पेयजल संकट पर डीएम सख्त: 15 दिन में जलापूर्ति बहाल करने का आदेश, खड़गपुर के अभियंताओं के वेतन पर रोक समाहरणालय के संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में पेयजल आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति पर गहन चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां 15 दिनों के अंदर इसे बहाल किया जाए। पीएचईडी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने हवेली खड़गपुर क्षेत्र के सभी अभियंताओं के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन से एक माह के भीतर जिले के सभी नगर निकायों, पंचायतों और गांवों में शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों में सर्वे कर यह पता लगाया जाए कि किन घरों में नल कनेक्शन है और कहां जलापूर्ति नहीं हो रही है। संबंधित एजेंसियों की लापरवाही पाए जाने पर उन पर जुर्माना लगाने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने हवेली खड़गपुर, धरहरा और संग्रामपुर में पेयजल संकट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

- सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो डालना पड़ा महंगा, दो भाइयों के घर से 5 कट्टा बरामद कोतवाली थाना के लालदरवाजा में बड़ी कार्रवाई, रसोई घर में डिब्बे और बोरे में छिपाकर रखे थे हथियार और कारतूस होली के जश्न में कानून को ठेंगा दिखाना और अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना दो सगे भाइयों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई मुंगेर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।1
- जमालपुर में बाइक विवाद ने लिया जानलेवा रूप, मां और दो बेटों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में एक मामूली बाइक दुर्घटना ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मसोमात तालाब रोड निवासी फुलों देवी और उसके दो पुत्र सागर पंडित व सूरज पंडित शामिल हैं। जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि घटना की शुरुआत सड़क पर हुई एक बाइक टक्कर से हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई। पहले पक्ष की ओर से स्वीटी मंडल और सूरज मंडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इसे हत्या के प्रयास की श्रेणी में लेते हुए कार्रवाई की। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फुलों देवी ने भी आवेदन देकर स्वीटी मंडल और सूरज मंडल पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, जबकि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- मुंडन समारोह1
- बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दनौली फुलवरिया में बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है1
- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुंडों द्वारा खुलेआम एक महिला को लाठी-डंडों से पीटा गया आखिर इतने अपराध क्यों बढ़ रहे हैं यूपी में...??1
- Post by SANTOSH Singh1
- नल-जल कक्ष में ताला, 250 घरों में गहराया पेयजल संकट मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत अमैया पंचायत के बैजलपुर गांव के वार्ड संख्या 7 में नल-जल योजना के कक्ष में ताला लगाए जाने से करीब 250 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड सदस्य रिंकू कुमारी के पति चंदन कुमार सिंह ने नल-जल योजना के कक्ष में जबरन ताला लगा दिया, जिसके कारण पूरे वार्ड में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार अचानक पानी बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के चापाकल और कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव के दिवाकर सिंह, अवधेश सिंह, गिरीश सिंह, महेश सिंह, उमेश सिंह, प्रभाकर सिंह, सुमन कुमार, भैरव, पुतुल देवी, मंजू देवी और इंदु देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड पति से ताला खोलने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि “जो मन में आएगा वही करेंगे।” वहीं इस मामले में वार्ड पति चंदन कुमार सिंह का कहना है कि वार्ड में करीब 200 कनेक्शन हैं, जबकि पानी की आपूर्ति सिर्फ एक बोरिंग से हो रही है। इसके कारण सभी घरों तक सही तरीके से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी समस्या के कारण नल-जल कक्ष में ताला लगाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर पीएचईडी विभाग को कई बार आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नल-जल कक्ष का ताला खुलवाकर योजना को सुचारू रूप से चालू कराया जाए, ताकि वार्ड संख्या 7 के लोगों को नियमित रूप से पेयजल मिल सके।1