logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीसांगन में निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच 'पागल श्वान का आतंक,रात साढ़े 9 बजे तक 11 लोगों को काटा सीटीवी वीडियो आया सामने पीसांगन कस्बे में चुनावी प्रचार की गहमागहमी के बीच पागल श्वान ने जमकर उत्पात मचाया। आवारा पागल कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में अब तक 11 राहगीरों व वाहन चालकों को काटकर घायल कर दिया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इन 11 घायलों में कस्बे के 9 लोग जबकि एक एक भड़सुरी व बुधवाड़ा गांव के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामला कस्बे के बस स्टैंड और इंदिरा कॉलोनी के मध्य का है। जहां पर सबसे पहले सड़क से गुजर रहे बाइक सवार को कुत्ते ने चलती बाइक पर काट लिया। जिसका *सीटीवी फुटेज* भी सामने आया है। फुटेज में कुत्ता अचानक पीछे से दौड़कर बाइक सवार को काटते नजर आ रहा है। पागल श्वान ने बस स्टैंड,इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र समेत कस्बे में बस स्टैंड के आसपास रात साढ़े 9 बजे तक 11 लोगों को काट लिया। कुत्ते के द्वारा अचानक पीछे से लोगों को काटने के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दुकानों और घरों में घुस गए। *प्रशासन हरकत में, सभी घायलों का इलाज जारी* वही मामले की जानकारी नगरपालिका ईओ राजेंद्र रेवाड़ के संज्ञान में आते ही पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया है। पागल श्वान के काटने से घायल हुए सभी 11 लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी को *सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़* की देखरेख में टांके लगाकर मरहम पट्टी कर एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़ के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन कुत्ते के काटने से सबसे अधिक एक घायल को उनके द्वारा 30 टांके लगाए गए हैं। वही अन्य घायलों को भी टांके लगाकर मरहम पट्टी कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया है। डॉ. लामरोड़ ने बताया कि "कस्बे में अब तक पागल श्वान के काटने से इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल नहीं हुए। सभी को रेबीज से बचाव के लिए टीके की डोज पूरी करवानी होगी। नागरिक सतर्क रहें।" *यह बने श्वान के शिकार* सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़ के मुताबिक पागल श्वान ने कस्बे के 9 लोगो को जबकि भड़सुरी व बुधवाड़ा के एक एक व्यक्ति को काटा हैं। जिनमे पीसांगन निवासी 33 वर्षीय संजय खान,27 वर्षीय इशाक,27 वर्षीय सोनूराम,35 वर्षीय राजेशसिंह रावत,32 वर्षीय अशोक,52 वर्षीय दिनेश कुमावत,31 वर्षीय शिव शंकर,25 वर्षीय जावेद,37 वर्षीय मुकेश के अलावा भड़सुरी निवासी 32 वर्षीय आशुतोष व बुधवाड़ा निवासी 21 वर्षीय तुषार पागल श्वान के शिकार बने हैं।

1 day ago
user_खबरों का सफर न्यूज़
खबरों का सफर न्यूज़
Graphic designer Ajmer, Rajasthan•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer हजरत बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक चिल्ले शरीफ पर हुई चादर पेशDainik news Ajmer
    1
    व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें
Ajmer हजरत बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक चिल्ले शरीफ पर हुई चादर पेशDainik news Ajmer
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    35 min ago
  • JLN अस्पताल में इलाज के दौरान सेंट्रल जेल के बंदी की मौत | चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे कैदी ने तोड़ा दम अजमेर के केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे बंदी नवरतन सिंह की JLN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बंदी 138 NI एक्ट (चेक बाउंस) मामले में सजा काट रहा था। मामले की पोस्टमार्टम व जांच न्यायिक अधिकारी की निगरानी में की जा रही है।
    1
    JLN अस्पताल में इलाज के दौरान सेंट्रल जेल के बंदी की मौत | चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे कैदी ने तोड़ा दम
अजमेर के केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे बंदी नवरतन सिंह की JLN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बंदी 138 NI एक्ट (चेक बाउंस) मामले में सजा काट रहा था। मामले की पोस्टमार्टम व जांच न्यायिक अधिकारी की निगरानी में की जा रही है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज बहनों द्वारा मेरे हाथ पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीयता की अनमोल भावना है। इस अपनत्व और प्रेम के लिए मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
    1
    आज बहनों द्वारा मेरे हाथ पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीयता की अनमोल भावना है। इस अपनत्व और प्रेम के लिए मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 

आपका यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह अंदर कोट से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहुंचा कुतुब साहब की चिल्ले पर
    1
    जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह अंदर कोट से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहुंचा कुतुब साहब की चिल्ले पर
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
    1
    नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर! 🇳🇵🌊 नेपाल–चीन सीमा के पास आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। सैकड़ों लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर है। अब नेपाल से आने वाली नदियों को लेकर बिहार में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है। 🇮🇳⚠️ क्या बिहार पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा? प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। #NepalFlood #BiharFlood #FloodAlert #BiharNews #NepalNews
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर! 🇳🇵🌊 नेपाल–चीन सीमा के पास आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। सैकड़ों लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर है। अब नेपाल से आने वाली नदियों को लेकर बिहार में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है। 🇮🇳⚠️ क्या बिहार पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा? प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। #NepalFlood #BiharFlood #FloodAlert #BiharNews #NepalNews
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
  • नेपाल में तबाही का सैलाब 🚨 सैकड़ों लोगों की मौत ओर कही लोग घायल 🚨
    1
    नेपाल में तबाही का सैलाब 🚨
सैकड़ों लोगों की मौत ओर कही लोग घायल 🚨
    user_Sagar rajput
    Sagar rajput
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *नेपाल में बाढ़ ने लापता किए 32 पुलिसकर्मी, कई लोग बहे* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    1
    *नेपाल में बाढ़ ने लापता किए 32 पुलिसकर्मी, कई लोग बहे*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    user_Sagar rajput
    Sagar rajput
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.