अंबेडकर, बुद्ध और मायावती के पोस्टर जलाने से भड़का आक्रोश, सिंधोरा थाने में एफआईआर दर्ज वाराणसी: अंबेडकर, बुद्ध और मायावती के पोस्टर जलाने से भड़का आक्रोश, सिंधोरा थाने में एफआईआर दर्ज वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिनदासपुर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख बहन कु. मायावती के पोस्टर जलाए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना को लेकर बसपा के स्थानीय बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार ने सिंधोरा थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार,गांव में सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए इन पोस्टरों को कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर जला दिया। इससे न केवल महापुरुषों और जननेताओं के प्रति अपमान की भावना प्रकट हुई, बल्कि गांव का सामाजिक माहौल भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196(1)(b) के तहत एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच अवर निरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। ग्रामीणों और बसपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने और शांति भंग करने के उद्देश्य से की जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हरकतों की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- नदेसर मे दैनिक जागरण प्रेस रोड पे मौर्या दुकान के मालिक श्री नाथ मौर्या और उसका पुत्र विनोद मौर्या जो सरकारी पार्क और तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं और सरकारी रिकॉर्ड में और नगर निगम के नकल सम्पति मे पार्क दर्ज है और क्षेत्री नागरिक इसका विरोध करते हैं तो ये भू माफिया कहता है मेरा पहुच बहुत उपर तक तुम लोग मेरे कुछ नहीं कर पाओगे मैने सब को पैसा से खरीद लिया है.. आप सब के सामने सभी काग़ज़ प्रस्तुत है..7
- आज श्री विद्या मठ केदारघाटी में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अभी मुक्तेश्वर आनंद जी द्वारा वाराणसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं अखंड गौरवशाली क्षत्रिय समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सतीश कुमार कसेरा का सम्मान हुआ इस अवसर पर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और आज के बैठक में श्री काशीरा ने भी अपनी विचार को रखा श्री कसेरा ने कहा 11 मार्च को लखनऊ चलने का जो आवाहन श्री जगतगुरु शंकराचार्य जी ने किया है उसे काशी से जुड़े सनातन धर्म के लोग अवश्य पालन करेंगे और पहुंचेंगे जय गुरुदेव2
- कैथी में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, सामाजिक समरसता की मिसाल1
- होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग का देशवासियों के नाम संदेश1
- holi1
- उत्तर प्रदेश- काशी में DCM केशव प्रसाद मौर्य का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर बयान1