Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जुलूस के लिए किया जा रहा है प्रचार प्रसार देखें व सुनें -
नितीश भारद्वाज
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जुलूस के लिए किया जा रहा है प्रचार प्रसार देखें व सुनें -
More news from बिहार and nearby areas
- *युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं की आवाज को मिला मंच*भोजपुर जिला के आरा में *आरा।* भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोजपुर द्वारा आज *युवा संवाद कार्यक्रमका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही। जहां पर कोईलवर टोल प्लाजा से हजारों युवाओं ने स्वागत किया और आरा शहर के विभिन्न इलाकों से कार्यक्रम स्थल तक प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा भोजपुर के जिला अध्यक्ष विभु जैन ने की। इस अवसर पर जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों, समस्याओं एवं सुझावों पर संवाद किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी ने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए उनके विचारों और सुझावों को सुना तथा युवा शक्ति की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य केवल युवाओं को एक मंच देना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं, विचारों और सुझावों को सुनकर उनके साथ निरंतर संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए संगठन की प्राथमिकता युवाओं को जोड़ना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की संगठन कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती का आधार निरंतर संपर्क, संवाद, सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिम्मेदारी के साथ कार्य करना, टीम भावना से आगे बढ़ना, अनुशासन बनाए रखना और संगठन के कार्यक्रमों को मजबूती से जमीन पर उतारना ही एक मजबूत संगठन की पहचान है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा द्वारा युवाओं के बीच लगातार युवा संवाद, संपर्क अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा संगठन से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला अध्यक्ष विभु जैन ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं की बात को सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके हितों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य के साथ-साथ वर्तमान की भी महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनकी आवाज को उचित मंच मिलना आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक ऋषभ सिंह ने सभी प्रदेश से आए हुए और मंचासिन अतिथियों का अभिनंदन और स्वागत किया। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी उमंग चंद्रवंशी ने किया। युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए भोजपुर जिला के सामाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्त्ता राहुल तिवारी, राजवीर सोनी, अभिनाश पासवान, निशांत कु सिंह, सुधांशु कुमार, नीरज कुमार सिंह तमाम कार्यकर्ता पार्टी में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीडी शर्मा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकेश यादव, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आनंद शेखर, प्रदेश प्रवक्ता राहुल देव,अनिकेत झा,प्रदेश संयोजक पी आर टी मनीष राय, प्रदेश सह संयोजक रवि चौधरी, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक ऋषभ नारायण, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पीयूष पप्रियदर्शी ,रविंद्र राम,पदाधिकारी जिला प्रभारी वरुण सिंह, पूर्व जिला महामंत्री पवन सिंह, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, दीपक सिंह,अमरेंद्र शक्रवार, वीरेन्द्र साह, पंकज तिवारी,अशोक सिंह, संतोष केशरी,जिला उपाध्यक्ष प्रतीक विराट, मनोरंज तिवारी विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम, जिला मंत्री आकाश पांडे, अमलेश यादव,रविश सिंह, चंदन चंद, प्रियांशु श्रीवास्तव, स्टडी सेल के संयोजक विकाश गुप्ता, युक्ति प्रमुख सह शिवानी गुप्ता, पायल मिश्रा, दीपा मिश्रा, विधि कुमारी, ऋतुराज कुमारी,यूथ प्रोफेशनल संयोजक रत्नेश नंदन, आईटी सेल संयोजक रितिक सिन्हा,सोशल मीडिया संयोजक कमलेश कुमार, सह संयोजक कौशल कलवार, नितिन राज, क्षेत्रीय प्रभारी रितेश ओझा संजीव सिंह राहुल तिवारी, अभिनाश कुमार, रवि पांडे,मंडल अध्यक्ष धीरज सोनी, गौतम श्रीवास्तव,शक्ति श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, गोरख साह, अजीत पांडे, राहुल चंद्रवंशी, वीर बहादुर,रमेश सिंह, शुभम ओझा, अंकित तिवारी, मोहित सिंह, वैभव सुल्तान, आशुतोष मेहता, नंदकुमार चौधरी, रोहित सिंह, रिंकू सिंह, निकेश सिंह कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।1
- जिला पदाधिकारी बैठक में BJP पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष-श्री जितेन्द्र सिंह 14 अगस्त देश के लिए काला दिन, कांग्रेस नेताओं ने अपने हित के लिए देश को बांटा वंदे मातरम् के नारों के बीच आज शहर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता ने 14 अगस्त 1947 के विभाजन को देश के इतिहास का सबसे दर्दनाक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ देश का बंटवारा नहीं था, बल्कि इस दौरान लाखों लोग बेघर हुए, सरहद पर खून की नदियां बहीं और रेल की पटरियां लाशों से लथपथ हो गईं। वक्ता ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि उस समझौते का पालन नहीं हुआ। इसका विरोध करने के लिए तत्कालीन उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भी बात रखी और कहा कि एक समय था जब जम्मू-कश्मीर जाने के लिए परमिट लगता था, वहां दो विधान, दो प्रधान और दो निशान चलते थे, जिसका सबसे पहले विरोध डॉ. मुखर्जी ने ही किया था। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा हॉल गूंज उठा। कार्यक्रम में BJP के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बड़हरा : पिपरपाति गांव में गंगा कटाव से कई घर विलीनराजद नेता रघुपति यादव ने स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा *बड़हरा : पिपरपाति गांव में गंगा कटाव से कई घर विलीन, राजद नेता रघुपति यादव ने स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा* बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के *पिपरपाति गांव में गंगा नदी उफान पर है और तेज रफ्तार से बढ़ रही है।* कटाव के कारण आज कई घर गंगा में विलीन हो गए हैं और पूरे गांव को खाली कराया जा रहा है। कटान की जानकारी मिलते ही *राजद नेता रघुपति यादव* पिपरपाति गांव स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रघुपति यादव ने *भोजपुर जिलाधिकारी, बड़हरा अंचलाधिकारी एवं एडीएम आपदा विभाग* से बात कर गांव को बचाने और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने का आग्रह किया। *रघुपति यादव की प्रमुख मांगें :-* 1. पीड़ित परिवारों को अविलंब ऊँचे स्थान पर ले जाकर बसाया जाए। 2. लंगर, रसोईया, भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, मवेशियों के लिए चारा और मेडिकल टीम की तत्काल व्यवस्था की जाए। 3. प्रशासन गाड़ी भेजकर गांव खाली कराने में मदद करे। 4. पिपरपाति, केवटिया, मनीराय के टोला, सोहरा सहित जहां भी कटाव हो रहा है, सभी पीड़ित परिवारों को सरकार दूसरी जगह जमीन दे। रघुपति यादव ने कहा कि _"विधायक, मंत्री, नेताओं और प्रशासन के लिए बाढ़ लूटने का अवसर बन गया है। बाढ़ को नेता और पदाधिकारी मिलकर दुधारू गाय बना दिए हैं। हर साल सिर्फ बोरी में बालू भरकर डालने से कटाव नहीं रुकेगा, इसके लिए कठोर कदम और दूसरा विकल्प तलाशना पड़ेगा।"_ उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अविलंब पीड़ित परिवारों को राहत सहायता नहीं दी गई तो *भोजपुर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।*1
- बड़हरा प्रखंड में तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर का विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने लिया जायजा, अधिकारियों को फोन कर आमजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश आरा/बड़हरा। बड़हरा प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति और गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा के मुक्तिधाम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का अवलोकन किया। जलस्तर को लेकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आमजन की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए, ताकि बढ़ते जलस्तर से आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा में 9 एवं 10 सितंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला–2026 लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां होंगी शामिल, प्रवेश एवं पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क आरा। 1 सितंबर 2026 युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा द्वारा आगामी 9 एवं 10 सितंबर 2026 को दो दिवसीय “रोजगार मेला–2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला पिछले तीन वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है और क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। पिछले वर्ष आयोजित रोजगार मेले में 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ था। इस वर्ष रोजगार मेला–2026 में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों एवं पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। यह आयोजन युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने और रोजगार के अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रवेश एवं पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है। आयोजकों ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कर लें, ताकि उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं प्रोफाइल के आधार पर विभिन्न कंपनियों के लिए पूर्व शॉर्टलिस्टिंग (Prior Shortlisting) की जा सके और रोजगार मेले के दौरान चयन प्रक्रिया को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाया जा सके। इस रोजगार मेले में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्र एवं युवा भाग ले सकते हैं। इसमें किसी भी स्ट्रीम या विषय के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पात्रता 10वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक के विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने साथ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं: 1. अपडेटेड रिज्यूमे (Updated Resume/CV) की 4 प्रतियां 2. कक्षा 10वीं से लेकर उच्चतम शैक्षणिक योग्यता (UG/PG) तक की सभी अंकपत्र/मार्कशीट की 4-4 प्रतियां 3. आधार कार्ड की प्रतियां 4. पैन कार्ड की प्रतियां, यदि उपलब्ध हो 5. शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं डिग्री की प्रतियां, यदि उपलब्ध हों 6. पहचान पत्र (Identity Proof) की प्रतियां 7. पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटोग्राफ, कम से कम 4 से 6 प्रतियां 8. अनुभव प्रमाण-पत्र (Experience Certificate), यदि उम्मीदवार के पास पूर्व कार्य अनुभव हो 9. कौशल, प्रशिक्षण या कंप्यूटर कोर्स आदि से संबंधित प्रमाण-पत्र, यदि उपलब्ध हों 10. अन्य कोई प्रासंगिक दस्तावेज, जो उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव या विशेष कौशल को दर्शाते हों उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज भी सत्यापन के लिए साथ रखें, हालांकि कंपनियों को आवश्यकता अनुसार केवल उनकी प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। रोजगार मेले में भाग लेने वाले ऐसे छात्र एवं युवा जो इंटरव्यू की तैयारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा द्वारा एक विशेष Interview Training Session का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में भाग ले सकते हैं। इस प्रशिक्षण सत्र में उम्मीदवारों को इंटरव्यू में सफल होने के लिए आवश्यक तैयारी, Interview Skills, Self Introduction, Communication Skills, Resume Presentation तथा Interview से संबंधित महत्वपूर्ण सुझावों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह है कि वे रोजगार मेले में भाग लेने से पूर्व इस विशेष प्रशिक्षण सत्र का लाभ अवश्य उठाएं। जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा का यह प्रयास स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों तक सीधी पहुंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कॉलेज प्रबंधन ने सभी योग्य विद्यार्थियों एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं, समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराएं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेला–2026 में भाग लें। ________________________________________ आयोजन की मुख्य जानकारी आयोजन: रोजगार मेला–2026 तिथि: 9 एवं 10 सितंबर 2026 स्थान: जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा भाग लेने वाली कंपनियां: लगभग 50 कंपनियां पिछले वर्ष चयन: 500 से अधिक छात्र एवं युवा पंजीकरण एवं प्रवेश शुल्क: पूर्णतः निःशुल्क पात्रता: 10वीं उत्तीर्ण से UG एवं PG तक न्यूनतम आयु: 16-18 वर्ष विशेष सुविधा: ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से पूर्व शॉर्टलिस्टिंग4
- अवैध बूचड़खाने की सूचना पर प्रशासन की छापेमारी, बिक्रमगंज एसडीएम के नेतृत्व में सघन जांच बिक्रमगंज ,रोहतास।। नगर परिषद बिक्रमगंज के वार्ड संख्या-22 में अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित होने की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित चिन्हित स्थल पर गहन निरीक्षण और जांच की गई। बताया गया, कि प्रशासन को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि वार्ड-22 में बिना अनुमति के अवैध बूचड़खाना चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और जन स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल प्रशासन ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली, आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन निरीक्षण के क्रम में मौके पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होते हुए नहीं पाई गई। न तो पशु वध का कोई साक्ष्य मिला और न ही उससे जुड़े उपकरण या अवशेष बरामद हुए। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखी जाए और भविष्य में कहीं भी अवैध बूचड़खाना या अन्य अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।3
- भाकपा माले ने विभिन्न विद्यालयों का किया दौरा देखें व सुनें -1
- माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आहुत कार्यक्रम स्थल एवं मंच का भाजपा और आरएसएस के दलित विरोधी मानसिकताओं के लोगों द्वारा शुद्धिकरण कराए जाने पर देश के नेता विपक्ष जननायक माननीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा उठाए गए दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ मुखर आवाज को दबाने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा पुलिस पर दबाव बनाकर राहुल गांधी जी पर कराए गए FIR के खिलाफ आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी जिला ने अध्यक्ष डॉक्टर श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में एक विशाल विरोध मार्च निकाला जिसमें सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ-साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया । जिला अध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने कहा की देश में BJP-RSS के लोग भेदभाव और छुआछूत बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं, अगर कोई छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाता है और न्याय की मांग करता है तो उसी के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी जाती है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में जहां कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने सभा की थी, BJP के लोगों ने उसी जगह का शुद्धिकरण किया। राहुल गांधी जी ने ऐसी शर्मनाक हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लेकिन हैरानी की बात है कि शुद्धिकरण करने वालों के बजाए उत्तराखंड की पुलिस ने BJP के इशारे पर राहुल गांधी जी के ऊपर ही FIR दर्ज कर दी। हल्द्वानी में शुद्धिकरण के मामले में SC/ST Act का उल्लंघन किया गया है, जिसमें दोषियों पर कार्रवाई न करने के लिए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी केस बनता है।उत्तराखंड में राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने की साजिश करने वाली RSS-BJP सरकार को पूरा दलित समाज जवाब देगा। हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं और हम लड़कर न्याय लेंगे। AICC प्रतिनिधि डॉ शशि कुमार सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अपमान पुरे दलित समाज का अपमान है इसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी यह जो झुठी मुकदमा दर्ज हुआ है वो राहुल गांधी जी का मेडल है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में लाल शरण सिंह, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, प्रोफेसर निर्मल कुमार सिंह, अशोक यादव, प्रो अरुण कुमार सिंह, प्रमोद राय,बबन पांडेय,रजी अहमद,युवा जिला अध्यक्ष डॉक्टर भानु प्रताप सिंह , नागेन्द्र मिश्रा,मनोज कुमार अंजनी, चितरंजन मुन्ना,लुटावन चौरसिया रंजीत यादव ,अजय पासवान, शिवनारायण दुबे, इमदाद अहमद, मदन मोहन तिवारी,पुष्पक कुमार पांडेय घनश्याम चौधरी अरुण कुमार अरुण, श्रीकांत राय, रामायण जी, लाल बाबू गुप्ता,1
- आरा बार एसोसिएशन चुनाव: सहायक सचिव पद पर युवा अधिवक्ता धीरज कुमार की शानदार जीत, मिले 511 मत आरा। आरा बार एसोसिएशन चुनाव में सहायक सचिव पद पर युवा एवं विद्वान अधिवक्ता धीरज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 511 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनकी जीत के बाद अधिवक्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही बार एसोसिएशन परिसर में जश्न का माहौल बन गया। साथी अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने धीरज कुमार को फूल-मालाओं से लादकर उनकी जीत की खुशी मनाई और शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। धीरज कुमार की इस जीत को युवा अधिवक्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। जीत के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि धीरज कुमार से बार एसोसिएशन के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद है।1