दूसरी शादी का नतीजा।,,,अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के दुर्गापुरी पटेल नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को देखते हुए की गई दूसरी शादी युवक के लिए मुसीबत बन गई। आरोप है कि दूसरी पत्नी ने घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित बंटी के मुताबिक उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी पला साहिबाबाद निवासी सिमरन से कराई थी। शादी के बाद सिमरन करीब छह महीने तक घर में रही और अचानक बिना बताए चली गई। काफी तलाश के बाद वह छह महीने बाद वापस लौटी और माफी मांगने लगी। पत्नी के कहने पर बंटी ने उसे दोबारा घर में रख लिया।लेकिन आरोप है कि एक महीने बाद ही सिमरन ने घर के सभी लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। इसी दौरान वह घर में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी और करीब 45 हजार रुपये नगद लेकर तड़के फरार हो गई। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो महिला गायब मिली, जिसके बाद तलाश शुरू की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।पीड़ित ने थाना सासनी गेट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्नी को खोजकर लाने वाले को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया जो उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। इस विश्वस्तरीय एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से प्रदेश के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा मिलेगी और भारत की वैश्विक पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो इसे एशिया के प्रमुख एयरपोर्ट्स में शामिल करता है। इसके संचालन से न केवल हवाई यातायात को सुगमता मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र में निवेश, व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। #yogiadityanath #NarendraModi #NoidaInternationalAirport1
- हाथरस के मुरसान गेट स्थित बौहरे बाली देवी मंदिर के पास जन सहयोग कल्याण समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। माता रानी को फल-फूल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया तथा गर्मी को देखते हुए जल की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। समिति पदाधिकारियों ने आगे भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने की बात कही।1
- वक्त की कीमत - डॉ. कंचन जैन #motivational #speaker1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- Post by Subhash Chand1
- नीम गांव में खूनी संग्राम: एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर बवाल, आधा दर्जन घायल1
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।1
- अलीगढ़ के बसौली में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनिदेव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन अलीगढ़ (गौण्डा): जनपद के ब्लॉक गौण्डा अंतर्गत ग्राम बसौली में आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित शनिदेव मंदिर पर राजस्थान से आए श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। राष्ट्रीय हनुमान दल की गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल (हरिगढ़) के तमाम मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। संगठन के पदाधिकारियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सेवा कार्य में हाथ बंटाया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व पदाधिकारी: प्रमोद सारस्वत (जिलाध्यक्ष) हरीशंकर गौतम (जिला संरक्षक) अशोक सारस्वत (जिला उपाध्यक्ष) वीरेन्द्र सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) नकुल सिंह (जिला उपाध्यक्ष) भक्तिमय रहा माहौल राजस्थान से आए भक्तों के इस अनूठे प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। भंडारे के दौरान अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया। राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने इसे समाज में एकता और धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरा गांव भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। "ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और सेवा की भावना को बल देते हैं।" > — प्रमोद सारस्वत, जिलाध्यक्ष (राष्ट्रीय हनुमान दल) #news #NewsUpdate #hanuman1
- हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में कोल्डड्रिंक की बोतल को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। 23 मार्च को NH-93 स्थित बरसे गांव में दोस्तों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त के सीने में गोली दाग दी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।1