Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ , DCM केशव मौर्य, DCM ब्रजेश पाठक ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी !!
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ , DCM केशव मौर्य, DCM ब्रजेश पाठक ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी !!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना पिपरी पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी....थाना पिपरी पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0स0सं0 402/12 धारा 138बी विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गुलाम अली पुत्र मोहम्मद सुएब निवासी एडीए कालोनी कसारी मसारी थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।1
- *कौशांबी में NGT के नियमों की उड़ रही धज्जियां, यमुना की जलधारा में पोकलैंड से हो रहा अवैध खनन* *कौशांबी संदेश नेटवर्क* *पिपरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर ब्यूर घाट पर दिन-रात गरज रहीं मशीनें, जीरो टॉलरेंस नीति बेअसर* कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर ब्यूर घाट पर बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यमुना नदी की जलधारा के बीचों-बीच आधा दर्जन से अधिक पोकलैंड मशीनें लगाकर दिन-रात अवैध बालू खनन किया जा रहा है। NGT के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रहे इस अवैध कारोबार से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। *जलधारा में उतार दीं पोकलैंड मशीनें:* ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि रसूलपुर ब्यूर घाट पर यमुना की मुख्य धारा में बड़ी-बड़ी पोकलैंड मशीनें उतार दी गई हैं। इन मशीनों से 24 घंटे बालू निकाली जा रही है। रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर भरकर बालू ढोई जा रही है। दिन में भी खुलेआम खनन जारी है। GPS लगे होने के बावजूद मशीनें नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में काम कर रही हैं। *NGT के आदेश हवा, पर्यावरण को खतरा:* नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नदी की जलधारा में मशीनों से खनन पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। लेकिन यहां NGT के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अवैध खनन से नदी की धारा बदल रही है। घाट पर 20-25 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे बाढ़ का खतरा और कटान बढ़ गया है। जलीय जीवों पर भी संकट मंडरा रहा है। *"प्रशासन की मिलीभगत के बिना संभव नहीं":* स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बालू माफिया बिना किसी डर के खुलेआम खनन कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन संभव नहीं है। "शिकायत करो तो उल्टा धमकी मिलती है। कई बार वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई," एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया। *जीरो टॉलरेंस नीति फेल:* उत्तर प्रदेश सरकार अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति की बात करती है, लेकिन कौशांबी में बालू माफियाओं के आगे यह नीति बेअसर दिख रही है। जिले में पहले भी कई घाटों पर अवैध खनन के मामले सामने आ चुके हैं। *प्रशासन क्या बोला:* मामले में खनन अधिकारी कौशांबी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, "वीडियो संज्ञान में आया है। टीम मौके पर भेजी जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मशीनें सीज कर जुर्माना लगाया जाएगा।" वहीं पिपरी थाना प्रभारी ने कहा कि खनन विभाग की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम और कमिश्नर प्रयागराज से तत्काल जांच कराकर अवैध खनन बंद कराने और दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। 📍 *रसूलपुर ब्यूर घाट, पिपरी थाना क्षेत्र, कौशांबी*1
- कौशांबी के महेवा घाट थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास एक मजदूर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।1
- sachin Thakur sachin Thakur2
- कौशाम्बी के मंझनपुर में पुलिस मुठभेड़ में भैंस चोरी का ₹25,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। वह लंबे समय से वांछित था। इस कार्रवाई पर क्षेत्राधिकारी मंझनपुर ने जानकारी दी।2
- कौशाम्बी के मंझनपुर ओसा रोड पर स्थित संगम हीरो एजेंसी में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है।1
- थाना पश्चिम शरीरा अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी श्री जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय की वीडियो बाइट।1
- कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस को केवल विश्वासघात करना आता है. वे खुद भी झूठे हैं और उनकी गारंटियां भी झूठी हैं." देखिए उन्होंने क्या कहा...1