Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में जंगल राज है या मंगल राज @sauravjbt
Saurav Jbt
बिहार में जंगल राज है या मंगल राज @sauravjbt
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय । जिला निबंधन कार्यालय के समीप पेपरलेस प्रणाली लागू करने को लेकर जताया विरोध लखीसराय।जिला निबंधन कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री में बिहार सरकार द्वारा डिजिटल और पेपरलेस प्रणाली लागू करने के विरोध कातिब और स्टाम्प भेंडर ने बीते 3 अगस्त से निबंधन कार्य ठप कर दिया है। काफी संख्या में कातिब और स्टाम्प भेंडरो ने जिला निबंधन कार्यालय के समीप खड़ा होकर विरोध जताते हुए सरकार से जल्द डिजिटल और पेपरलेस प्रणाली को खत्म करने का मांग किया है। नहीं तो निबंधन कार्य बाधित रखने और आंदोलन की चेतावनी दिया है।कातिब और स्टाम्प भेंडर बताते हैं कि सरकार के इस फैसले से कातिब और स्टाम्प भेंडर भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। पेपरलेस व्यवस्था से उनकी कमीशन और स्टाम्प ब्रिक्री की कमाई बंद हो जाएगी। जिससे इस काम से जूड़े परिवारों के बीच आर्थिक तंगी आ जाएगा। इसलिए कातिब और स्टाम्प भेंडर सरकार से जब तक कोई दूसरा रोजगार न मिले, पुरानी व्यवस्था जारी रखने का मांग किया है। बताते चलें कि निबंधन बंद रहने से सरकार को राजस्व को क्षति हो रही है।1
- बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरें | IGIMS में मंत्री के सामने रोए मरीज के परिजन | SHO पर हमला | अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर बिहार की आज की 10 सबसे बड़ी और ताज़ा खबरें एक ही वीडियो में। आज की प्रमुख खबरें: IGIMS में स्वास्थ्य मंत्री के सामने मरीज के परिजन भावुक होकर रो पड़े। SHO पर हमले से हड़कंप। अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर चर्चा में। बिहार की राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और अन्य बड़ी अपडेट। राज्य और देश की महत्वपूर्ण खबरों का संपूर्ण अपडेट। अगर आप बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो City channel Jamui को Subscribe करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 📲 दोस्तों के साथ Share करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर लिखें।1
- शराबबंदी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सार्वजनिक जगहों पर शराबबंदी का असर साफ दिखाई देता है1
- शटडाउन में भी बिजली चालू! करंट की चपेट में आया मिस्त्री, बड़ी लापरवाही ने टाली मौत शेखपुरा- जिले के उकसी गांव में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। सियानी फीडर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए विधिवत शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री अनिल महतो अचानक करंट की चपेट में आ गए और नीचे गिर पड़े। गनीमत रही कि हादसा जानलेवा साबित नहीं हुआ और उनकी जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, उकसी गांव में ट्रांसफार्मर का बसबार जल गया था। इसकी मरम्मत के लिए गुरुवार की सुबह सियानी फीडर से शटडाउन लिया गया था। बिजली आपूर्ति बंद होने की पुष्टि के बाद मिस्त्री अनिल महतो ट्रांसफार्मर पर चढ़कर मरम्मत कार्य में जुट गए। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर के दोनों बुश में तार जुड़े होने के कारण मिस्त्री करंट की चपेट में आ गए और तेज झटका लगने से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल मिस्त्री को उठाकर इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना मिलने पर करंडे थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल मिस्त्री से घटना की जानकारी ली। अनिल महतो ने सियानी फीडर में कार्यरत एसबीओ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब मरम्मत कार्य के लिए बाकायदा शटडाउन लिया गया था, तब बिजली आपूर्ति बहाल करने से पहले संबंधित कर्मियों को सूचना देना जरूरी था। बिना किसी पूर्व सूचना के लाइन चालू कर देना बिजली मिस्त्री की जान के साथ खिलवाड़ है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब लाइन पर शटडाउन लिया गया था तो फिर बिजली आपूर्ति अचानक कैसे बहाल हुई? क्या शटडाउन की सूचना और प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया? यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने बिजली विभाग की शटडाउन व्यवस्था, आपसी समन्वय और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली मिस्त्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है, ऐसे में लाइन चालू करने से पहले सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। अनिल महतो ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि बिजली विभाग घटना को गंभीरता से लेते हुए शटडाउन प्रक्रिया की समीक्षा करे, ताकि भविष्य में किसी बिजली कर्मी की जान खतरे में न पड़े।1
- करोड़ों का नाला भी नहीं सुलझा सका गुरुदेव टोला का जलजमाव, वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण मोकामा: मोकामा के गुरुदेव टोला में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। करोड़ों रुपये की लागत से बुडको द्वारा नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। हालत यह है कि सड़कें और कई घर पानी से घिरे हुए हैं। लगातार जलभराव के कारण अब बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में कई परिवारों ने अपने घर से बाहर निकलने के लिए हजारों रुपये खर्च कर बांस का अस्थायी पुल बना लिया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हर दिन जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर दो-दो फीट तक पानी जमा है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन और विरोध किया गया। लोगों ने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपनी कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि विकास के दावों के बीच गुरुदेव टोला के लोग आज भी जलजमाव और बदहाल व्यवस्था के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं।1
- 🙏 जय श्री राम | जय सिया राम 🙏 "सिया सुंदर प्यारी-प्यारी, देखे में लागे न्यारी-न्यारी..." भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन स्वयंवर पर आधारित यह सुंदर भोजपुरी भक्ति गीत आपके हृदय को भक्ति रस से भर देगा। इस गीत में जनकपुर की भव्य सभा, भगवान श्रीराम का आगमन, शिव धनुष भंग, सीता स्वयंवर और श्री सीताराम विवाह की दिव्य झांकी को भोजपुरी लोक-भक्ति शैली में प्रस्तुत किया गया है। यदि आपको यह भक्ति गीत पसंद आए तो वीडियो को Like, Share और Comment करें तथा ऐसे ही नए भोजपुरी भक्ति गीत सुनने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करना न भूलें। 🚩 जय श्री राम 🚩 जय सिया राम1
- नाला निर्माण की खुदाई से झुका मकान, रातभर मौके पर डटे रहे अधिकारी नाला निर्माण की खुदाई से झुका मकान, रातभर मौके पर डटे रहे अधिकारी1