सडक़ सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश, सडक़ दुर्घटनाओं में लाएं कमी - लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई चरखी दादरी,25 अगस्त। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित हाल में एसडीएम डा विरेन्द्र सिंह व आशीष सांगवान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला की सडक़ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने व नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए। बैठक में सडक़ एवं यातायात के नियमों पर गहनता से विचार किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके व लोगों की जान बचाई जा सकें। अधिकारियों ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य करवाए जाएं। सडक़ों पर यातायात संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सडक़ों एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। विशेष रूप से तेज गति, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों पर निगरानी रखी जाए और ऐसे वाहनों का चालान कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास सडक़ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। सडक़ सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन कर इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। रोड सेफ्टी से जुड़े सभी कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए और निर्धारित समय सीमा में लंबित कार्यों को पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधी विभाग यह अवश्य सुनिश्चित करें कि उनके विभागों के कारण कोई सडक़ दुर्घटना न होने पाए। अधिकारी सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाकर व अमूल्य जिंदगियों को बचाकर अपनी दैनिक ड्यूटी करते समय पुण्य के भागीदार बन सकते है। इसके अतिरिक्त बैठक में सडक़ सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा के अनेकों विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने आईएमए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम राहत योजना के तहत सभी डॉक्टर सहयोग करें। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगे होने चाहिए। और जो वाहन बिना नम्बर प्लेट चल रहे हैं, उनके चालान कर उन्हें जब्त किया जाए। सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत प्राइवेट स्कूलों की बसों की चेकिंग अवश्य करते रहें। बैठक में उनके समक्ष संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सडक़ सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी रखी। बैठक में बताया गया कि नियमों के उल्लंघन पर 673 वाहनों का चलान कर एक करोड़ पैंतालीस लाख पचपन हजार आठ सौ रूपए (1,45,55800) जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान डीएसपी धीरज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl1
- गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब गुरुग्राम जलभराव, गुरुग्राम बारिश, गुरुग्राम में बाढ़, शैलजा भाटिया, राव इंद्रजीत सिंह, सांसद राव इंद्रजीत, गुरुग्राम सांसद, जलभराव की समस्या, गुरुग्राम की सड़कें, गुरुग्राम बारिश का पानी, गुरुग्राम न्यूज़, हरियाणा न्यूज़, गुरुग्राम लेटेस्ट न्यूज़, कांग्रेस, कांग्रेस नेता, शैलजा भाटिया बयान, गुरुग्राम राजनीति, गुरुग्राम प्रशासन, जल निकासी व्यव्स्था #Gurugram #Gurgaon #GurugramNews #GurgaonNews #Waterlogging #GurugramRain #ShailjaBhatia #RaoInderjitSingh #RaoInderjit #Congress #HaryanaNews #GurugramPolitics #RainInGurugram #जलभराव #गुरुग्राम #शैलजाभाटिया #रावइंद्रजीतसिंह #हरियाणान्यूज़ #गुरुग्रामन्यूज़1
- महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का CMO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश डिलीवरी वार्ड में बेड की कमी दूर करने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर तैयार होगा नया डिलीवरी पॉइंट1
- कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.1
- रोहतक में हड़ताल का 20वां दिन: पार्षद प्रवीण कौशिक बोले अगर समय रहते सफाई न हुई त रोहतक में हड़ताल का 20वां दिन: पार्षद प्रवीण कौशिक बोले अगर समय रहते सफाई न हुई तो महामारी फैलने का खतरा1
- सीहमा बैंक में क्या चल रहा है? अधिकारी पर गंभीर आरोप, किसान नेता अजीत यादव का बड़ा खुलासा सिहमा कापरेटिव बैंक के प्रबंधक पर गमन का आरोप किसान नेता ने की अधिकारियों से बात सीहमा कोऑपरेटिव बैंक, सीहमा सहकारी बैंक, बैंक अधिकारी, धोखाधड़ी का आरोप, बैंक में अनियमितता, अटेली खबर, सीहमा गांव, अटेली खंड, किसान नेता अजीत यादव, अजीत यादव बयान, सहकारी बैंक विवाद, बैंक अधिकारियों पर आरोप, हरियाणा न्यूज, महेंद्रगढ़ न्यूज, नारनौल न्यूज, ग्रामीणों का आरोप, किसान नेता, सीहमा समाचार #सीहमा #सीहमा_कोऑपरेटिव_बैंक #कोऑपरेटिव_बैंक #बैंक_अधिकारी #धोखाधड़ी #अटेली #अटेली_न्यूज #सीहमा_न्यूज #अजीत_यादव #किसान_नेता #महेंद्रगढ़ #नारनौल #हरियाणा_न्यूज #ग्रामीण_खबर #सहकारी_बैंक #बैंक_विवाद #NCRSamachar #HaryanaNews #AteliNews #SehmaNews1
- रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।1