परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत निस्ता पंचायत में जैविक खेती को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित लखीसराय जिला अंतर्गत निस्ता गांव सूर्यगढ़ा में परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत आज दिनांक 14.09.2026 को सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत निस्ता पंचायत में कृषक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित कृषकों को जैविक खेती के महत्व, लाभ एवं अपनाने की वैज्ञानिक विधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कृषकों को बताया गया कि जैविक खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए जैविक खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, जैव उर्वरक एवं जैविक कीट प्रबंधन जैसी पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाया जाता है। इससे मिट्टी की उर्वरता एवं स्वास्थ्य बनाए रखने के साथ-साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। अभियान के दौरान कृषकों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा सुरक्षित एवं टिकाऊ कृषि उत्पादन के संबंध में भी जागरूक किया गया। कृषकों से जैविक खेती की तकनीकों को अपनाकर कृषि को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कृषकों ने भाग लिया। कृषकों द्वारा जैविक खेती से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा समाधान एवं आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत निस्ता पंचायत में जैविक खेती को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित लखीसराय जिला अंतर्गत निस्ता गांव सूर्यगढ़ा में परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत आज दिनांक 14.09.2026 को सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत निस्ता पंचायत में कृषक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित कृषकों को जैविक खेती के महत्व, लाभ एवं अपनाने की वैज्ञानिक विधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कृषकों को बताया गया कि जैविक खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए जैविक खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, जैव उर्वरक एवं जैविक कीट प्रबंधन जैसी पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाया जाता है। इससे मिट्टी की उर्वरता एवं स्वास्थ्य बनाए रखने के साथ-साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। अभियान के दौरान कृषकों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा सुरक्षित एवं टिकाऊ कृषि उत्पादन के संबंध में भी जागरूक किया गया। कृषकों से जैविक खेती की तकनीकों को अपनाकर कृषि को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कृषकों ने भाग लिया। कृषकों द्वारा जैविक खेती से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा समाधान एवं आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
- लखीसराय। 28 हजार रुपए की रिश्वत बनी मुसीबत पंचायती राज पदाधिकारी गिरफ्तार लखीसराय। चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह पहुंची। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चानन प्रखंड क्षेत्र की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने योजना की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।1
- बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी pp बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद में पत्रकार से बदसलूकी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरियाचक कचरा प्लांट की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह और चपरासी मनीष पर लगा। घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मामले में हस्तक्षेप किया और एसपी हिमांशु से शिकायत की गई। मंगलवार को बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई। पत्रकारों की एकता के आगे आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को झुकना पड़ा और थाने में ही पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।1
- चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।1
- बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?1
- बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।4
- पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की। महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं। हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।4
- जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प1
- कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार से कथित बदसलूकी, मोबाइल छीने जाने का आरोप शेखपुरा। बरबीघा के दरियाचक में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया गया कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा था। इसी दौरान बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की तबीयत बिगड़ने की घटना का पत्रकार वीडियो बना रहे थे। पत्रकार का आरोप है कि इसी बीच नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि इस दौरान मोबाइल क्षतिग्रस्त भी हो गया। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकार ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।1