अपना घर मे लगा मानसिक स्वास्थ्य कैंप, प्रभुजी हुए लाभान्वित, दिखा सकारात्मक सुधार हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली के तत्वाधान मे महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम मे एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 85 प्रभुजी लाभान्वित हुए।अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की आश्रम मे आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओ की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की जिले एवं आसपास के क्षेत्रो मे लावारिस बेसहारा अवस्था मे घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल बहुत अच्छी है, यहाँ सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा मिल रही है जो की पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।इस दौरान साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
अपना घर मे लगा मानसिक स्वास्थ्य कैंप, प्रभुजी हुए लाभान्वित, दिखा सकारात्मक सुधार हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली के तत्वाधान मे महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम मे एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 85 प्रभुजी लाभान्वित हुए।अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की आश्रम मे आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओ की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की जिले एवं आसपास के क्षेत्रो मे लावारिस बेसहारा अवस्था मे घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल बहुत अच्छी है, यहाँ सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा मिल रही है जो की पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।इस दौरान साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
- करौली सदर थाना पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय जाप्ता मय जरिये मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी शिवराज सिंह पुत्र अर्जुनसिहं गुर्जर निवासी अकोलपुरा को सौरया को जाने वाली आग सडक के पास बिना अनुज्ञा पत्र अपने कब्जे में अधिक मात्रा में अवैध देशी सादा पव्वे रखने पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 52 पव्वे जप्त किए गए हैं1
- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई इस अवसर पर करौली सवाई माधोपुर भरतपुर अलवर दौसा जयपुर सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।1
- सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत नारौली डांग के श्री भैरों बाबा मंदिर देहरा वाले के प्रांगण में आम बस्ती की ओर से चल रहे तीन दिवसीय पद व कन्हैया दंगल में कई पार्टियों ने भाग लेकर धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार मीना व कोषाध्यक्ष रामकिशन गुरूजी ने बताया कि कन्हैया दंगल समापन के दिन ख्यालीराम व हरकेश एण्ड पार्टी दुधराई, धर्मसिंह व जगराम एण्ड पार्टी गनीपुर सिकराय व कैलाश व श्यामलाल एण्ड पार्टी रानेटा की कन्हैया पार्टियों के गायक कलाकारों के द्वारा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं के आधार पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। दंगल शुरू होने से देर शाम तक लोगों की भीड़ जमा रही। दंगल में लोंगो की भीड़ देखते ही बन रही थी। कन्हैया दंगल के समापन पर गांव के पंच-पटेलों व कमेटी के सदस्यों ने पार्टियों के कलाकारों का माला पहनाकर व साफा बांध कर स्वागत किया।4
- करौली भाजपाइयों ने मनाई भीम राव अंबेडकर जयंती भरतपुर के पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली रहें मुख्य अतिथि भारत रत्न डाक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर 135 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी करौली के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन की अध्यक्षता में बैठक हुई में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा रमेश राजोरिया बृजलाल डिकोलिया महेंद्र सिंह मीणा अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता सुरेश शुक्ला महिला मोर्चा करौली संयोजक विद्या वैष्णव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल जिला मंत्री आरती बैसला करौली मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी गीता देवी जाट शोभा तिवाड़ी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें5
- गंगापुर सिटी। आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया तथा पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का कार्य किया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, धनेश शर्मा,बलवीर सोनी, मदन मोहन आर्य, सुरेश चन्द गुप्ता, राजेश मावई, चिरंजी लोधा, अतुल मुद्गल, विकास सैनी, मुकेश राजलवाड, नानक चंद, नीलेश जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- बामनवास, सवाई माधोपुर अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली, डीजे की धुनों पर झूमे लोग आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुनों के साथ निकली इस रैली में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समाज में उनके योगदान को सराहा। रैली ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।2
- हिंडौन सिटी। फाजिलावाद गांव के स्व. जयदेव पाठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भारतरत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में होनहार छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन विधायक अनीता जाटव रही। संस्था प्रधान रोशन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी रहे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना लेखन, मूल अधिकार लेखन, नागरिक कर्तव्य लेखन निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विधायक जाटव एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोलंकी ने ड़ॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की। इस मौके पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिता जाटव ने विधायक कोष से विद्यालय के पांच कक्षा कक्षो में कोटा स्टोन फर्श और विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर मंडावरा सरपंच मधु शर्मा, अखिल भारतीय अब्बासी वैलफेयर एसोसिएशन प्रदेश सचिव कलमुद्दीन खान, श्याम सुंदर, पिंटू चौधरी, मोतीलाल, रघुवीर, लक्ष्मण, छोटेलाल, एनजी राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- करौली संविधान रचियता एवं भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंति शहर में धूमधाम से मनाई गई।शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत,आयोजन समिति के विष्णु मंडल प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे बताया कि करौली महाविद्यालय में पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की,कॉलेज से बाइक रैली के रूप में मुख्य रैली में मुरली पुरा पर सम्मिलित होते हुए,शिकार गंज,फुले चौराहा होते हुए अम्बेडकर पार्क पर पहुंची,जहां लोगो ने अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर शामिल हुए।वक्ताओं ने संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों,प्रतिभाओं को सम्मानित किया, जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल,अमृत लाल छाबड़ा,रूपसिंह मीना,घनश्याम मीना,शैलेन्द्र बागौरिया, गिर्राज मीना,तेजराम मीना,कमल माली,कैलाश चंद मीना,रामस्वरूप जाटव,राम गिलाश मीना,ओमप्रकाश जाटव,सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष सम्मिलित हुए।1