रूपकुमारी चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रश्मि वर्मा ने दी बधाई* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *रूपकुमारी चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रश्मि वर्मा ने दी बधाई* खरोरा भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्रीमती रश्मि वर्मा ने कहा कि रूपकुमारी चौधरी जी का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सर्वविदित है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि रूपकुमारी चौधरी जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य और मजबूती से किया जाएगा। रश्मि वर्मा ने पुनः श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।
रूपकुमारी चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रश्मि वर्मा ने दी बधाई* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *रूपकुमारी चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रश्मि वर्मा ने दी बधाई* खरोरा भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्रीमती रश्मि वर्मा ने कहा कि रूपकुमारी चौधरी जी का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सर्वविदित है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में भारतीय जनता
पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि रूपकुमारी चौधरी जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य और मजबूती से किया जाएगा। रश्मि वर्मा ने पुनः श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।
- प्याज के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का जायका, बजट पर बढ़ा बोझ नवापारा-राजिम। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों के घरेलू बजट पर भारी पड़ रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण गृहणियां भी रसोई का बजट संभालने में परेशान नजर आ रही हैं। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से महीने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अब महंगी सब्जियों की जगह कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार का बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई के जरूरी सामान की कीमतों में राहत मिलने से ही उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।1
- Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage1
- पुलिस से पहले पब्लिक के हाथ लगा गांजा आखिर कहा चुक रही हैं प्रशासन रायपुर में गांजा बरामदगी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि नशे का सामान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आम लोगों के हाथ कैसे पहुंच रहा है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब मुद्दा सिर्फ गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का है। सवाल यह भी है कि क्या कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित रहेगी, या पुलिस तस्करी के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर प्रभावी कार्रवाई करेगी?1
- रायपुर : - आज भाटागाव रायपुर मे एक पेट्रोल पम्प के पास बरसात का पानी भरने से लोगों को आने जाने मे बहुत ही तकलीफ़ो का सामना करना पड़ा, जब -जब बारिश होता है तब तब आस पास का पानी नाले से उपर आकर सड़क मे 2 फ़िट तक पानी बहता है, और इसका मुख्य कारण है नालियों का साफ़ सफ़ाई ना करना, ये नालिया पौलिथीन, प्लास्टिक बोतल और झाड़ीयो से चोक हो गया है जिसमें बारिश का सारा पानी सड़क पर आ जाता है और जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रायपुर नगर निगम मौन है, जब टैक्स लेते हैं नगर निगम तो गार्मी के दिनों मे नालियों का साफ़ साफ़ाई भी किया जाना चाहिए, रायपुर नगर निगम इस पर ध्यान दो ताकी जनता को परेशानियो का सामना करना ना पड़े !1
- राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।1
- गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल1
- *धान-चावल के बीजों से सजेगी इस बार राखी, भाई-बहन के स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश* *कलेक्टर, एसपी और डीएफओ को बिहान दीदियों ने पहनाई बीज राखी* ताराचंद कठोत्रे बलौदाबाजार-भाटापारा, 25 अगस्त 2026/ जिले में इस बार रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं धान, चावल, लौकी, करेला, सेमी सहित स्थानीय बीजों से आकर्षक और पर्यावरण हितैषी राखियां तैयार कर रही हैं। ग्राम लाहोद की महिलाओं द्वारा तैयार इन बीज राखियों की बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। इसी क्रम में बिहान की महिलाओं ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में बिक्री हेतु स्टॉल लगाया।स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, वनमंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल को दीदियों ने अपने हाथों से तैयार बीज राखियां पहनाईं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं को नवाचार और आजीविका से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बिहान दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीज राखी महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश भी देती है।4
- नवरंगपुर प्रवास के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भारतमाला परियोजना के तहत बनी सड़क पर भारी जलभराव का जायजा लिया। नवरंगपुर प्रवास के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भारतमाला परियोजना के तहत बनी सड़क पर भारी जलभराव का जायजा लिया। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क पर इस तरह जलभराव होना गंभीर विषय है। उन्होंने ड्रेनेज व्यवस्था और निर्माण कार्य में संभावित अनियमितताओं की जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव अपने आप में भ्रष्टाचार का प्रमाण नहीं है। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। #Bharatmala #chhattisgarh #smartcit1