम अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षिका नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अर्पणा दीक्षित, मनोरंजन कुमार ठाकुर,अंकुश, अभिराज, दिव्यांशु,हर्ष, सार्थक, अदिति श्री,निधि वर्षा,माही, नंदिता, राखी मौजूद थे.1
- पटना में बारिश के बीच युवाओं से जुड़े चिराग पासवान, बोले—अपने हुनर को पहचानो और आगे बढ़ो आपकी राय: क्या युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर ऐसे सीधे संवाद और बढ़ने चाहिए?1
- रामनगर दियारा में 2 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंची राहत सामग्री, सेवा संकल्प अभियान के तहत अभय ओसवाल ग्रुप और बाढ़ नेत्रदान समिति ने मिलकर की व्यवस्था; डॉ. अरुणा अभय ओसवाल और संजीव कुमार मुन्ना की पहल पर विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने अपने हाथों से बांटी राहत सामग्री1
- आम सभा में आवास सहायक पर पैसे मांगने का आरोप,महिला ने चप्पल से किया हमला समस्तीपुर । विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भुसवर पंचायत सरकार भवन में आयोजित आम सभा के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लाभार्थियों ने आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर आवास सहायक पर पैसे मांगने और लेने का आरोप लगाते हुए हमला करदिया ।1
- PM आवास योजना को लेकर मदुदाबाद पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। PM आवास योजना को लेकर मदुदाबाद पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। 1250 लाभुकों के नाम का हुआ अनुमोदन, मिलना तय। इस खुशी में लाभुकों ने सरकार समेत मुखिया को किया सराहना। जी हां आपने सही सुना पीएम आवास योजना को लेकर आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने की। इस दौरान पंचायत में PM आवास योजना के तहत पंजीकृत लाभुकों की सूची को ग्राम सभा के समक्ष रखा गया, जिस पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि पंचायत में लगभग कुल 1250 लाभुकों को PM आवास योजना के तहत पंजीकृत लाभुकों की सूची का प्रकाशन किया गया है , जिसमें उक्त सभी लाभुकों को PM आवास मिलना तय है, वही इस सूची की प्रकाशन सुनकर लाभुकों ने मुखिया अनीता देवी को सराहना करते हुए ऐतिहासिक कदम बताया। जो हर पंचायत की अपेक्षा मदुदाबाद पंचायत के लाभुकों को PM आवास स्वीकृत की गई है, जो मुखिया अनीता देवी, एवं प्रतिनिधि अमरनाथ राय के अथक प्रयासों का परिणाम है, जो सभी वर्गों के प्रति अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ राय ने कहा कि हमने अपने पंचायत के समाज और विकास के प्रति बचनबद्ध है और आगे भी इसी तरह का विकास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्र लाभुकों के नामों का अनुमोदन किया जा चुका है । ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया अनीता देवी ने कही कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आवास विहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ताकि वैसे पात्र परिवारों को PM आवास योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कही कि लाभुकों के चयन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से सूची की पारदर्शिता के साथ चर्चा करते हुए अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौके पर आवास सहायक मुकेश कुमार, उपमुखिया उमेश शर्मा, अमरनाथ राय,, पंचायत समिति सदस्या शाहनवाज बेगम, विकास मित्र रिंकू देवी, पीआरएस पप्पू कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- गया में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अंत्योदय और एकात्म मानववाद को किया याद गया जी में भाजपा किसान मोर्चा के नूतन नगर स्थित कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को याद किया गया1