गोविंदपुर सिंघाड़ा शक्तिपीठ में गूंजा ‘मां आ रही हैं’ का जयघोष, शुरू हुआ प्रतिमा निर्माण प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध शक्तिपीठ गोविंदपुर सिंघाड़ा दुर्गा मंदिर में दुर्गापूजा की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुरूप चौक चंदा पर्व के दिन सोमवार से माता की प्रतिमा निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। कारीगर मंदिर परिसर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा निर्माण की तैयारी में जुट गए हैं। प्रतिमा निर्माण से पहले माता के मंडप का बांस का ढांचा तैयार करने का कार्य शुरू किया गया। कारीगर दिनभर निर्माण कार्य में लगे रहे। मंदिर परिसर में निर्माण कार्य शुरू होते ही आसपास के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है। गोविंदपुर वाली मैया के दरबार में प्रतिमा निर्माण कार्य की शुरुआत को लेकर विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। स्थानीय परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष चौक चंदा पर्व के दिन से ही माता की प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विधिवत तरीके से कार्य का शुभारंभ किया गया। गोविंदपुर सिंघाड़ा दुर्गा मंदिर क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है। दुर्गापूजा के दौरान यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। प्रतिमा निर्माण शुरू होने के साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले दिनों में पूजा की तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है। मंडप का ढांचा तैयार होने के बाद प्रतिमा निर्माण का कार्य आगे बढ़ेगा। कारीगरों की मेहनत और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच एक बार फिर गोविंदपुर वाली मैया के भव्य स्वरूप के दर्शन की प्रतीक्षा शुरू हो गई है। चौक चंदा पर्व के साथ ही संदेश स्पष्ट है—मां आ रही हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के बीच दुर्गापूजा की तैयारियों का शुभारंभ हो चुका है।

- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय1
- EXCLUSIVE INTERVIEW | पंचायत के सोफा सेट से लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी तक… उप मुखिया ने उठाए सवाल चेहराकलां/वैशाली। ग्राम पंचायत राज बस्ती सरसिकन के उप मुखिया मो. फैसल ने सत्यम ग्राम न्यूज़ के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पंचायत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उप मुखिया ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत का सोफा सेट करीब चार वर्षों से उनके घर में रखा हुआ है। उनके अनुसार, शिकायत के बाद पंचायत सचिव ने जांच के उपरांत सोफा सेट को पंचायत में उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इंटरव्यू के दौरान उप मुखिया ने पंचायत की सरकारी योजनाओं, आवश्यक पत्राचार एवं अन्य सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इन मामलों को लेकर विभिन्न सरकारी पोर्टलों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई है। 🗣️ BDO का पक्ष: चेहराकलां BDO मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने कहा कि नियमावली के अनुसार जांच के उपरांत संबंधित सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। 📌 मुखिया पक्ष का बयान अभी प्राप्त नहीं हुआ है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। ⚠️ इंटरव्यू में लगाए गए आरोप संबंधित व्यक्ति के बयान पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि चैनल नहीं करता है। विभागीय जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। 🎥 पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- H2H News की शुरु ऐप पर प्रसारित समाचार की असर, सड़क मरम्मत शुरू प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित कंचन चौक, कटहरा में सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को लेकर H2H News द्वारा शूरू ऐप पर प्रसारित समाचार का व्यापक असर देखने को मिला है। समाचार प्रसारित होने के बाद मंगलवार को सड़क के खतरनाक गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों के कारण कई राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके थे। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद कंचन चौक और आसपास के स्थानीय लोगों के साथ-साथ नियमित रूप से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में खुशी का माहौल है। लोगों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए H2H News के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।1
- कच्ची पक्की ओपी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में बिते रात चोरी, गृहस्वामी ने दी जानकारी1
- मजदूर का दर्द कौन सुनेगा ,एक जदूर के साथ गलत हो तो और न्याय के बदले अन्याय हो तो इंसान बेबस हो जाता है मेरे दोस्त 😭😭😭😭 एक बेबस मजबूर, मजदूर का दर्द जाने1
- अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का सम्मान समस्तीपुर, 15 सितंबर। अभियंता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा मंगलवार को शहर के जितवारपुर निजामत में अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इंजीनियर पंकज कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार तथा इंजीनियर विपिन कुमार सहित आधा दर्जन अभियंताओं को पाग, चादर, बुके, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि अभियंता ही देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी देश के विकास की कल्पना बिना अभियंता के नहीं की जा सकती। सड़क से लेकर पुल तक, बिजली से लेकर पानी तक, स्कूल-भवन से लेकर अस्पताल तक हर निर्माण के पीछे एक अभियंता के पसीने और बुद्धिमत्ता का योगदान होता है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने यह दिखाया था कि ईमानदार और विजनरी अभियंता पूरे देश की तस्वीर बदल सकता है। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, राजद जिला सचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, संवेदक अरविंद राय, समाजसेवी मोहम्मद निहाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- Post by Lalit Kumar1
- तेज रफ्तार पिकअप ने मेरी जोर दार टक्कर दो लोग के घायल होने की खबर है फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रही है यह घटना ,हाजीपुर के सुभाई चौक के पास हुई है तेज रफ्तार पिकअप ने मेरी जोर दार टक्कर दो लोग के घायल होने की खबर है फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रही है यह घटना ,हाजीपुर के सुभाई चौक के पास हुई है1