उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें: मंडलायुक्त प्रयागराज। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक गांधी सभागार में आयोजित हुई, जिसमें औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा जिला उद्योग बंधु की बैठकें नियमित रूप से आयोजित हों। फतेहपुर में बैठक न होने पर उन्होंने 31 मार्च तक बैठक आयोजित कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बताया गया कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना में 115 प्रतिशत तथा ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ में 95.13 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही नैनी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य में देरी पर मुख्य विकास अधिकारी को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उद्यमियों ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के सुझाव भी प्रस्तुत किए।

- Post by VB News Prayagraj1
- Post by Raju Yadav1
- कानपुर नगर जर्जर मकान ढहने से इलाके में मचा हड़कंप *जिलानी लियाकती*1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।3
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- Post by Kumar Vikas1
- Post by VB News Prayagraj1