थाना दनकौर पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार दनकौर पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दनकौर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से तीन वांछित अभियुक्तों नासिर पुत्र आबिद,कासिम,अब्दुल माजिद पुत्र इकबाल निवासीगण ग्राम तोड़ी थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 26 अगस्त 2026 को थाना दनकौर पर वादी द्वारा तहरीर देकर सूचना दी गई कि 24 अगस्त 2026 को वादी का चचेरा भाई आरिफ पुत्र जामर अली, इरफान पुत्र जमशेद अली, नदीम पुत्र शमशाद अली निवासीगण ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग थाना दनकौर जोकि कार नंबर MH47A 4641 से ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाड़ी नंबर UP14HF 3841 के चालक नासिर उर्फ सोनू निवासी ग्राम तोड़ी थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद द्वारा गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए इरफान की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसका इरफान द्वारा विरोध किया गया तो नासिर,कासिम, माजिद द्वारा इरफान व नदीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार थाना दनकौर पर मुकदमा अपराध संख्या 204/26 धारा 281/115(2)/352/351(3)/324 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

- महिला ने बेशर्मी की हदें पार कर किया हंगामा।1
- नोएडा प्राधिकरण द्वारा सफाई कर्मचारियों को हटाया गया डोर टू डोर के सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बंद नोएडा गौतम बुध नगर पर जब तक कर्मचारियों को कार्य पर नहीं रखा जाएगा तब तक रहेगा कार्य बंद1
- ग्राम पर्वाना में 90 वर्षीय नथिया देवी का निधन, विमान बनाकर निकाली गई अंतिम यात्रा ग्राम पर्वाना में 90 वर्षीय नथिया देवी का निधन, विमान बनाकर निकाली गई अंतिम यात्रा पर्वाना, बुलंदशहर। ग्राम पर्वाना के मोहल्ला कुम्हारों वाला चौक निवासी पूजनीय श्रीमती नथिया देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री घनश्याम सिंह प्रजापति, का 26 अगस्त 2026 की शाम करीब 8 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत नथिया देवी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पर्वाना लाया गया। 27 अगस्त, गुरुवार को परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा के दौरान विमान बनाकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार, नथिया देवी धार्मिक एवं सरल स्वभाव की महिला थीं और परिवार में उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों एवं ग्रामीणों में भी गहरा शोक है। परिवार में उनके पुत्र राजेंद्र सिंह प्रजापति, खैमचन्द उर्फ खैमा प्रजापति, सुभाष चन्द उर्फ पप्पू प्रजापति एवं मुकेश कुमार प्रजापति सहित अन्य परिजन शोकाकुल हैं। परिजनों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। ॐ शांति शांति शांति। 🙏 पत्रकार — समीर चौधरी परवाना ग्राम पर्वाना, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश1
- बुलन्दशहर: हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष ग्रामीणों का दावा- गैर समुदाय के दबंग कर रहे हैं सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल पर कब्जे का प्रयास। दबंगों ने सरकारी भूमि पर की अपनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने जताया कब्जे का विरोध, सीएम से की शिकायत। दबंगों पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का भी आरोप, ग्रामीणों की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त की मांग। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, और एसडीएम से शिकायत कर चुके ग्रामीण, दबंग लगातार कर रहे हैं निर्माण कार्य। ग्रामीणों की मांग- प्रशासन अवैध कब्जा रोके, जाँच उपरांत खाली हो सरकारी भूमि, दबंगों पर हो कार्रवाई। बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी का पूरा मामला।1
- मुरादनगर जलालाबाद गांव में निकला भारी-भरकम अजगर, दो पिल्लों को निगला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू गाजियाबाद :- मुरादनगर के जलालाबाद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में एक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अजगर ने दो पिल्लों को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरी घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। भारी-भरकम अजगर को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगल या आबादी क्षेत्र में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।1
- *कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किसानों के साथ चीनी मिल अनूप शहर के मुख्य गन्ना अधिकारी केपी सिसोदिया को किसानों के साथ चीनी के बढ़ते दामों के बीच गन्ना का मूल्य ₹400 से ₹600 कुंतल करने एवं चीनी मिल अनूप शहर की क्षमता वृद्धि करने को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा* बुधवार को चीनी मिल व विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के अंतर्गत क्षेत्र के गांव रोरा में पूर्व देहली गेट कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव के आवास पर चीनी मिल अधिकारियों द्वारा सर्वे सट्टा सत्यापन किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सर्किल सुपरवाइजर द्वारा पूर्व में किए गए सर्वे को किसानों से सत्यापित कराया गया तथा किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य गन्ना अधिकारी कौशल प्रताप सिसोदिया ने सर्वे सट्टा सत्यापन का भौतिक सत्यापन करते हुए गन्ना में वर्तमान में लग रहे कीटों की जानकारी देकर उनसे उपाय बताते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के आह्वान के साथ-साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कृषकों व कांग्रेस नेताओं के साथ चीनी के बढ़ते दामों जमाखोरी के विरोध तथा चीनी के दाम बढ़ाने की के सापेक्ष गन्ना मूल्य ₹400 कुंतल से बढ़ाकर नई पहराई सत्र में ₹600 कुंतल करने की मांग के साथ-साथ चीनी मिल अनूप शहर की वर्षों से लंबित क्षमता वृद्धि की मांग को पूरा करने संबंधित माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य गन्ना अधिकारी कौशल प्रताप सिसोदिया को सोपा जिस पर मुख्य गन्ना अधिकारी द्वारा शीघ्र शासन को भेजकर मांग पुरी करने का आश्वासन दिया ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि अगर गन्ना मूल्य वृद्धि व क्षमता वृद्धि नहीं हुई तो किसानों के साथ चीनी मिल अनूप शहर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा सर्वे सट्टा सत्यापन में कृषक राजकुमार शर्मा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, ग्राम प्रधान रोरा रायसिंह, किरनपाल शर्मा, अनूप पाल, शांति प्रकाश सैनी, महावीर कुशवाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुशवाह, मनोज शर्मा,संजय कुमार,सहित दर्जनों कृषक उपस्थित रहें2
- gao Bhalimpura me fasi laga di patni ne toliya se mar dala fashi laga di patni ne pati ki gao Bhalimpura me sarab ke nase me pati eske doran pati or patni ke najayak samband k aupper hui ladai me patni ne pati ki gala toliya se ghoot kar mar diya police moke par 112 se khabar mili1
- बुलन्दशहर: पत्नी ने तौलिये से गला घोटकर की पति की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार बुलन्दशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गाँव बहलीमपूरा की घटना आरोपी पत्नी ने कहा कि शराब पीकर पति रोज करता था मारपीट, इसलिए मारपीट से तंग आकर करदी हत्या रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1