बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर ईंट-पत्थर से हमला, हो गया हजारों का नुकसान वाराणसी चोलापुर। क्षेत्र के लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी करने वाले की गाड़ी समझकर पड़ोसियों ने एक नई कार पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। हमले में नई कार का शीशा,बोनट, डेक्स बोर्ड टूट गया। जिससे नई कार में हजारों रुपये का नुकसान हो गया। मामला रात में ही 112 नंबर पुलिस के साथ दानगंज पुलिस चौकी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लखनपुर गांव में आशीष चौहान के घर के सामने बंधी एक बकरी और दो बकरों को कार सवार लोग चोरी कर ले गए थे। जिसकी तहरीर भी दानगंज चौकी पर दी गई थी। इसके बाद परिवार के लोग रात में आने-जाने वाले वाहनों को लेकर सतर्क थे। मंगलवार रात एक कार गांव में पहुंची तो आशीष चौहान के परिवार के लोगों ने उसे बकरा चोरों की कार समझ लिया और हमला कर दिया। कार मालिक अमित चौहान के अनुसार, उन्हें पटना जाना था। वह अपने दोस्त राकेश चौहान के साथ घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कार का इंडिकेटर भी जल रहा था, इसके बावजूद आशीष के परिवार के लोगों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिये। इससे कार में हजारों रुपये का नुकसान हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला दानगंज पुलिस चौकी पहुंचा। लेकिन अभी भी दोनों पड़ोसियों में तनाव बना हुआ है। दानगंज चौकी प्रभारी ने कार के नुकसान का आकलन एजेंसी से कराने को कहा है। और मामले की जांच में जुट गई है।
बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर ईंट-पत्थर से हमला, हो गया हजारों का नुकसान वाराणसी चोलापुर। क्षेत्र के लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी करने वाले की गाड़ी समझकर पड़ोसियों ने एक नई कार पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। हमले में नई कार का शीशा,बोनट, डेक्स बोर्ड टूट गया। जिससे नई कार में हजारों रुपये का नुकसान हो गया। मामला रात में ही 112 नंबर पुलिस के साथ दानगंज पुलिस चौकी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लखनपुर गांव में आशीष चौहान के घर के सामने बंधी एक बकरी और दो बकरों को कार सवार लोग चोरी कर ले गए थे। जिसकी तहरीर भी दानगंज चौकी पर दी गई थी। इसके बाद परिवार के लोग रात में आने-जाने वाले वाहनों को लेकर सतर्क थे। मंगलवार रात एक कार गांव में पहुंची तो आशीष चौहान के परिवार के लोगों ने उसे बकरा चोरों की कार समझ लिया और हमला कर दिया। कार मालिक अमित चौहान के अनुसार, उन्हें पटना जाना था। वह अपने दोस्त राकेश चौहान के साथ घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कार का इंडिकेटर भी जल रहा था, इसके बावजूद आशीष के परिवार के लोगों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिये। इससे कार में हजारों रुपये का नुकसान हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला दानगंज पुलिस चौकी पहुंचा। लेकिन अभी भी दोनों पड़ोसियों में तनाव बना हुआ है। दानगंज चौकी प्रभारी ने कार के नुकसान का आकलन एजेंसी से कराने को कहा है। और मामले की जांच में जुट गई है।
- अन्नपूर्णा भवन संचालक अनिल सिंह, इंदल तिवारी, राधेश्याम कन्नौजिया, सीमा देवी, बेचन सिंह,राहुल मिश्रा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे सबका सम्मान सबका विकास कर रही है सरकार --डॉ अवधेश सिंह वाराणसी पिंडरा। पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहाकि योगी सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है चाहे वह रसोइया हो या कोटेदार। उक्त बातें बुधवार को पिंडरा ब्लॉक के कोटेदारों द्वारा मंगारी में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही।उन्होंने कहाकि कोटेदार का नया नाम अन्नपूर्णा भवन संचालक रखने के साथ कमीशन बढ़ाकर जो आर्थिक व सामाजिक रूप से सम्मान कोटेदारों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वह किसी अन्य सरकार ने नही किया। अब कोटेदारों के लिए प्रत्येक गांव में अन्नपूर्णा भवन बनेगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है और एक दर्जन अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार भी है और संचालित हो रहे है। आने वाले दिनों में योगी सरकार हर व्यक्ति को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगी। कोटेदारों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया। उक्त समारोह के दौरान अन्नपूर्णा भवन संचालक अनिल सिंह, इंदल तिवारी, राधेश्याम कन्नौजिया, सीमा देवी, बेचन सिंह,राहुल मिश्रा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- नेता सब एक से बढ़ कर, कोई चाचा कोई भईया बोल दिया.. .... जबरदस्त खबर पूरी वीडियो देखने के लिए youtube पर GGS NEWS 24 देखें1
- आग लगाने वाले से सावधान रहें — सतर्कता ही सुरक्षा है आग लगाने जैसी घटनाएँ किसी भी व्यक्ति, परिवार, प्रतिष्ठान और समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। छोटी-सी लापरवाही देखते ही देखते बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों, ज्वलनशील पदार्थों के गलत इस्तेमाल तथा जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों से विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्रशासन को सूचित करें। घर, दुकान और कार्यस्थल पर अग्निशमन उपकरण रखें तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को प्राथमिकता दें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करें। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।2
- जौनपुर में 3 लाख की लूट करने वाला गिरोह पकड़ा: कस्टम का सस्ता सोना बेचने का झांसा, पुलिस का डर दिखाकर लूटते थे रकम जौनपुर की जलालपुर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इजरी मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए तीन लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर के शकरमंडी निवासी आकाश सेठ पुत्र भरत लाल ने जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश सेठ के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना जलालपुर में अजय सिंह उर्फ पिंटू और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध करने का तरीका बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले लोगों को कस्टम से चुराया गया सोना सस्ते दाम पर बेचने का लालच देते थे। जब कोई व्यक्ति सोना खरीदने के लिए पैसे लेकर आता था, तो वे उसे पुलिस का डर दिखाकर उसका पैसा लूट लेते थे और वहां से भगा देते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य अजय सिंह उर्फ पिंटू ने स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उसने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद उसने फिर से यही धंधा शुरू कर दिया। पिंटू ने यह भी बताया कि उसने इस अवैध धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय सिंह उर्फ पिंटू पुत्र लाल बिहारी सिंह, निवासी इजरी, थाना जलालपुर, जौनपुर शामिल है। उसके खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने एक महीने पहले ही लूट के पैसों से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर फंसाते थे और फिर उनके साथ लूटपाट करते थे। आरोपी अजय सिंह के खिलाफ जौनपुर के अलावा वाराणसी में भी मुकदमे दर्ज हैं। जौनपुर में 3 लाख की लूट करने वाला गिरोह पकड़ा: कस्टम का सस्ता सोना बेचने का झांसा, पुलिस का डर दिखाकर लूटते थे रकम जौनपुर की जलालपुर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इजरी मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए तीन लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर के शकरमंडी निवासी आकाश सेठ पुत्र भरत लाल ने जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश सेठ के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना जलालपुर में अजय सिंह उर्फ पिंटू और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध करने का तरीका बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले लोगों को कस्टम से चुराया गया सोना सस्ते दाम पर बेचने का लालच देते थे। जब कोई व्यक्ति सोना खरीदने के लिए पैसे लेकर आता था, तो वे उसे पुलिस का डर दिखाकर उसका पैसा लूट लेते थे और वहां से भगा देते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य अजय सिंह उर्फ पिंटू ने स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उसने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद उसने फिर से यही धंधा शुरू कर दिया। पिंटू ने यह भी बताया कि उसने इस अवैध धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय सिंह उर्फ पिंटू पुत्र लाल बिहारी सिंह, निवासी इजरी, थाना जलालपुर, जौनपुर शामिल है। उसके खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने एक महीने पहले ही लूट के पैसों से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर फंसाते थे और फिर उनके साथ लूटपाट करते थे। आरोपी अजय सिंह के खिलाफ जौनपुर के अलावा वाराणसी में भी मुकदमे दर्ज हैं।1
- पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव सभा कटहरी के पास, भारी बरसात होने सड़क टूट गया है। आप लोगो को बतादे कि गाँव सभा कटहरी स्थित पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जो स्कूल की बस आवागमन रहता है। इस समय सड़क टूटने से स्कूल की बस आवगमन बाधित हो गया है। वही स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत के संबंध में, गुहार लगाया।2
- बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर पथराव, हजारों का नुकसान जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता रितेश कुमार वाराणसी चोलापुर। लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी के संदेह में पड़ोसियों द्वारा एक नई कार पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कार का शीशा, बोनट और डैशबोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। कार मालिक के अनुसार, इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। मामला 112 नंबर पुलिस के साथ ही दानगंज पुलिस चौकी तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व लखनपुर गांव में आशीष चौहान के घर के सामने बंधी एक बकरी और दो बकरों को कार सवार लोगों द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत दानगंज चौकी में दी गई थी। इसके बाद परिवार के लोग रात में गांव में आने-जाने वाले वाहनों को लेकर सतर्क थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात एक कार गांव में पहुंची, जिसे आशीष चौहान के परिवार के लोगों ने कथित तौर पर बकरा चोरी करने वालों की कार समझ लिया। इसके बाद कार पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया गया। कार मालिक अमित चौहान के अनुसार, वह अपने दोस्त राकेश चौहान के साथ पटना जाने के लिए घर पहुंचे थे। उनका कहना है कि कार का इंडिकेटर भी जल रहा था, इसके बावजूद कार पर हमला किया गया। घटना में कार के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में मामला दानगंज पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी प्रभारी ने कार में हुए नुकसान का आकलन अधिकृत एजेंसी से कराने को कहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी नेपाल से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां बह गईं। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव के लिए नेपाल सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाया गया है बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...2