logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया के सुखपुरा में बदहाल बिजली व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं को लेकर बांसडीह विधायक केतकी सिंह के घेराव की घोषणा करने वाले समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सिंह को पुलिस ने एहतियातन उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। विधायक के कार्यक्रम से ठीक पहले की गई पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक के निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दरअसल, रोहित सिंह ने पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, सुखपुरा के माध्यम से विधायक को ज्ञापन सौंपकर नगर की जर्जर बिजली व्यवस्था, अनियमित विद्युत कटौती, 33 हजार केवी विद्युत लाइन बदलने, किसानों के लिए नहर में पानी उपलब्ध कराने, सुखपुरा चौराहे से पानी की टंकी तक नाला निर्माण और सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांगें उठाई थीं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो विधायक के सुखपुरा आने पर उनका लोकतांत्रिक तरीके से घेराव किया जाएगा। इसी घोषणा के बाद पुलिस टीम ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पूरे कार्यक्रम के दौरान घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी। प्रशासन ने इसे एहतियाती कदम बताया है, जबकि विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का सरासर हनन करार दिया है। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद सपा नेता रोहित सिंह ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि जनता की आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुखपुरा की बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है और लगातार कटौती व जर्जर लाइनों के कारण आम जनता और किसान परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इन गंभीर समस्याओं के समाधान के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हाउस अरेस्ट की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

4 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
4 hrs ago

बलिया के सुखपुरा में बदहाल बिजली व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं को लेकर बांसडीह विधायक केतकी सिंह के घेराव की घोषणा करने वाले समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सिंह को पुलिस ने एहतियातन उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। विधायक के कार्यक्रम से ठीक पहले की गई पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक के निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दरअसल, रोहित सिंह ने पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, सुखपुरा के माध्यम से विधायक को ज्ञापन सौंपकर नगर की जर्जर बिजली व्यवस्था, अनियमित विद्युत कटौती, 33 हजार केवी विद्युत लाइन बदलने, किसानों के लिए नहर में पानी उपलब्ध कराने, सुखपुरा चौराहे से पानी की टंकी तक नाला निर्माण और सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांगें उठाई थीं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो विधायक के सुखपुरा आने पर उनका लोकतांत्रिक तरीके से घेराव किया जाएगा। इसी घोषणा के बाद पुलिस टीम ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पूरे कार्यक्रम के दौरान घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी। प्रशासन ने इसे एहतियाती कदम बताया है, जबकि विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का सरासर हनन करार दिया है। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद सपा नेता रोहित सिंह ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि जनता की आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुखपुरा की बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है और लगातार कटौती व जर्जर लाइनों के कारण आम जनता और किसान परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इन गंभीर समस्याओं के समाधान के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हाउस अरेस्ट की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बलिया के सुखपुरा में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का शनिवार को आगमन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने भी क्षेत्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के बाद विनोद राय सीधे सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों का त्याग और बलिदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके आदर्श प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक आम जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह, प्रमोद सिंह, उमेश सिंह, मिथिलेश तिवारी, प्रतुल ओझा, राकेश वर्मा, राणा कुणाल सिंह, तूफानी सिंह, रान्धा सिंह, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    बलिया के सुखपुरा में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का शनिवार को आगमन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने भी क्षेत्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह के बाद विनोद राय सीधे सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों का त्याग और बलिदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके आदर्श प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक आम जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह, प्रमोद सिंह, उमेश सिंह, मिथिलेश तिवारी, प्रतुल ओझा, राकेश वर्मा, राणा कुणाल सिंह, तूफानी सिंह, रान्धा सिंह, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के योगापट्टी अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में बारिश की कामना को लेकर कई स्थानों पर ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। भवानीपुर ब्रह्मस्थान पर आयोजित इस विशेष ब्रह्म भोज में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यहाँ पीपल के पेड़ के नीचे भगवान ब्रह्म की पूजा-अर्चना की गई और बारिश के लिए भगवान से गुहार लगाई गई। इस धार्मिक आयोजन के दौरान खीर और लिट्टी के प्रसाद का विशेष प्रबंध किया गया और ग्रामीणों के बीच इसका वितरण हुआ। इस अनुष्ठान में गाँव के बड़ी संख्या में युवक भी शामिल हुए और सभी लोगों ने भगवान पर अटूट विश्वास जताते हुए श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ किया।
    1
    पश्चिम चंपारण के योगापट्टी अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में बारिश की कामना को लेकर कई स्थानों पर ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। भवानीपुर ब्रह्मस्थान पर आयोजित इस विशेष ब्रह्म भोज में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यहाँ पीपल के पेड़ के नीचे भगवान ब्रह्म की पूजा-अर्चना की गई और बारिश के लिए भगवान से गुहार लगाई गई। इस धार्मिक आयोजन के दौरान खीर और लिट्टी के प्रसाद का विशेष प्रबंध किया गया और ग्रामीणों के बीच इसका वितरण हुआ। इस अनुष्ठान में गाँव के बड़ी संख्या में युवक भी शामिल हुए और सभी लोगों ने भगवान पर अटूट विश्वास जताते हुए श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ किया।
    user_N. News
    N. News
    जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • गोपालगंज के मीरगंज शहर में सरकार के स्पष्ट आदेशों और कड़े नियमों के बावजूद खुलेआम मांस बेचने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे नरैनिया रोड स्थित कब्रिस्तान, गणेश सिनेमा हॉल के पास और मरछिया देवी चौक सहित कई अन्य जगहों पर दर्जनों दुकानदारों द्वारा सरेआम मीट काटने और बेचने का काम धड़ल्ले से जारी है। इन कड़े नियमों की सरेआम अनदेखी किए जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद ने अब तक पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। अधिकारियों की इस निष्क्रियता के कारण मीरगंज में सरकारी आदेश पूरी तरह से हवा-हवाई साबित हो रहे हैं और जिम्मेदार प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर पूरी तरह मौन बना हुआ है।
    1
    गोपालगंज के मीरगंज शहर में सरकार के स्पष्ट आदेशों और कड़े नियमों के बावजूद खुलेआम मांस बेचने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे नरैनिया रोड स्थित कब्रिस्तान, गणेश सिनेमा हॉल के पास और मरछिया देवी चौक सहित कई अन्य जगहों पर दर्जनों दुकानदारों द्वारा सरेआम मीट काटने और बेचने का काम धड़ल्ले से जारी है।

इन कड़े नियमों की सरेआम अनदेखी किए जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद ने अब तक पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। अधिकारियों की इस निष्क्रियता के कारण मीरगंज में सरकारी आदेश पूरी तरह से हवा-हवाई साबित हो रहे हैं और जिम्मेदार प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर पूरी तरह मौन बना हुआ है।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    3 hrs ago
  • बेतिया शहर में पुलिस का नाम लेकर ठगी करने वाले बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को अपना शिकार बनाया है। सिविल ड्रेस में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को सुरक्षा का झांसा दिया और उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। यह घटना वार्ड नंबर-14 की निवासी वर्षा कुमारी के साथ तब हुई, जब वह लाल बाजार से मीना बाजार होते हुए अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान राज स्कूल के पूर्वी गेट के पास बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया और आगे पुलिस चेकिंग होने का झांसा देकर सोने की चेन उतारकर पर्स में रखने को कहा। बदमाशों ने चेन देखने के बहाने उसे अपने हाथ में लिया और अवंतिका चौक की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है, जिसके बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क पर किसी भी अजनबी के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
    1
    बेतिया शहर में पुलिस का नाम लेकर ठगी करने वाले बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को अपना शिकार बनाया है। सिविल ड्रेस में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को सुरक्षा का झांसा दिया और उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। यह घटना वार्ड नंबर-14 की निवासी वर्षा कुमारी के साथ तब हुई, जब वह लाल बाजार से मीना बाजार होते हुए अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान राज स्कूल के पूर्वी गेट के पास बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया और आगे पुलिस चेकिंग होने का झांसा देकर सोने की चेन उतारकर पर्स में रखने को कहा। बदमाशों ने चेन देखने के बहाने उसे अपने हाथ में लिया और अवंतिका चौक की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गए।

इस घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है, जिसके बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क पर किसी भी अजनबी के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेतिया नगर निगम के वार्ड 40 स्थित परबतिया टोला में जलजमाव की शिकायत पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया शनिवार को कनीय अभियंता रविंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर आपसी सहमति बनवाई और तत्काल कच्चा नाला कटवाकर पानी की निकासी शुरू कराई, जिससे जलजमाव की समस्या दूर हो गई। महापौर ने कहा कि केवल सरकारी व्यवस्था के भरोसे नहीं, बल्कि आपसी सहयोग से भी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद क्षेत्र में पक्का नाला निर्माण कर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महापौर की पहल से समस्या का त्वरित समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया।
    1
    बेतिया नगर निगम के वार्ड 40 स्थित परबतिया टोला में जलजमाव की शिकायत पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया शनिवार को कनीय अभियंता रविंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर आपसी सहमति बनवाई और तत्काल कच्चा नाला कटवाकर पानी की निकासी शुरू कराई, जिससे जलजमाव की समस्या दूर हो गई।

महापौर ने कहा कि केवल सरकारी व्यवस्था के भरोसे नहीं, बल्कि आपसी सहयोग से भी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद क्षेत्र में पक्का नाला निर्माण कर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महापौर की पहल से समस्या का त्वरित समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • मनीष कश्यप दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे हैं।
    1
    मनीष कश्यप दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे हैं।
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Political party office गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरपाती पुल पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बढ़ईया गांव के निवासी असफाक आलम और उनके दोस्तों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगा दी। वे तैरकर महिला तक पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उसे किनारे लाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नदी से बाहर सुरक्षित निकाले जाने के बाद महिला की स्थिति सामान्य पाई गई। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और प्राथमिक देखभाल के बाद उसे सुरक्षित अपने साथ घर ले गए। समय रहते बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने असफाक आलम की इस साहसिक सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश करने वाले कार्य की जमकर सराहना की है।
    2
    पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरपाती पुल पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बढ़ईया गांव के निवासी असफाक आलम और उनके दोस्तों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगा दी। वे तैरकर महिला तक पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उसे किनारे लाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नदी से बाहर सुरक्षित निकाले जाने के बाद महिला की स्थिति सामान्य पाई गई। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और प्राथमिक देखभाल के बाद उसे सुरक्षित अपने साथ घर ले गए। समय रहते बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने असफाक आलम की इस साहसिक सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश करने वाले कार्य की जमकर सराहना की है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.