माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक” “ नोएडा, केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर, किसान व आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। रैली की तैयारी के लिए सीपीआई (एम) नोएडा–गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर-8, नोएडा स्थित जिला कार्यालय में माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के दिल्ली-एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर ने रैली मुद्दों को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक को पार्टी के जिला सचिव कामरेड रामसागर ने भी संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली की तैयारी के लिए गौतम बुद्ध नगर में व्यापक जन अभियान चलाया जाएगा। रैली के प्रमुख मुद्दों में श्रमिक विरोधी चारों लेबर कोड वापस लेने, बिजली संशोधन बिल 2025 को वापस लेने, वीबीजी रामजी अधिनियम रद्द कर मनरेगा बहाल करने, अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते से कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को बाहर रखने, भूमिहीनों को घर बनाने के लिए जमीन देने तथा मजदूरों का न्यूनतम वेतन ₹26,000 घोषित करने की मांग शामिल हैं। बैठक में पार्टी नेता राम स्वारथ, जोगेंद्र सैनी, रंजीत तिवारी, धर्मपाल चौहान, सुनील पंडित, आशा यादव, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, चंदा बेगम, पारस रजक, रमाकांत सिंह, भीखू प्रसाद, दुर्गाराम, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित

- ग्रामीणों के सहयोग से शौचालय टैंक के ऊपर अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- हर्षोल्लास के साथ मनाया होला मोहल्ला। जोधपुर सिख समाज ने गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहब के तत्वाधान में सिंधी कॉलोनी स्थित पार्क में होला मोहल्ला व होली को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जोधपुर की समूह गुरु नानक नाम लेवा संगत व सिंधी कॉलोनी निवासियों ने बड़े ही जोश व हर्षोउल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ परम्परा अनुसार अरदास के साथ हुआ अरदास के उपरांत गतका वीरो ने सिख युद्ध कला गतका का प्रदर्शन किया उसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों से वृद्धजनों तक सभी ने प्रतिभागियों के रूप में भाग लिया, शारीरिक श्रम वाले खेलों की प्रमुखता रही, इस दौरान जोधपुर सिख समाज के अध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जी खालसा, सचिव कुलदीप सिंह सलूजा, मनजीत सिंह जी छाबड़ा, हरदीप सिंह जी सलूजा, हरपाल सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह सरा, जितेंद्र सिंह बत्रा, रमन सोबती आदि प्रबंधक मौजूद रहे, सचिव सरदार जगमोहन सिंघ ने कार्यक्रम के दौरान होला मोहल्ला के ऐतिहासिक महत्व व आज के युग मे इसकी आवश्यकता के बारे में बताया, इस दौरान मंच का संचालन हरनीश कौर छाबड़ा व मनदीप कौर बग्गा द्वारा किया गया अंत मे सभी विजेता प्रतिभागियों को समृति चिन्ह और सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के अंत में प्रधान जितेन्द्र सिंघ बत्रा व सचिन जगमोहन सिंह द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साध संगत व सिंधी कॉलोनी विकास समिति का धन्यवाद व्यापित किया गया और गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया।1
- Post by Pushpendra Kumar1
- थाना मड़राक- आज दिनांक 04.03.2026 को ग्राम पड़ियावली से दो पड़ोसियों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया, दोनो पक्षों के मध्य हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं । चिकित्सको से वार्ता की गई तो दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है, फायर करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया, विवाद के कारण की गहनता से जाँच की जा रही है, जाँचोपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर पूर्ण शांति है । इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गई बाइट-Updated News-04/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत1
- ##Lucknow Pyara #1
- पिनाहट। राजाखेड़ा मार्ग पर गुरुवार को एक बाइक के अचानक गाय से टकरा जाने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिला व एक अन्य बच्चे को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पुत्र रामबाबू निवासी पूरा कनेरा थाना बाह अपनी ससुराल राजाखेड़ा से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पिनाहट में राजाखेड़ा की पुलिया के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर आई गाय से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में रामबाबू और उनके छोटे बेटे आशीष (उम्र करीब 11 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रामबाबू और आशीष की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। वहीं उनकी पत्नी सुधा और छोटे बेटे कार्तिक को मामूली चोटें आई हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।4
- naliya bhari padi hai1
- 12 साल के बच्चे को टंकी में बचाने को लेकर उतरे थे परिजन। शौचालय के टंकी के अंदर गैस का जमाब था अंदर पहुंचते सभी लोग बेहोश होकर गिर पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से शौचालय टैंक के ऊपरी हिस्सा को तोड़कर सात लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां चार लोगो की मौत हो गई। घटना से परिजनों एवं ग्रामीणों में मचा कोहराम। सीतामढ़ी/ बिहार! होली के दिन शौचालय की टंकी में गिरने से एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना बोखडाॖ थाना क्षेत्र के कुरहर गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव सहनी का 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार खेलने के क्रम में शौचालय की टंकी में जा गिरा बच्चे को गिरते देख परिजन एवं पड़ोसी बचाने दौरे सबसे पहले राजीव सहनी टैंक में उतर गए उनके पीछे एक-एक कर 6 और लोग बच्चे को निकालने के लिए टंकी में कूद परे। टंकी की लंबाई लगभग 12 फीट थी अंदर घुटन भरी गैस का जमाब था जैसे लोग अंदर पहुंचे सांस लेना मुश्किल हो गया कुछ मिनट में सभी लोग बेहोश होकर गिर पड़े। जब टैंक से सभी लोग बाहर नहीं निकले तो ग्रामीण जुटने लगे टंकी का ऊपरी हिस्सा तोड़कर रस्सी के सहारे सभी सात लोगों को बाहर निकाला सभी बेहोशी की हालत में थे बच्चे को भी गंभीर हालत में बाहर निकाल गया। ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया वहां पहुंचने के कुछ देर बाद चार लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालू सहनी के 40 वर्षीय बेटे राजीव सहनी 20 साल का बेटा रविंद्र सहनी रामबाबू सहनी का 26 साल का बेटा विनय सहनी एवं राजीव सहनी का 12 साल का बेटा कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया। परिजनों के विलाप के बीच नम आंखों से एक साथ चार आर्थियों को कंधा दिया गया। कुरहर गांव का वार्ड नंबर 12 होली के दिन शोक के गमगीन माहौल में डूबा रहा। सीतामढ़ी के इतिहास में बड़ी दर्दनाक घटना है। भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता सीतामढ़ी जिले के बोखडाॖ थाना क्षेत्र के कुरहर गांव से शौचालय की टंकी में गैस जमाव से हुई चार लोगों की मौत परिजनों के रोते विलखते तस्वीर से हम आपको रूबरू कराते हैं। सीतामढ़ी जिला के बोखडाॖ से लौटकर अजय गुप्ता की रिपोर्ट।1