logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी में ऑनलाइन ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी गिरफ्तार झांसी में सबसे बड़ा ऑन लाइन ठगी का गिरोह गिरफ्तार, 123 मोबाइल फोन, 35 डेविड कार्ड, 9 लाख से अधिक की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात बरामद। 23 अभियुक्त गिरफ्तार।

1 hr ago
user_Amir Sohail
Amir Sohail
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

झांसी में ऑनलाइन ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी गिरफ्तार झांसी में सबसे बड़ा ऑन लाइन ठगी का गिरोह गिरफ्तार, 123 मोबाइल फोन, 35 डेविड कार्ड, 9 लाख से अधिक की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात बरामद। 23 अभियुक्त गिरफ्तार।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भाई के जनाजे मे शामिल होकर प्रयागराज से झाँसी जैल वापस पहुचा अतीक अहमद का बेटा अली.
    1
    भाई के जनाजे मे शामिल होकर प्रयागराज से झाँसी जैल वापस पहुचा अतीक अहमद का बेटा अली.
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • साइबर क्राइम, झाँसी श्रीमती अरीबा नोमान के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, झाँसी श्रीमती अरीबा नोमान के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 04 वोटर आईडी, 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, 29 बैंक पासबुक, 13 बैंक कार्ड तथा ₹9,20,510/- नगद सहित पीली एवं सफेद धातु बरामद की गई। अभियुक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठकर कई प्रकार से सीधे-सादे आमजनमानस के साथ साइबर धोखाधड़ी करते हुए धनराशि वसूली/अर्जित की जाती थी। इसी क्रम में कई मामलों में स्वयं को पुलिस अधिकारी/पुलिसकर्मी बताकर आमजन को मुकदमे में फँसाने एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर ठगी किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर साइबर थाना, जनपद झाँसी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी की बाइट- झाँसी पुलिस की अपील—साइबर अपराध से सतर्क रहें, किसी अज्ञात व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें
    1
    साइबर क्राइम, झाँसी श्रीमती अरीबा नोमान के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, झाँसी श्रीमती अरीबा नोमान के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 04 वोटर आईडी, 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, 29 बैंक पासबुक, 13 बैंक कार्ड तथा ₹9,20,510/- नगद सहित पीली एवं सफेद धातु बरामद की गई।
अभियुक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठकर कई प्रकार से सीधे-सादे आमजनमानस के साथ साइबर धोखाधड़ी करते हुए धनराशि वसूली/अर्जित की जाती थी। इसी क्रम में कई मामलों में स्वयं को पुलिस अधिकारी/पुलिसकर्मी बताकर आमजन को मुकदमे में फँसाने एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर ठगी किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर साइबर थाना, जनपद झाँसी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी की बाइट-
झाँसी पुलिस की अपील—साइबर अपराध से सतर्क रहें, किसी अज्ञात व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें
    user_Pramendra singh
    Pramendra singh
    Movie studio झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झांसी। जिले के कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चल रहे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीमों ने एक साथ गांव मौरयाना, खैरयाना और कडोर में एक साथ छापेमारी कर दर्जनों महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया झांसी। जिले के कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चल रहे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीमों ने एक साथ गांव मौरयाना, खैरयाना और कडोर में एक साथ छापेमारी कर दर्जनों महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, राउटर, पुलिस का सायरन समेत अन्य सामान बरामद कर लिया। शातिर ठगों ने थाने से लेकर पुलिस मुख्यालय तक फर्जी बना लिए थे और इनके माध्यम से डिजीटल अरेस्ट कर वसूली कर रहे थे। पुलिस करीब एक महीने से इन गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी इनपुट जुटाए गए। इनपुट के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात के बाद गोपनीय तरीके से कार्रवाई की योजना तैयार की और किसी को भनक तक नहीं लगी। ठगों को पुलिस ने सोते में दबोच लिया। सीओ, 300 पुलिसकर्मी और ड्रोन कैमरों से निगरानी बताया जा रहा है कि इस पूरे ऑपरेशन में 7 सीओ, दो बस, दो पीएसी वाहन और करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने तीनों गांवों की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरे इलाके पर बारीकी से नजर रखी जा सके। इस अभियान को पूरी तरह गोपनीय रखने के लिए शहरी क्षेत्र के अलग-अलग थानों से पुलिस बल एकत्र किया गया था। गोपनीयता इतनी की कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मियों को भी अभियान की पूरी जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। शुक्रवार आधी रात के बाद पुलिस की टीमें अचानक तीनों गांवों में एक साथ पहुंचीं और गांवों को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस के अचानक पहुंचने से गांवों में खलबली मच गई। साइबर क्राइम के हाट स्पाट थे गांव पुलिस के मुताबिक कटेरा थाना क्षेत्र के मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांवों को साइबर अपराध के हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था। पुलिस करीब एक महीने से इन गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी इनपुट जुटाए गए। इनपुट के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात गोपनीय तरीके से कार्रवाई की योजना तैयार की। पुलिस अधिकारी बन कर धमकाते थे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य एफआईआर दर्ज कराने वाले लोगों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी जुटाते थे। इसके बाद वे खुद को पुलिस अधिकारी या किसी जांच एजेंसी का कर्मचारी बताकर पीड़ितों को फोन करते थे। फोन पर केस में फंसाने या कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें धमकाया जाता था। इसके बाद अलग-अलग बहाने से उनसे रकम ठग ली जाती थी।
    4
    झांसी। जिले के कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चल रहे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीमों ने एक साथ गांव मौरयाना, खैरयाना और कडोर में एक साथ छापेमारी कर दर्जनों महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया
झांसी। जिले के कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चल रहे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीमों ने एक साथ गांव मौरयाना, खैरयाना और कडोर में एक साथ छापेमारी कर दर्जनों महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, राउटर, पुलिस का सायरन समेत अन्य सामान बरामद कर लिया। शातिर ठगों ने थाने से लेकर पुलिस मुख्यालय तक फर्जी बना लिए थे और इनके माध्यम से डिजीटल अरेस्ट कर वसूली कर रहे थे।
पुलिस करीब एक महीने से इन गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी इनपुट जुटाए गए। इनपुट के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात के बाद गोपनीय तरीके से कार्रवाई की योजना तैयार की और किसी को भनक तक नहीं लगी। ठगों को पुलिस ने सोते में दबोच लिया।
सीओ, 300 पुलिसकर्मी और ड्रोन कैमरों से निगरानी
बताया जा रहा है कि इस पूरे ऑपरेशन में 7 सीओ, दो बस, दो पीएसी वाहन और करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने तीनों गांवों की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरे इलाके पर बारीकी से नजर रखी जा सके। इस अभियान को पूरी तरह गोपनीय रखने के लिए शहरी क्षेत्र के अलग-अलग थानों से पुलिस बल एकत्र किया गया था। गोपनीयता इतनी की कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मियों को भी अभियान की पूरी जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। शुक्रवार आधी रात के बाद पुलिस की टीमें अचानक तीनों गांवों में एक साथ पहुंचीं और गांवों को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस के अचानक पहुंचने से गांवों में खलबली मच गई।
साइबर क्राइम के हाट स्पाट थे गांव
पुलिस के मुताबिक कटेरा थाना क्षेत्र के मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांवों को साइबर अपराध के हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था। पुलिस करीब एक महीने से इन गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी इनपुट जुटाए गए। इनपुट के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात गोपनीय तरीके से कार्रवाई की योजना तैयार की।
पुलिस अधिकारी बन कर धमकाते थे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य एफआईआर दर्ज कराने वाले लोगों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी जुटाते थे। इसके बाद वे खुद को पुलिस अधिकारी या किसी जांच एजेंसी का कर्मचारी बताकर पीड़ितों को फोन करते थे। फोन पर केस में फंसाने या कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें धमकाया जाता था। इसके बाद अलग-अलग बहाने से उनसे रकम ठग ली जाती थी।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • झाँसी : कटेरा प्रकरण में पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव का बड़ा बयान पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कटेरा प्रकरण में निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और जो लोग वास्तव में दोषी हैं, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बेवजह परेशान या कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
    1
    झाँसी : कटेरा प्रकरण में पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव का बड़ा बयान

पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कटेरा प्रकरण में निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और जो लोग वास्तव में दोषी हैं, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बेवजह परेशान या कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झांसी - अपडेट झांसी,ब्रेकिंग कड़ी सुरक्षा में अली अहमद प्रयागराज रवाना कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पैरोल के करीब 18 घंटे बाद झांसी जिला जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। जिला जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। CO लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस गाड़ियों के सुरक्षा घेरे के बीच अली अहमद का डग्गा प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। अली अहमद की सुरक्षा में करीब 15 सिपाही तैनात किए गए हैं। डग्गा सहित कुल 35 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे प्रयागराज ले जाया जा रहा है। अली अहमद अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आए हैं। आबान अहमद को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
    3
    झांसी - अपडेट

झांसी,ब्रेकिंग


कड़ी सुरक्षा में अली अहमद प्रयागराज रवाना

कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पैरोल के करीब 18 घंटे बाद झांसी जिला जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। जिला जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

CO लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस गाड़ियों के सुरक्षा घेरे के बीच अली अहमद का डग्गा प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। अली अहमद की सुरक्षा में करीब 15 सिपाही तैनात किए गए हैं। डग्गा सहित कुल 35 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे प्रयागराज ले जाया जा रहा है।

अली अहमद अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आए हैं। आबान अहमद को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झांसी: कटेरा पुलिस के अभियान को लेकर पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने की पुलिस अधिकारियों से मुलाकात झांसी: कटेरा पुलिस के अभियान को लेकर पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने की पुलिस अधिकारियों से मुलाकात
    3
    झांसी: कटेरा पुलिस के अभियान को लेकर पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने की पुलिस अधिकारियों से मुलाकात
झांसी: कटेरा पुलिस के अभियान को लेकर पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने की पुलिस अधिकारियों से मुलाकात
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • झांसी ब्रेकिंग् कटेरा में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से अधिक लोगो को किया गिरफ्तार, झांसी के कटेरा में पुलिस ने रात के अंधेरे में ऐसा बड़ा ऑपरेशन चलाया कि तीन गांवों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ हुई इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बसों से झांसी ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। कटेरा थाना क्षेत्र के काडौर, खोरयाना और मोरयाना गांव में पुलिस ने देर रात बड़ी छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस पूरे ऑपरेशन में 7 सीओ, दो बस, दो पीएसी वाहन और करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने तीनों गांवों की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई के बाद तीनों गांवों से 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बसों में बैठाकर झांसी ले जाया गया, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल और पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को लेकर की गई है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से पूरे मामले में आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से तीनों गांवों में हड़कंप मचा रहा। देर रात तक गांवों में पुलिस की भारी मौजूदगी बनी रही। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर साइबर फ्रॉड के इस मामले में कितने लोग शामिल हैं और पुलिस की जांच में क्या-क्या खुलासे सामने आते हैं?
    4
    झांसी ब्रेकिंग्


कटेरा में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से अधिक लोगो को किया गिरफ्तार,


झांसी के कटेरा में पुलिस ने रात के अंधेरे में ऐसा बड़ा ऑपरेशन चलाया कि तीन गांवों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ हुई इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बसों से झांसी ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।



कटेरा थाना क्षेत्र के काडौर, खोरयाना और मोरयाना गांव में पुलिस ने देर रात बड़ी छापामार कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि इस पूरे ऑपरेशन में 7 सीओ, दो बस, दो पीएसी वाहन और करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने तीनों गांवों की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया।

कार्रवाई के बाद तीनों गांवों से 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बसों में बैठाकर झांसी ले जाया गया, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल और पूछताछ में जुटी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को लेकर की गई है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से पूरे मामले में आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से तीनों गांवों में हड़कंप मचा रहा। देर रात तक गांवों में पुलिस की भारी मौजूदगी बनी रही।

अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर साइबर फ्रॉड के इस मामले में कितने लोग शामिल हैं और पुलिस की जांच में क्या-क्या खुलासे सामने आते हैं?
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झांसी पुलिस प्रयागराज पहुंची अतीक अहमद के बेटे अली को लेकर
    1
    झांसी पुलिस प्रयागराज पहुंची अतीक अहमद के बेटे अली को लेकर
    user_Pramendra singh
    Pramendra singh
    Movie studio झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दुष्कर्म की प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार दुष्कर्म की प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
    2
    दुष्कर्म की प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

दुष्कर्म की प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.