जोकीहाट में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 13 वर्षीय बालक की मौत जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भेभड़ा चौक फ्लाईओवर पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। करबोला गांव निवासी शौकत आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंदर गांव निवासी नय्यर आलम के पुत्र मोहम्मद हसनैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पीछे गेहूं की मड़ाई (थ्रेसर) मशीन लगी हुई थी, जिस पर बालक सवार था। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मोहम्मद कैसर (वार्ड संख्या 07, जोगिंदर गांव) भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जोकीहाट में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 13 वर्षीय बालक की मौत जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भेभड़ा चौक फ्लाईओवर पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार
13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। करबोला गांव निवासी शौकत आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही
उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंदर गांव निवासी नय्यर आलम के पुत्र मोहम्मद हसनैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पीछे गेहूं की मड़ाई (थ्रेसर) मशीन लगी हुई थी, जिस पर बालक सवार था। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों
को अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मोहम्मद कैसर (वार्ड संख्या 07, जोगिंदर गांव) भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- अभद्र टिप्पणी मामले में जोकीहाट निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सलीम गिरफ्तार अररिया/जोकीहाट अररिया जिले के जोकीहाट निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सलीम को अभद्र टिप्पणी मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ की टीम ने पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गई। इस संबंध में अमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी उनके क्षेत्र से की गई है। उन्होंने कहा कि मौलाना अब्दुल्लाह सलीम को हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और मामले में आवश्यक सहयोग किया जाएगा।1
- gehun karne se na dardnak ghatna wale hosh Mein chalayen tractor ka price,1
- Post by Prabhakar Pandey2
- Post by Araria News1
- meri Sarkar se hi vinati hai ki police yah sadak banvae jaaye please 🙏🙏🙏🙏93424687411
- बेलागुड़ी पेट्रोल पंप के पास हुआ है जिसका विधानसभा ठाकुरगंज थाना पूआखाली जिला किशनगंज बड़ी हादसा1
- Post by Md Abu Farhan1
- Delhi Vibhag ka yah ghatna transformer suj nahin kaatne per yah ghatna Hui laparvahi bijali Mistri ka laparvahi kam ka bhugtna pada1