logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लवरछी में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता रैली व संगोष्ठी आयोजित। बी.आर.डी. बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने बरहज के वार्ड नंबर 17 में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग किया। रैली के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और रोग-निवारण से जुड़े संदेश दिए गए। रैली के उपरांत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभाग के आचार्य श्री उमेश ने कहा कि स्वास्थ्य अच्छे जीवन की अनिवार्य शर्त है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने दिनचर्या में स्वच्छता, योग और नियमित जांच को शामिल करने पर बल दिया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. आरती पाण्डेय ने कहा कि अनुशासित जीवनशैली अपनाकर ही व्यक्ति दीर्घकाल तक स्वस्थ रह सकता है। विद्यार्थियों को समयबद्ध दिनचर्या, संतुलित भोजन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. ब्रजेश कुमार यादव ने शिक्षा में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी और रोजगारोन्मुख बना सकती है, बशर्ते उसका उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से किया जाए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. धनंजय तिवारी ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मंगलाचरण जया शुक्ला ने प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना सपना पासवान ने, स्वागत गीत की प्रस्तुति स्वरूपा गुप्ता एवं सपना ने की। संचालन प्रियांशी सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति सतत जागरूकता पैदा करना है।

11 hrs ago
user_Namrata Shukla
Namrata Shukla
बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
806000f9-5cf7-48f3-8e29-4da96f5059f8

लवरछी में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता रैली व संगोष्ठी आयोजित। बी.आर.डी. बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने बरहज के वार्ड नंबर 17 में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग किया। रैली के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और रोग-निवारण से जुड़े संदेश दिए गए। रैली के उपरांत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभाग के आचार्य श्री उमेश ने कहा कि स्वास्थ्य अच्छे जीवन की अनिवार्य शर्त है।

54ba5443-cdf5-43ed-b59c-8dddf8e8f13e

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने दिनचर्या में स्वच्छता, योग और नियमित जांच को शामिल करने पर बल दिया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. आरती पाण्डेय ने कहा कि अनुशासित जीवनशैली अपनाकर ही व्यक्ति दीर्घकाल तक स्वस्थ रह सकता है। विद्यार्थियों को समयबद्ध दिनचर्या, संतुलित भोजन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. ब्रजेश कुमार यादव ने शिक्षा में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी और रोजगारोन्मुख बना सकती है, बशर्ते उसका उपयोग

ed2031e9-695b-4175-ba51-3aa2e1253301

विवेकपूर्ण ढंग से किया जाए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. धनंजय तिवारी ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मंगलाचरण जया शुक्ला ने प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना सपना पासवान ने, स्वागत गीत की प्रस्तुति स्वरूपा गुप्ता एवं सपना ने की। संचालन प्रियांशी सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति सतत जागरूकता पैदा करना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Namrata Shukla
    1
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आज आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में जी ने टाइप बंगले के मुद्दे पर विरोधियों को तथ्यों के साथ करारा जवाब दिया और अपनी स्पष्ट एवं दृढ़ स्थिति देश के सामने रखी। उनके बयान के बाद राजनीतिक परिदृश्य में नई चर्चा शुरू हो गई है। #Mayawati #BSP #PoliticalUpdate #PressConference #IndianPolitics #RKsocialist
    1
    आज आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में  जी ने टाइप बंगले के मुद्दे पर विरोधियों को तथ्यों के साथ करारा जवाब दिया और अपनी स्पष्ट एवं दृढ़ स्थिति देश के सामने रखी। उनके बयान के बाद राजनीतिक परिदृश्य में नई चर्चा शुरू हो गई है।
#Mayawati #BSP #PoliticalUpdate #PressConference #IndianPolitics #RKsocialist
    user_Rajesh Kumar Socialist
    Rajesh Kumar Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by अजीत अजीत
    1
    Post by अजीत अजीत
    user_अजीत अजीत
    अजीत अजीत
    रुद्रपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुचे- जिलाधिकारी ​ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों की समक्ष बताया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। ​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण कराए ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके। ​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अधिक से अधिक किसानों को बीमा कवर से जोड़ने पर बल दिया गया। ​कुसुम योजना सिंचाई लागत कम करने के लिए सोलर पंप पर मिलने वाले 60% से 90% तक के अनुदान के बारे में बताया गया। ​आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव हेतु ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी इसके साथ जिलाधिकारी ने किसानों को सोलर पैनल लगवाने को कहा जिससे किसानों पर विद्युत से आने वाले बिल से राहत मिलेगी और किसानों को मुनाफा भी हर माह मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ​किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी किसानों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें जिससे कृषि से संबंधित मिलने वाले सभी प्रकार के लाभों से लाभान्वित किया जा सके। किसान दिवस के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसान एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। ​
    2
    सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुचे- जिलाधिकारी 
​
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों की समक्ष बताया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है।
​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण कराए ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके।
​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अधिक से अधिक किसानों को बीमा कवर से जोड़ने पर बल दिया गया।
​कुसुम योजना सिंचाई लागत कम करने के लिए सोलर पंप पर मिलने वाले 60% से 90% तक के अनुदान के बारे में बताया गया।
​आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव हेतु ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी इसके साथ जिलाधिकारी ने किसानों को सोलर पैनल लगवाने को कहा जिससे किसानों पर विद्युत से आने वाले बिल से राहत मिलेगी और किसानों को मुनाफा भी हर माह मिलेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ​किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे।
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी किसानों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें जिससे कृषि से संबंधित मिलने वाले सभी प्रकार के लाभों से लाभान्वित किया जा सके।
किसान दिवस के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसान एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
​
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर पक्षपात और दुर्व्यवहार का आरोप पीड़ित ने लगाये एकपक्षीय कार्रवाई करने व धमकी देने सहित गंभीर आरोप बिल्थरारोड ।तहसील क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव मे चल रहे भूमि विवाद का मामला उस वक्त गहरा गया जब एक पक्ष ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरारोड रोशन सिंह पर पक्षपात पुर्ण कार्रवाई करने, दुर्व्यवहार व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए न सिर्फ उच्चाधिकारियों तक इसकी शिकायत कर दी बल्कि मीडिया को भी इस संदर्भ मे बयान दे डाला जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अतरौल चक मिलकान गांव निवासी रामनयन यादव का कहना है कि 8 माह पूर्व अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जमीन खरीदी थी जिसका उन्होंने अपनी तसल्ली के लिए रजिस्ट्री कराने से पहले कब्जा भी कर लिया था जिसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई इसके दस्तावेज की उनके पास मौजूद हैं विगत दो माह से रामनयन उक्त भूमि पर मेड़बंदी कर कर कराकर स्थाई पिलर लगाने के बाद टिन शेड लगाकर गौशाला का निर्माण कर रहे थे वहीं उक्त भूमि के आसपास स्थित भूस्वामियों का किसी तरह का बंटवारे का विवाद भूमि पर चल रहा था इसको लेकर पूर्व में भी दूसरे पक्ष ने डायल 112 बुलाकर तहरीर दर्ज कराई थी जिस मे पीड़ित के अनुसार पुलिस ने सारे पेपर सही होने पर क्लीन चिट दे दी थी ।लेकिन यह मामला बुधवार की दोपहर उस वक्त गर्मा गया जब मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरा रोड रोशन सिंह ने जांच करने के दौरान एक पक्ष की पर ना सिर्फ नाराजगी दिखाई बल्कि इस दौरान कई बार अपशब्दों का प्रयोग भी किया और साथ ही पीड़ित को गुंडा इत्यादि शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी गुंडई सही कर देंगे । मामले को बढ़ता देख नायब तहसीलदार ने थानाध्यक्ष उभांव को फोन करने के दौरान कहा कि कुछ समाजवादी पार्टी के लोग हैं जो गुंडई कर रहे हैं । इस दौरान पीड़ित पक्ष द्वारा बनाया जा रहा था जिस पर तहसीलदार के साथ मौजूद गार्ड ने वीडियो बनाने वाले का मोबाइल छीनने और लाठी चलाने की भी कोशिश की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर पक्षपात और दुर्व्यवहार का आरोप
पीड़ित ने लगाये एकपक्षीय कार्रवाई करने व धमकी देने सहित गंभीर आरोप
बिल्थरारोड ।तहसील क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव मे चल रहे भूमि विवाद का मामला उस वक्त गहरा गया जब एक पक्ष ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरारोड रोशन सिंह पर पक्षपात पुर्ण कार्रवाई करने, दुर्व्यवहार व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए न सिर्फ उच्चाधिकारियों तक इसकी शिकायत कर दी बल्कि मीडिया को भी इस संदर्भ मे बयान दे डाला जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अतरौल चक मिलकान गांव निवासी रामनयन यादव का कहना है कि 8 माह पूर्व अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जमीन खरीदी थी जिसका उन्होंने अपनी तसल्ली के लिए रजिस्ट्री कराने से पहले कब्जा भी कर लिया था जिसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई इसके दस्तावेज की उनके पास मौजूद हैं विगत दो माह से रामनयन उक्त भूमि पर मेड़बंदी कर कर कराकर स्थाई पिलर लगाने के बाद टिन शेड  लगाकर गौशाला का निर्माण कर रहे थे वहीं उक्त भूमि के आसपास स्थित भूस्वामियों का किसी तरह का बंटवारे का विवाद भूमि पर चल रहा था इसको लेकर पूर्व में भी दूसरे पक्ष ने डायल 112 बुलाकर तहरीर दर्ज कराई थी जिस मे  पीड़ित के अनुसार पुलिस ने सारे पेपर सही होने पर क्लीन चिट दे दी थी ।लेकिन यह मामला बुधवार की दोपहर उस वक्त गर्मा गया जब मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरा रोड रोशन सिंह ने जांच करने के दौरान एक पक्ष की पर ना सिर्फ नाराजगी दिखाई बल्कि इस दौरान कई बार अपशब्दों का प्रयोग भी किया और साथ ही पीड़ित को गुंडा इत्यादि शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि  तुम्हारी गुंडई सही कर देंगे । मामले को बढ़ता देख नायब तहसीलदार ने थानाध्यक्ष उभांव को फोन करने के दौरान कहा कि कुछ समाजवादी पार्टी के लोग हैं जो गुंडई कर रहे हैं । इस दौरान  पीड़ित पक्ष द्वारा बनाया जा रहा था जिस पर तहसीलदार के साथ मौजूद गार्ड ने वीडियो बनाने वाले का मोबाइल छीनने और लाठी चलाने की भी कोशिश की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Shakti भारत नेशन न्यूज
    3
    Post by Shakti भारत नेशन न्यूज
    user_Shakti भारत नेशन न्यूज
    Shakti भारत नेशन न्यूज
    Social Media Manager देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • एकसार में चकबंदी विभाग द्वारा किए गए खेल के बाद कब्जा करने वाले को नायब तहसीलदार की चेतावनी का वीडियो हो रहा वायरल। बिल्थरारोड।तहसील क्षेत्र के एकसार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में लेखपाल द्वारा बदले गए चक पर दूसरे के कब्जे को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक बयान के कारण और सुर्खियों में आ गया है। भूमि विवाद में अपने ही खेत पर कब्जे के लिए भूस्वामिनी वृद्धा महिला बिलख रही है।हाईकोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद भूस्वामिनी नफीसा सुल्तान को अपने खेत पर जोताई-बुआई से रोके जाने का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष पर दबंगई और चकबंदी कर्मियों से मिलीभगत कर उड़ान चक बैठवाने की बात कही जा रही है।विवाद बढ़ने पर नायब तहसीलदार रोशन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक पक्ष से तीखी नोकझोंक हुई और उनका कथित बयान “नशा उतार दूंगा…”कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल विवादित भूमि पर कृषि कार्य पर रोक लगा दी गई है और जांच की बात कही गई है। सवाल यह है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी यदि भूस्वामी नफीसा सुल्तान नामक वृद्ध महिला को अपने ही खेत पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष करना पड़े, तो चकबंदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासन की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगने लगा है । वहीं वृद्ध महिला कहना है कि चकबंदी विभाग से मिलकर गांव के जावेद अहमद उन्हें और परिजनों को परेशान कर उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं जबकि वह लंबे समय से अपने खेत पर काबिज है और उसके पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश भी है।
    3
    एकसार में चकबंदी विभाग द्वारा किए गए खेल के बाद कब्जा करने वाले को  नायब तहसीलदार की चेतावनी का वीडियो हो रहा वायरल। 
बिल्थरारोड।तहसील क्षेत्र के एकसार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में लेखपाल द्वारा बदले गए चक पर दूसरे के कब्जे को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक बयान के कारण और सुर्खियों में आ गया है। भूमि विवाद में अपने ही खेत पर कब्जे के लिए भूस्वामिनी वृद्धा महिला बिलख रही है।हाईकोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद भूस्वामिनी नफीसा सुल्तान को अपने खेत पर जोताई-बुआई से रोके जाने का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष पर दबंगई और चकबंदी कर्मियों से मिलीभगत कर उड़ान चक बैठवाने की बात कही जा रही है।विवाद बढ़ने पर नायब तहसीलदार रोशन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक पक्ष से तीखी नोकझोंक हुई और उनका कथित बयान “नशा उतार दूंगा…”कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल विवादित भूमि पर कृषि कार्य पर रोक लगा दी गई है और जांच की बात कही गई है। सवाल यह है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी यदि भूस्वामी नफीसा सुल्तान नामक वृद्ध महिला को अपने ही खेत पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष करना पड़े, तो चकबंदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासन की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगने लगा है । वहीं वृद्ध महिला कहना है कि चकबंदी विभाग से मिलकर गांव के जावेद अहमद उन्हें और परिजनों को परेशान कर उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं जबकि वह लंबे समय से अपने खेत पर काबिज है और उसके पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश भी है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.