logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोहरी तहसील में शासन की करोड़ों रुपए की नल जल योजना हुई पूरी तरह ठप पोहरी तहसील के ज्यादातर गांव में नल जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी हुई है करोड़ो रुपए की लागत से शुरू हुई नल जल योजना आज जमीन पर आके ठप हो चुकी है। कहने को तो सभी गांवों में पानी की टंकी बनी ओर हर घर पाइप लाइन बिछाई गई पर लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। इस का मुख्य कारण है अधिकारियों की घोर लापरवाही।

48 min ago
user_रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
Local News Reporter पोहरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
48 min ago

पोहरी तहसील में शासन की करोड़ों रुपए की नल जल योजना हुई पूरी तरह ठप पोहरी तहसील के ज्यादातर गांव में नल जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी हुई है करोड़ो रुपए की लागत से शुरू हुई नल जल योजना आज जमीन पर आके ठप हो चुकी है। कहने को तो सभी गांवों में पानी की टंकी बनी ओर हर घर पाइप लाइन बिछाई गई पर लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। इस का मुख्य कारण है अधिकारियों की घोर लापरवाही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रन्नौद में एक मृत पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की बजाय बना दिया बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र शिवपुरी जिले की रन्नौद नगर पंचायत का एक ऐसा मामला सामने आया जिससे नगरपरिषद की पोल खुल गई निस पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा था शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एक व्यक्ति अपने पिता का नहीं बल्कि खुद का गलत मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर कलेक्टर के सामने न्याय मांगने पहुंचा। नगर पंचायत ने जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसकी जगह उसके जीवित बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि गलती बताने और कई बार आवेदन देने के बावजूद वर्षों तक इस रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया। अब हालात यह हैं कि सरकारी दस्तावेजों में जीवित व्यक्ति को मृत मान लिया गया है और उसे अपने जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पिता की मौत हुई, लेकिन मृत बेटा हो गया कोलारस विधानसभा क्षेत्र की रन्नौद तहसील के वार्ड क्रमांक-14, सेसई गांव निवासी गिटला आदिवासी ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसके पिता जगनी आदिवासी का अक्टूबर 2022 में निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद नगर पंचायत रन्नौद ने मृत्यु प्रमाण पत्र तो जारी किया, लेकिन उसमें मृतक के स्थान पर उसका ही नाम दर्ज कर दिया। गिटला ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए उस समय वह प्रमाण पत्र में दर्ज नाम पढ़ नहीं सका और दस्तावेज घर पर रख दिया। जब पिता की जमीन का फौती नामांतरण उसके नाम किया जा रहा था, तब उसने अन्य दस्तावेजों के साथ यही मृत्यु प्रमाण पत्र तहसील में जमा किया। जांच के दौरान पटवारी ने बताया कि यह प्रमाण पत्र उसके पिता का नहीं, बल्कि उसके खुद के नाम से जारी किया गया है। यह सुनकर गिटला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे तब पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उसके पिता की जगह उसे ही मृत घोषित कर दिया गया है गिटला आदिवासी का कहना है कि उसने गलती सुधारने के लिए रन्नौद नगर पंचायत में आवेदन दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने जरूरी दस्तावेज भी जमा करा लिए, लेकिन महीनों तक उसे केवल चक्कर ही लगवाए गए। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन नहीं किया गया। उसने इस मामले की शिकायत 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं मिला। आखिरकार परेशान होकर गिटला मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर से पूरे मामले की शिकायत की। उसने मांग की है कि नगर पंचायत की गलती तत्काल सुधारी जाए, सही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
    2
    रन्नौद में एक मृत पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की बजाय बना दिया बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र
शिवपुरी जिले की रन्नौद नगर पंचायत का एक ऐसा मामला सामने आया जिससे नगरपरिषद की पोल खुल गई निस पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा था शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एक व्यक्ति अपने पिता का नहीं बल्कि खुद का गलत मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर कलेक्टर के सामने न्याय मांगने पहुंचा। नगर पंचायत ने जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसकी जगह उसके जीवित बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि गलती बताने और कई बार आवेदन देने के बावजूद वर्षों तक इस रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया।
अब हालात यह हैं कि सरकारी दस्तावेजों में जीवित व्यक्ति को मृत मान लिया गया है और उसे अपने जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
पिता की मौत हुई, लेकिन मृत बेटा हो गया
कोलारस विधानसभा क्षेत्र की रन्नौद तहसील के वार्ड क्रमांक-14, सेसई गांव निवासी गिटला आदिवासी ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसके पिता जगनी आदिवासी का अक्टूबर 2022 में निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद नगर पंचायत रन्नौद ने मृत्यु प्रमाण पत्र तो जारी किया, लेकिन उसमें मृतक के स्थान पर उसका ही नाम दर्ज कर दिया। गिटला ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए उस समय वह प्रमाण पत्र में दर्ज नाम पढ़ नहीं सका और दस्तावेज घर पर रख दिया। जब पिता की जमीन का फौती नामांतरण उसके नाम किया जा रहा था, तब उसने अन्य दस्तावेजों के साथ यही मृत्यु प्रमाण पत्र तहसील में जमा किया। जांच के दौरान पटवारी ने बताया कि यह प्रमाण पत्र उसके पिता का नहीं, बल्कि उसके खुद के नाम से जारी किया गया है। यह सुनकर गिटला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे तब पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उसके पिता की जगह उसे ही मृत घोषित कर दिया गया है
गिटला आदिवासी का कहना है कि उसने गलती सुधारने के लिए रन्नौद नगर पंचायत में आवेदन दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने जरूरी दस्तावेज भी जमा करा लिए, लेकिन महीनों तक उसे केवल चक्कर ही लगवाए गए। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन नहीं किया गया। उसने इस मामले की शिकायत 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं मिला।
आखिरकार परेशान होकर गिटला मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर से पूरे मामले की शिकायत की। उसने मांग की है कि नगर पंचायत की गलती तत्काल सुधारी जाए, सही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बैराड़ थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे चालान शिवपुरी,बैराड़: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से बैराड़ थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बैराड़ थाना क्षेत्र के भौराना तिराहे पर पुलिस ने एक विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी सुरेश शर्मा खुद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था व यातायात नियमों का जायजा लिया। दस्तावेजों की हुई बारीकी से जांच: अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, बीमा (Insurance), और नंबर प्लेट्स की जांच की। नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा: बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने वाले और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया। चालानी कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के मौके पर ही पुलिस द्वारा चालान काटे गए और वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सफर के दौरान हमेशा हेलमेट और सीटबेल्ट का इस्तेमाल करें तथा वाहन चलाते समय सभी वैध दस्तावेज अपने साथ रखें।
    3
    बैराड़ थाना पुलिस ने चलाया  वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे चालान

शिवपुरी,बैराड़:
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से बैराड़ थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बैराड़ थाना क्षेत्र के भौराना तिराहे पर पुलिस ने एक विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर  वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी सुरेश शर्मा खुद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था व यातायात नियमों का जायजा लिया।
दस्तावेजों की हुई बारीकी से जांच: अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, बीमा (Insurance), और नंबर प्लेट्स की  जांच की।
नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा: बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने वाले और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया।
चालानी कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के मौके पर ही पुलिस द्वारा चालान काटे गए और वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सफर के दौरान हमेशा हेलमेट और सीटबेल्ट का इस्तेमाल करें तथा वाहन चलाते समय सभी वैध दस्तावेज अपने साथ रखें।
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्योपुर: चेल्लम पर्व के अवसर पर श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने ग्राम कनापुर पहुंचकर पारंपरिक अखाड़े में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।
    1
    श्योपुर: चेल्लम पर्व के अवसर पर श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने ग्राम कनापुर पहुंचकर पारंपरिक अखाड़े में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *करेरा के लालपुर में शिक्षा शर्मसार:* *नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, खड़े होने तक की नहीं सुध, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप* *दबंग जितेंद्र परिहार भारत 24 न्यूज़-8007910624* करेरा/शिवपुरी। करेरा तहसील के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक शिक्षक का नशे की हालत में स्कूल परिसर में लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक इस कदर नशे में चूर है कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल आता है और पूरे दिन क्लास में सोता रहता है। वायरल हुआ 47 सेकंड का यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माध्यमिक विद्यालय का शिक्षक स्कूल के बरामदे में दीवार के सहारे खड़ा है। उसकी आंखें लाल हैं, जुबान लड़खड़ा रही है और शरीर का संतुलन बिगड़ा हुआ है। दो-तीन बार वह गिरते-गिरते बचता है। आसपास खड़े बच्चे सहमे हुए हैं तो वहीं कुछ ग्रामीण उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उसी दौरान किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह आग की तरह फैल गया। *बच्चों का भविष्य दांव पर, रोजाना पीकर आता है शिक्षक* ग्राम लालपुर के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीण रामस्वरूप यादव, हरिओम परिहार और सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि संबंधित शिक्षक की यह रोज की आदत बन चुकी है। वह सुबह 11 बजे के बाद नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है, हाजिरी लगाता है और स्टाफ रूम में जाकर सो जाता है। बच्चों को न तो पढ़ाता है और न ही होमवर्क चेक करता है। कई बार तो वह कक्षा में ही बच्चों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में कई बार संकुल प्राचार्य और बीआरसी को मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब वीडियो सबूत के तौर पर उनके हाथ लगा है तो उन्होंने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत वीडियो सहित सौंपी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी शिक्षक पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्कूल में ताला डालकर उग्र आंदोलन करेंगे। *पालकों ने कहा - ऐसे गुरु से क्या सीखेंगे हमारे बच्चे* इस मामले से सबसे ज्यादा चिंतित बच्चों के पालक हैं। एक पालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम अपने बच्चों को मजदूरी करके पढ़ा रहे हैं कि वे कुछ बनें, लेकिन स्कूल में गुरु ही नशेड़ी निकलेगा तो हमारे बच्चे क्या सीखेंगे? स्कूल में करीब 120 बच्चों का भविष्य इस लापरवाह शिक्षक की वजह से अंधकार में है। परीक्षा सिर पर है और कोर्स अभी तक आधा भी पूरा नहीं हुआ है। *अधिकारियों ने कहा- जांच कर होगी कार्रवाई* इस पूरे मामले पर जब करेरा के बीईओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि लालपुर स्कूल के शिक्षक के नशे में होने का वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद गंभीर मामला है। मैं आज ही बीआरसीसी को मौके पर जांच के लिए भेज रहा हूं। वीडियो की सत्यता और ग्रामीणों के बयान के आधार पर प्रतिवेदन बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा और दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। *करेरा के लालपुर में शिक्षा शर्मसार:* *नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, खड़े होने तक की नहीं सुध, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप* *दबंग जितेंद्र परिहार भारत 24 न्यूज़-8007910624* करेरा/शिवपुरी। करेरा तहसील के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक शिक्षक का नशे की हालत में स्कूल परिसर में लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक इस कदर नशे में चूर है कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल आता है और पूरे दिन क्लास में सोता रहता है। वायरल हुआ 47 सेकंड का यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माध्यमिक विद्यालय का शिक्षक स्कूल के बरामदे में दीवार के सहारे खड़ा है। उसकी आंखें लाल हैं, जुबान लड़खड़ा रही है और शरीर का संतुलन बिगड़ा हुआ है। दो-तीन बार वह गिरते-गिरते बचता है। आसपास खड़े बच्चे सहमे हुए हैं तो वहीं कुछ ग्रामीण उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उसी दौरान किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह आग की तरह फैल गया। *बच्चों का भविष्य दांव पर, रोजाना पीकर आता है शिक्षक* ग्राम लालपुर के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीण रामस्वरूप यादव, हरिओम परिहार और सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि संबंधित शिक्षक की यह रोज की आदत बन चुकी है। वह सुबह 11 बजे के बाद नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है, हाजिरी लगाता है और स्टाफ रूम में जाकर सो जाता है। बच्चों को न तो पढ़ाता है और न ही होमवर्क चेक करता है। कई बार तो वह कक्षा में ही बच्चों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में कई बार संकुल प्राचार्य और बीआरसी को मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब वीडियो सबूत के तौर पर उनके हाथ लगा है तो उन्होंने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत वीडियो सहित सौंपी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी शिक्षक पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्कूल में ताला डालकर उग्र आंदोलन करेंगे। *पालकों ने कहा - ऐसे गुरु से क्या सीखेंगे हमारे बच्चे* इस मामले से सबसे ज्यादा चिंतित बच्चों के पालक हैं। एक पालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम अपने बच्चों को मजदूरी करके पढ़ा रहे हैं कि वे कुछ बनें, लेकिन स्कूल में गुरु ही नशेड़ी निकलेगा तो हमारे बच्चे क्या सीखेंगे? स्कूल में करीब 120 बच्चों का भविष्य इस लापरवाह शिक्षक की वजह से अंधकार में है। परीक्षा सिर पर है और कोर्स अभी तक आधा भी पूरा नहीं हुआ है। *अधिकारियों ने कहा- जांच कर होगी कार्रवाई* इस पूरे मामले पर जब करेरा के बीईओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि लालपुर स्कूल के शिक्षक के नशे में होने का वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद गंभीर मामला है। मैं आज ही बीआरसीसी को मौके पर जांच के लिए भेज रहा हूं। वीडियो की सत्यता और ग्रामीणों के बयान के आधार पर प्रतिवेदन बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा और दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    *करेरा के लालपुर में शिक्षा शर्मसार:* 

*नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, खड़े होने तक की नहीं सुध, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप* 

*दबंग जितेंद्र परिहार भारत 24 न्यूज़-8007910624*

करेरा/शिवपुरी। करेरा तहसील के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक शिक्षक का नशे की हालत में स्कूल परिसर में लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक इस कदर नशे में चूर है कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल आता है और पूरे दिन क्लास में सोता रहता है।

वायरल हुआ 47 सेकंड का यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माध्यमिक विद्यालय का शिक्षक स्कूल के बरामदे में दीवार के सहारे खड़ा है। उसकी आंखें लाल हैं, जुबान लड़खड़ा रही है और शरीर का संतुलन बिगड़ा हुआ है। दो-तीन बार वह गिरते-गिरते बचता है। आसपास खड़े बच्चे सहमे हुए हैं तो वहीं कुछ ग्रामीण उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उसी दौरान किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह आग की तरह फैल गया।

*बच्चों का भविष्य दांव पर, रोजाना पीकर आता है शिक्षक*

ग्राम लालपुर के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीण रामस्वरूप यादव, हरिओम परिहार और सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि संबंधित शिक्षक की यह रोज की आदत बन चुकी है। वह सुबह 11 बजे के बाद नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है, हाजिरी लगाता है और स्टाफ रूम में जाकर सो जाता है। बच्चों को न तो पढ़ाता है और न ही होमवर्क चेक करता है। कई बार तो वह कक्षा में ही बच्चों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में कई बार संकुल प्राचार्य और बीआरसी को मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब वीडियो सबूत के तौर पर उनके हाथ लगा है तो उन्होंने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत वीडियो सहित सौंपी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी शिक्षक पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्कूल में ताला डालकर उग्र आंदोलन करेंगे।

*पालकों ने कहा - ऐसे गुरु से क्या सीखेंगे हमारे बच्चे*

इस मामले से सबसे ज्यादा चिंतित बच्चों के पालक हैं। एक पालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम अपने बच्चों को मजदूरी करके पढ़ा रहे हैं कि वे कुछ बनें, लेकिन स्कूल में गुरु ही नशेड़ी निकलेगा तो हमारे बच्चे क्या सीखेंगे? स्कूल में करीब 120 बच्चों का भविष्य इस लापरवाह शिक्षक की वजह से अंधकार में है। परीक्षा सिर पर है और कोर्स अभी तक आधा भी पूरा नहीं हुआ है।

*अधिकारियों ने कहा- जांच कर होगी कार्रवाई*

इस पूरे मामले पर जब करेरा के बीईओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि लालपुर स्कूल के शिक्षक के नशे में होने का वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद गंभीर मामला है। मैं आज ही बीआरसीसी को मौके पर जांच के लिए भेज रहा हूं। वीडियो की सत्यता और ग्रामीणों के बयान के आधार पर प्रतिवेदन बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा और दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
*करेरा के लालपुर में शिक्षा शर्मसार:* 
*नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, खड़े होने तक की नहीं सुध, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप* 
*दबंग जितेंद्र परिहार भारत 24 न्यूज़-8007910624*
करेरा/शिवपुरी। करेरा तहसील के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक शिक्षक का नशे की हालत में स्कूल परिसर में लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक इस कदर नशे में चूर है कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल आता है और पूरे दिन क्लास में सोता रहता है।
वायरल हुआ 47 सेकंड का यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माध्यमिक विद्यालय का शिक्षक स्कूल के बरामदे में दीवार के सहारे खड़ा है। उसकी आंखें लाल हैं, जुबान लड़खड़ा रही है और शरीर का संतुलन बिगड़ा हुआ है। दो-तीन बार वह गिरते-गिरते बचता है। आसपास खड़े बच्चे सहमे हुए हैं तो वहीं कुछ ग्रामीण उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उसी दौरान किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह आग की तरह फैल गया।
*बच्चों का भविष्य दांव पर, रोजाना पीकर आता है शिक्षक*
ग्राम लालपुर के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीण रामस्वरूप यादव, हरिओम परिहार और सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि संबंधित शिक्षक की यह रोज की आदत बन चुकी है। वह सुबह 11 बजे के बाद नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है, हाजिरी लगाता है और स्टाफ रूम में जाकर सो जाता है। बच्चों को न तो पढ़ाता है और न ही होमवर्क चेक करता है। कई बार तो वह कक्षा में ही बच्चों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में कई बार संकुल प्राचार्य और बीआरसी को मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब वीडियो सबूत के तौर पर उनके हाथ लगा है तो उन्होंने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत वीडियो सहित सौंपी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी शिक्षक पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्कूल में ताला डालकर उग्र आंदोलन करेंगे।
*पालकों ने कहा - ऐसे गुरु से क्या सीखेंगे हमारे बच्चे*
इस मामले से सबसे ज्यादा चिंतित बच्चों के पालक हैं। एक पालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम अपने बच्चों को मजदूरी करके पढ़ा रहे हैं कि वे कुछ बनें, लेकिन स्कूल में गुरु ही नशेड़ी निकलेगा तो हमारे बच्चे क्या सीखेंगे? स्कूल में करीब 120 बच्चों का भविष्य इस लापरवाह शिक्षक की वजह से अंधकार में है। परीक्षा सिर पर है और कोर्स अभी तक आधा भी पूरा नहीं हुआ है।
*अधिकारियों ने कहा- जांच कर होगी कार्रवाई*
इस पूरे मामले पर जब करेरा के बीईओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि लालपुर स्कूल के शिक्षक के नशे में होने का वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद गंभीर मामला है। मैं आज ही बीआरसीसी को मौके पर जांच के लिए भेज रहा हूं। वीडियो की सत्यता और ग्रामीणों के बयान के आधार पर प्रतिवेदन बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा और दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_जितेंद्र परिहार पत्रकार नरवर
    जितेंद्र परिहार पत्रकार नरवर
    Farmer नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विजयपुर में प्रशासन का छापा, कई दुकानों से चाइनीज मांझा किया जब्त - प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझे की खुलेआम बिक्री को लेकर चंबल नवराष्ट्र समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने राजस्व टीम के साथ विजयपुर नगर में अभियान चलाकर कई दुकानों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया।कार्रवाई के दौरान गांधी चौक स्थित विनोद राठौड़ की दुकान, सुनवई तिराहा पर रामदीन की दुकान, गांधी चौक स्थित रघुराज की दुकान सहित मंडी विजयपुर क्षेत्र की अन्य दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझा मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया।नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकता मिला तो संबंधित दुकान को सीज करने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से केवल वैध और सुरक्षित मांझे की ही बिक्री करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी नियमित जांच अभियान चलाकर इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी, जिससे सड़क हादसों और पक्षियों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इनका कहना है > प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझे की बिक्री की सूचना मिलने पर राजस्व टीम के साथ विजयपुर नगर में जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई दुकानों से चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। संबंधित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में यदि किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकता पाया गया तो दुकान सीज करने सहित नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सुरक्षित सूती मांझे का ही उपयोग करें और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। *राकेश शर्मा नायब तहसीलदार विजयपुर*
    1
    विजयपुर में प्रशासन का छापा, कई दुकानों से चाइनीज मांझा किया जब्त
- प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझे की खुलेआम बिक्री को लेकर चंबल नवराष्ट्र समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने राजस्व टीम के साथ विजयपुर नगर में अभियान चलाकर कई दुकानों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया।कार्रवाई के दौरान गांधी चौक स्थित विनोद राठौड़ की दुकान, सुनवई तिराहा पर रामदीन की दुकान, गांधी चौक स्थित रघुराज की दुकान सहित मंडी विजयपुर क्षेत्र की अन्य दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझा मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया।नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकता मिला तो संबंधित दुकान को सीज करने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से केवल वैध और सुरक्षित मांझे की ही बिक्री करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी नियमित जांच अभियान चलाकर इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी, जिससे सड़क हादसों और पक्षियों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।
इनका कहना है 
> प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझे की बिक्री की सूचना मिलने पर राजस्व टीम के साथ विजयपुर नगर में जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई दुकानों से चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। संबंधित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में यदि किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकता पाया गया तो दुकान सीज करने सहित नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सुरक्षित सूती मांझे का ही उपयोग करें और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
*राकेश शर्मा नायब तहसीलदार विजयपुर*
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सड़क के गड्ढे ने ली युवक की जान, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के महोदरी-खैरवा मार्ग पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सहायक थाना अधिकारी लक्ष्मीचंद्र कुशवाह ने बताया कि महोदरी-खैरवा निवासी महेंद्र पुत्र बद्रीलाल खैरवा भीलान महोदरी से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाहरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
    1
    सड़क के गड्ढे ने ली युवक की जान, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी


नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के महोदरी-खैरवा मार्ग पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सहायक थाना अधिकारी लक्ष्मीचंद्र कुशवाह ने बताया कि महोदरी-खैरवा निवासी महेंद्र पुत्र बद्रीलाल खैरवा भीलान महोदरी से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाहरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जब से सीएम बने मोहन यादव तब से किन-किन उपचुनावों में बीजेपी को मिली हार? देखिए, मोहन यादव का रिपोर्ट कार्ड! Time now नव भारत
    1
    जब से सीएम बने मोहन यादव तब से किन-किन उपचुनावों में बीजेपी को मिली हार? देखिए, मोहन यादव का रिपोर्ट कार्ड!
 
 Time now नव भारत
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्योपुर जिले के विजयपुर और कराहल में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने 18 तथा कराहल एसडीएम बी.एस. श्रीवास्तव ने 16 आवेदनों की सुनवाई की। सभी आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में खंड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
    3
    श्योपुर जिले के विजयपुर और कराहल में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने 18 तथा कराहल एसडीएम बी.एस. श्रीवास्तव ने 16 आवेदनों की सुनवाई की। सभी आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में खंड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय विद्यालय के एक शिक्षक का कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय विद्यालय के एक शिक्षक का कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
    1
    करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय विद्यालय के एक शिक्षक का कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र के ग्राम लालपुर स्थित शासकीय विद्यालय के एक शिक्षक का कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
    user_Anil Bhargava
    Anil Bhargava
    मीडिया नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.