logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमाबंदी की गड़बड़ियां दूर करने में ‘पिक एंड चूज’ नहीं करें अंचल के अधिकारी-कर्मी, बिहार सरकार की पहल को लेकर मंत्री ने चेताया  Mukhiyajee Reporter | Patna  बिहार सरकार राज्य में जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जल्द ही 45 दिवसीय विशेष जमाबंदी शुद्धीकरण अभियान की शुरुआत करेगा, जिससे लाखों रैयतों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अभियान के तहत खाता, खेसरा, प्लॉट और रैयत के नाम में दर्ज गड़बड़ियों को सुधारा जाएगा। जहां जरूरत होगी, वहां संबंधित जमीन की मुफ्त मापी भी करायी जाएगी, ताकि रिकॉर्ड पूरी तरह सटीक हो सकें। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस पहल की जानकारी मीडिया को दी।  उन्होंने बताया कि अब नागरिकों को अपनी जमाबंदी की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस बार विभाग खुद लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जमाबंदी सुधार की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अंचल के अंचल अधिकारियों की होगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे ‘पिक एंड चूज’ की कार्यशैली छोड़कर सभी मामलों में समान रूप से कार्रवाई करें।  उन्होंने सीओ और आरओ से कहा कि अंचल कार्यालय आने वाले नागरिकों से सीधे बातचीत कर उन्हें उनके मामले की स्थिति और आगे की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी दें, ताकि संवादहीनता के कारण बढ़ रहे ऑफलाइन आवेदनों की समस्या कम हो। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय स्तर पर एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो सभी जिलों में अंचलों के कामकाज की गुणवत्ता और निष्पादन की रोजाना निगरानी करेगी। बहरहाल, सरकार की इस पहल से उम्मीद है कि जमाबंदी संबंधी विवाद कम होंगे और आम नागरिकों को त्वरित व पारदर्शी सेवा मिल सकेगी।

1 hr ago
user_Mukhiyajee Reporter
Mukhiyajee Reporter
Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
1 hr ago
f23930db-d51c-462a-96de-090531325149

More news from Bihar and nearby areas
  • शादी हो, त्योहार हो या कोई खास समारोह — पूरी फैमिली की शॉपिंग अब एक ही जगह। साड़ी, लहंगा, सूट, कोट-पैंट और भी बहुत कुछ — शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन वैरायटी के साथ। अन्नपूर्णा वस्त्रालय कॉल/व्हाट्सऐप: 9304834416
    1
    शादी हो, त्योहार हो या कोई खास समारोह — पूरी फैमिली की शॉपिंग अब एक ही जगह।
साड़ी, लहंगा, सूट, कोट-पैंट और भी बहुत कुछ — शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन वैरायटी के साथ।

अन्नपूर्णा वस्त्रालय
कॉल/व्हाट्सऐप: 9304834416
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Patna, Bihar•
    1 hr ago
  • पटना जदयू कार्यालय में उपमुख्‍यमंत्री विजय चौधरी का प्रेस वार्ता
    1
    पटना जदयू कार्यालय में उपमुख्‍यमंत्री विजय चौधरी का प्रेस वार्ता
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • fggfffffcvvvvvvvvvvvvvvvvvhhhggggggggggggggggggggggggg
    1
    fggfffffcvvvvvvvvvvvvvvvvvhhhggggggggggggggggggggggggg
    user_Haidr
    Haidr
    Top Service पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • अररिया में साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट अररिया के शिवपुरी में साइबर थाना टीम की बड़ी कार्रवाई , फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर से ऑनलाइन ठगी करने वाला 4 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार रुपये के साथ 58 एक्टिव सिम कार्ड, 7 एटीएम, एक मॉडिफाइड फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर जब्त... अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में साइबर थाना टीम ने छापेमारी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर को 2 लाख 20 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया है. यह सभी साइबर अपराधी आधार कार्ड से लिंक अकाउंट डेटा के जरिए लोगों के खाते से रुपए उड़ाते थे. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (Aeps) के जरिए साइबर फ्रॉड का काम किया जा रहा था. साइबर टीम की छापेमारी में 58 एक्टिव सिम कार्ड मिले हैं. जिसमें 49 जिओ के और 9 एयरटेल के हैं. इसके साथ ही मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर एक, आई स्कैनर एक, पांच मोबाइल, 7 एटीएम और एक पासबुक को भी जप्त किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि साइबर फ्रॉड के आकाओं तक जाँच का दायरा बढ़ाया जा सके.. बाइट. जितेंद्र कुमार,एसपी,अररिया
    1
    अररिया में साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस 
अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
अररिया के शिवपुरी में साइबर थाना टीम की बड़ी कार्रवाई ,
फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर से ऑनलाइन ठगी करने वाला 4 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार रुपये के साथ 58 एक्टिव सिम कार्ड, 7 एटीएम, एक मॉडिफाइड फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर जब्त...
अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में साइबर थाना टीम ने छापेमारी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर को 2 लाख 20 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया है.  यह सभी साइबर अपराधी आधार कार्ड से लिंक अकाउंट डेटा के जरिए लोगों के खाते से रुपए उड़ाते थे. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (Aeps) के जरिए साइबर फ्रॉड का काम किया जा रहा था. साइबर टीम की छापेमारी में 58 एक्टिव सिम कार्ड मिले हैं. जिसमें 49 जिओ के और 9 एयरटेल के हैं. इसके साथ ही मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर एक, आई स्कैनर एक, पांच मोबाइल,  7 एटीएम और एक पासबुक को भी जप्त किया गया है.  एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि साइबर फ्रॉड के आकाओं तक जाँच का दायरा बढ़ाया जा सके..
बाइट.
जितेंद्र कुमार,एसपी,अररिया
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l #foryou #viralnews #trending #bihar #patna
    1
    पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l
#foryou #viralnews #trending #bihar #patna
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    20 hrs ago
  • बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप! #bihar #biharnews #news #viral #reels बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप! #bihar #biharnews #news #viral #reels
    1
    बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप!
#bihar
#biharnews
#news
#viral 
#reels
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप!
#bihar
#biharnews
#news
#viral 
#reels
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र में डॉक्टर विनायक गोतम ने जदयू पार्टी पर गलत वोटर का नाम जोड़ने का आरोप लगाया
    1
    मुजफ्फरपुर तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र में डॉक्टर विनायक गोतम ने जदयू पार्टी पर गलत वोटर का नाम जोड़ने का आरोप लगाया
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🚨 गया जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार गया जंक्शन पर नशे के खिलाफ कार्रवाई में RPF, CIB और GRP की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, युवती झाझपुर से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा टीम ने ट्रेन में निगरानी बढ़ाई। जांच के दौरान युवती की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं, जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से करीब 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    1
    🚨 गया जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार
गया जंक्शन पर नशे के खिलाफ कार्रवाई में RPF, CIB और GRP की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, युवती झाझपुर से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा टीम ने ट्रेन में निगरानी बढ़ाई। जांच के दौरान युवती की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं, जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से करीब 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    user_CK TV
    CK TV
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.