logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग - कैसरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद स्लग - कैसरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद एंकर- बहराइच। थाना कैसरगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा (.12 बोर) और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजित राम, निवासी लोनीयनपुरवा, ग्राम सभा मंझारा तोकली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जिस पर कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 8 मामले चोरी से संबंधित तथा 2 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। बाइट-; co कैसरगंज डी, के श्रीवास्तव

1 day ago
user_Om Bajpai
Om Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

स्लग - कैसरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद स्लग - कैसरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद एंकर- बहराइच। थाना कैसरगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा (.12 बोर) और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजित राम, निवासी लोनीयनपुरवा, ग्राम सभा मंझारा तोकली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जिस पर कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 8 मामले चोरी से संबंधित तथा 2 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। बाइट-; co कैसरगंज डी, के श्रीवास्तव

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खतौनी में नाम सही करने को लेकर लेखपाल ने लिया दस हजार रुपए वीडियो महिला ने किया वायरल। दस हजार रुपए देने के बाद दो हजार रुपए की गई मांग महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। महिला जुबेदा खातून का बयान दस हजार रुपए देने के बाद भी पति का नाम नहीं हुआ चेंज फिर की गई दो हजार रुपए की मांग। महिला ने प्रार्थना पत्र में महिला लेखपाल सुधा राजपूत के रुपए लेने के बाद दो हजार रुपए लेने की लिखी बात। पीड़ित महिला गरीब होने के कारण नहीं दे पा रही है दो हजार की गई डिमांड को पूरा। बांसी तहसील के कमहिया पोस्ट लहरा का मामला।
    1
    खतौनी में नाम सही करने को लेकर लेखपाल ने लिया दस हजार रुपए वीडियो महिला ने किया वायरल।
दस हजार रुपए देने के बाद दो हजार रुपए की गई मांग महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।
महिला जुबेदा खातून का बयान दस हजार रुपए देने के बाद भी पति का नाम नहीं हुआ चेंज फिर की गई दो हजार रुपए की मांग।
महिला ने प्रार्थना पत्र में महिला लेखपाल सुधा राजपूत के रुपए लेने के बाद दो हजार रुपए लेने की लिखी बात।
पीड़ित महिला गरीब होने के कारण नहीं दे पा रही है दो हजार की गई डिमांड को पूरा।
बांसी तहसील के कमहिया पोस्ट लहरा का मामला।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • हरदोई *आग की चपेट में आई सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख* बिजली तार टूटना बताया जा रहा आग लगने का कारण कड़ी मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू तहसील शाहाबाद क्षेत्र के पारा गांव का मामला
    1
    हरदोई 
*आग की चपेट में आई सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख*
बिजली तार टूटना बताया जा रहा आग लगने का कारण 
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू 
तहसील शाहाबाद क्षेत्र के पारा गांव का मामला
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ पेड़ों की कटाई की शिकायतें मिल रही हैं। यह अंतर नियमों की खुलेआम अनदेखी की ओर इशारा करता है। सूत्रों के मुताबिक, कटे हुए पेड़ों की गुलार की लकड़ी सबन की मशीन पर लाई गई। यहां ठेकेदार शलीम सिद्दीकी ने फोन पर स्वीकार किया कि गूलर के पेड़ों के लिए न तो कोई परमिट है और न ही टीपी (ट्रांजिट पास)। इस खुलासे के बाद पूरे मामले में अनियमितताओं की आशंका और गहरा गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कटान वन विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। नियमों की अनदेखी और अफसरों की चुप्पी ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
पेड़ों की कटाई की शिकायतें मिल रही हैं। यह अंतर नियमों की खुलेआम अनदेखी की ओर इशारा करता है।
सूत्रों के मुताबिक, कटे हुए पेड़ों की गुलार की लकड़ी सबन की मशीन पर लाई गई।
यहां ठेकेदार शलीम सिद्दीकी ने फोन पर स्वीकार किया कि गूलर के पेड़ों के लिए न तो कोई परमिट है और न ही टीपी (ट्रांजिट पास)। 
इस खुलासे के बाद पूरे मामले में अनियमितताओं की आशंका और गहरा गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कटान वन विभाग की मिलीभगत से हो रहा है।
नियमों की अनदेखी और अफसरों की चुप्पी ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    13 hrs ago
  • Post by Harshdeep Mishra
    1
    Post by Harshdeep Mishra
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Raaz Raaz
    1
    Post by Raaz Raaz
    user_Raaz Raaz
    Raaz Raaz
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • जिलाधिकारी सहित एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन* शाहजहांपुर|दिनांक 14 अप्रैल, 2026। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, एडीएम वित्त अरविंद कुमार एवं कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों एवं सफलता को सभी के साथ साझा किया। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने उनके जन्म से लेकर उनकी शिक्षा दीक्षा के दौरान संघर्ष तथा उनकी सफलताओं को विस्तृत रूप से वर्णन किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने इस दौरान कविता के माध्यम से अंबेडकर जी की जीवन पर प्रकाश डाला वही विनाका मौर्य ने गीत के माध्यम से संविधान के विषय तथा उसके निर्माण की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके महान योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा लिखे गए शोध-पत्रों के आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने में डॉ. अम्बेडकर के शोध कार्यों से अत्यंत प्रेरणा मिली। डॉ. अम्बेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों एवं सामाजिक सुधारों ने देश में समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव रखी है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि हम जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करें तथा डॉ. अम्बेडकर के मूलमंत्र को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके अद्वितीय योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। एडीएम प्रशासन ने भी उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। योगेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान के शिल्पकार, समानता और न्याय के महान प्रवर्तक थे, जिनका योगदान समस्त समाज के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    जिलाधिकारी सहित एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन*
शाहजहांपुर|दिनांक 14 अप्रैल, 2026। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, एडीएम वित्त अरविंद कुमार एवं कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों एवं सफलता को सभी के साथ साझा किया। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने उनके जन्म से लेकर उनकी शिक्षा दीक्षा के दौरान संघर्ष तथा उनकी सफलताओं को विस्तृत रूप से वर्णन किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने इस दौरान कविता के माध्यम से अंबेडकर जी की जीवन पर प्रकाश डाला वही विनाका मौर्य ने गीत के माध्यम से संविधान के विषय तथा उसके निर्माण की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके महान योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा लिखे गए शोध-पत्रों के आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने में डॉ. अम्बेडकर के शोध कार्यों से अत्यंत प्रेरणा मिली। डॉ. अम्बेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों एवं सामाजिक सुधारों ने देश में समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव रखी है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।
जिलाधिकारी  ने सभी से आह्वान किया कि हम जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करें तथा डॉ. अम्बेडकर के मूलमंत्र को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके अद्वितीय योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। एडीएम प्रशासन ने भी उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। 
योगेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान के शिल्पकार, समानता और न्याय के महान प्रवर्तक थे, जिनका योगदान समस्त समाज के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं : 12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या का मामला । पुलिस ने 50 हजार के ईनामी अभय प्रताप सिंह को मुठभेड़ के बाद पकड़ा । अभय के साथी शिवम प्रताप को भी पुलिस ने पकड़ा। अभय प्रताप सिंह की निशांदेही पर तमन्चा कारतूस बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ । मूसाझाग थाना क्षेत्र में मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हुई थी मौतें ,
    1
    बदायूं : 12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या का मामला ।
पुलिस ने 50 हजार के ईनामी अभय प्रताप सिंह को मुठभेड़ के बाद पकड़ा ।
अभय के साथी शिवम प्रताप को भी पुलिस ने पकड़ा। 
अभय प्रताप सिंह की निशांदेही पर तमन्चा कारतूस बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ ।
मूसाझाग थाना क्षेत्र में मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हुई थी मौतें ,
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.