logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रैड क्रॉस समिति यमुनानगर द्वारा रेडक्रॉस भवन, सेक्टर 17 हुडा, जगाधरी में आधार केन्द्र की स्थापना की गई है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस समिति, यमुनानगर के कार्यवाहक सचिव, संजीव धीमान ने बताया कि उपायुक्त एवं  रैड क्रॉस समिति की प्रधान प्रीति के मार्गदर्शन में आमजन को आधार कार्ड सम्बन्धी सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार यह केन्द्र स्थापित किया गया है जिसमें नया आधार कार्ड बनवाने की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आधार में बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 125 रुपये शुल्क पर तथा आधार में मोबाइल नम्बर या अन्य आवश्यक संशोधन के लिए 75 रुपये निर्धारित शुल्क लिये जाऐगें। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को आधार कार्ड बनवाना हो या आधार कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि को ठीक करवाना हो वे इस केन्द्र का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा रेडक्रॉस समिति चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी देखरेख में श्रम विभाग हरियाणा के सौजन्य से लगभग सभी जिला रेडक्रॉस शाखाओं में यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

3 hrs ago
user_Jagadhri Breaking News
Jagadhri Breaking News
Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
3 hrs ago
167b854c-c11a-40db-9570-a66c2e743318

रैड क्रॉस समिति यमुनानगर द्वारा रेडक्रॉस भवन, सेक्टर 17 हुडा, जगाधरी में आधार केन्द्र की स्थापना की गई है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस समिति, यमुनानगर के कार्यवाहक सचिव, संजीव धीमान ने बताया कि उपायुक्त एवं  रैड क्रॉस समिति की प्रधान प्रीति के मार्गदर्शन में आमजन को आधार कार्ड सम्बन्धी सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार यह केन्द्र स्थापित किया गया है जिसमें नया आधार कार्ड बनवाने की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आधार में बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 125 रुपये शुल्क पर तथा आधार में मोबाइल नम्बर या अन्य आवश्यक संशोधन के लिए 75 रुपये निर्धारित शुल्क लिये जाऐगें। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को आधार कार्ड बनवाना हो या आधार कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि को ठीक करवाना हो वे इस केन्द्र का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा रेडक्रॉस समिति चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी देखरेख में श्रम विभाग हरियाणा के सौजन्य से लगभग सभी जिला रेडक्रॉस शाखाओं में यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ankur Saini
    1
    Post by Ankur Saini
    user_Ankur Saini
    Ankur Saini
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • थाना मंडी पुलिस ने कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंचे वाले दो वारंटियों को उनके घर से किया गिरफ्तार, पुराने मुकदमों में पुलिस कर रही थी तलाश सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार दोपहर एक बजे उनके घरों से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुराने आपराधिक मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने सुफियान उर्फ चिड़ी पुत्र रिजवान, निवासी मोहल्ला मुबारकशाह, ठठेरों वाली गली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2009 में थाना मंडी में दर्ज जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में चल रही है और बुधवार को उसकी तारीख थी। दूसरे आरोपी चांद पुत्र कामिल, निवासी विश्वास कॉलोनी, जुल्मगढ़ को भी पुलिस ने घर से पकड़ा। वह शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई एसीजेएम-3 की अदालत में चल रही है और अगली तारीख 1 सितंबर है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल विष्णु कुमार और कांस्टेबल सरताज शामिल रहे।
    1
    थाना मंडी पुलिस ने कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंचे वाले दो वारंटियों को उनके घर से किया गिरफ्तार, पुराने मुकदमों में पुलिस कर रही थी तलाश
सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार दोपहर एक बजे उनके घरों से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुराने आपराधिक मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने सुफियान उर्फ चिड़ी पुत्र रिजवान, निवासी मोहल्ला मुबारकशाह, ठठेरों वाली गली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2009 में थाना मंडी में दर्ज जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में चल रही है और बुधवार को उसकी तारीख थी। दूसरे आरोपी चांद पुत्र कामिल, निवासी विश्वास कॉलोनी, जुल्मगढ़ को भी पुलिस ने घर से पकड़ा। वह शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई एसीजेएम-3 की अदालत में चल रही है और अगली तारीख 1 सितंबर है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल विष्णु कुमार और कांस्टेबल सरताज शामिल रहे।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफार्म जरूरी। हाई कोर्ट की स्कूल में हिजाब पहनने पर इजाजत नहीं मामले में अतुल पकड़ लिया है सहारनपुर फीड इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफार्म जरूरी। हाई कोर्ट की स्कूल में हिजाब पहनने पर इजाजत नहीं मामले में अतुल पकड़ लिया है जिसको लेकर अब सहारनपुर के मुस्लिम धर्मगुरु जमीयत दावतुल मुसलमीन के सरक्षण एवं देवबंदी उलेमा,मौलाना,कारी इसहाक गोरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे नाराजगी भी जाहिर करते हुए कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की एक टिप्पणी देखने को मिली जो स्कूल में बच्चियों के यूनिफॉर्म और हिजाब से संबंधित है। हमें याद रखना चाहिए कि जब भी कोर्ट कोई टिप्पणी करता है तो वकील के और उसके सबूत के आधार पर ही टिप्पणी करता है। हमें ये भी याद रखना चाहिए कि मजहब-ए-इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा लाजमी है। वो इसलिए है क्योंकि महिला इस्लाम में बहुत कीमती मानी गई है। जैसे किसी कीमती चीज को ढांक कर और छुपाकर रखा जाता है, इसी तरह उनको हुक्म दिया गया कि वो अपने आप को ढांक कर और छुपाकर रखें। तो ये मजहब-ए-इस्लाम के लिए लाजमी है लेकिन हमारा मुल्क लोकतांत्रिक मुल्क है, यहाँ सबको आजादी है कि वो अपनी जिंदगी अपने हिसाब से बसर करें। लेकिन मजहब-ए-इस्लाम के मानने वालों के लिए ये जरूरी है कि उनके यहाँ की महिलाएं पर्दा करें। तो कोर्ट ने जो ये टिप्पणी की है, किस आधार पर की है, किस दलील पर की है, इसकी पूरी तहकीक कर लेना भी लाजमी है। बहरहाल अभी और भी कोर्ट के दरवाजे खटखटाए जा सकते हैं। मुझे लगता है कि कोर्ट को अपनी इस टिप्पणी पर पुनर्विचार करने की जरूरत है बाइट। मौलाना,कारी इसहाक गोरा जमीयत दावतुल मुसलमीन के सरक्षण एवं देवबंदी उलेमा,
    1
    इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफार्म जरूरी।
हाई कोर्ट की स्कूल में हिजाब पहनने पर इजाजत नहीं मामले में अतुल पकड़ लिया है
सहारनपुर फीड
इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफार्म जरूरी।
हाई कोर्ट की स्कूल में हिजाब पहनने पर इजाजत नहीं मामले में अतुल पकड़ लिया है
जिसको लेकर अब  सहारनपुर के मुस्लिम धर्मगुरु जमीयत दावतुल  मुसलमीन के सरक्षण एवं देवबंदी  उलेमा,मौलाना,कारी इसहाक गोरा ने
अपनी प्रतिक्रिया  देते हुवे नाराजगी भी जाहिर करते हुए कहा कि
इलाहाबाद हाई कोर्ट की एक टिप्पणी देखने को मिली जो स्कूल में बच्चियों के यूनिफॉर्म और हिजाब से संबंधित है।
हमें याद रखना चाहिए कि जब भी कोर्ट कोई टिप्पणी करता है तो वकील के और उसके सबूत के आधार पर ही टिप्पणी करता है। हमें ये भी याद रखना चाहिए कि मजहब-ए-इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा लाजमी है। वो इसलिए है क्योंकि महिला इस्लाम में बहुत कीमती मानी गई है। जैसे किसी कीमती चीज को ढांक कर और छुपाकर रखा जाता है, इसी तरह उनको हुक्म दिया गया कि वो अपने आप को ढांक कर और छुपाकर रखें।
तो ये मजहब-ए-इस्लाम के लिए लाजमी है लेकिन हमारा मुल्क लोकतांत्रिक मुल्क है, यहाँ सबको आजादी है कि वो अपनी जिंदगी अपने हिसाब से बसर करें। लेकिन मजहब-ए-इस्लाम के मानने वालों के लिए ये जरूरी है कि उनके यहाँ की महिलाएं पर्दा करें।
तो कोर्ट ने जो ये टिप्पणी की है, किस आधार पर की है, किस दलील पर की है, इसकी पूरी तहकीक कर लेना भी लाजमी है। बहरहाल अभी और भी कोर्ट के दरवाजे खटखटाए जा सकते हैं। मुझे लगता है कि कोर्ट को अपनी इस टिप्पणी पर पुनर्विचार करने की जरूरत है
बाइट। मौलाना,कारी इसहाक गोरा 
जमीयत दावतुल  मुसलमीन के सरक्षण एवं देवबंदी  उलेमा,
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को छत से दिया धक्का डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को छत से दिया धक्का
    3
    डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त 

परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को  छत से दिया धक्का
डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त 
परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को  छत से दिया धक्का
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    9 hrs ago
  • तिब्बत से आया सैलाब, नेपाल में मची तबाही; इमिग्रेशन सेंटर समेत इमारतें बहीं 🌊 चीन अधिकृत तिब्बत के केरुंग बॉर्डर क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ का खौफनाक वीडियो सामने आया है। तेज सैलाबी लहरों ने बहुमंजिला इमारतों, पुलों, सड़कों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। चीन-नेपाल सीमा स्थित इमिग्रेशन सेंटर भी कुछ ही पलों में सैलाब में बह गया। तिब्बत से आया यह सैलाब नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भारी नुकसान की खबर है। हालांकि, इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद लोगों और संभावित हताहतों की संख्या की अभी पूरी पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    तिब्बत से आया सैलाब, नेपाल में मची तबाही; इमिग्रेशन सेंटर समेत इमारतें बहीं

🌊
चीन अधिकृत तिब्बत के केरुंग बॉर्डर क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ का खौफनाक वीडियो सामने आया है। तेज सैलाबी लहरों ने बहुमंजिला इमारतों, पुलों, सड़कों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। चीन-नेपाल सीमा स्थित इमिग्रेशन सेंटर भी कुछ ही पलों में सैलाब में बह गया। तिब्बत से आया यह सैलाब नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भारी नुकसान की खबर है। हालांकि, इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद लोगों और संभावित हताहतों की संख्या की अभी पूरी पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • झांसी में अजब-गजब मामला! पति अस्पताल गया तो पत्नी ने प्रेमी को घर बुला लिया, फिर जो हुआ... 🚨 पूरी खबर पढ़ें!
    1
    झांसी में अजब-गजब मामला! पति अस्पताल गया तो पत्नी ने प्रेमी को घर बुला लिया, फिर जो हुआ... 🚨 पूरी खबर पढ़ें!
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • सहारनपुर में जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 का खिताब ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने जीता, हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराया सहारनपुर में इस्लामिया इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित जुनयरा क्रिकेट कप (सीजन-2) का रोमांचक फाइनल मुकाबला ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के नाम रहा। ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान शब्बर खान ने ओपनिंग करते हुए 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज दानिश ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत टीम ने हंगरी लायंस 11 के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हंगरी लायंस 11 की टीम निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इस तरह ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने 28 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 की विजेता ट्रॉफी हासिल की।मैच समाप्त होने के बाद समाजसेवी साद अली खान और अब्दुल वली उर्फ बंटी प्रधान ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल में शानदार 50 रन बनाने वाले ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के प्रशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के उपकप्तान एवं ऑलराउंडर काशिफ पठान का भी शानदार प्रदर्शन रहा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। आयोजकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुरस्कार प्रदान किए।आयोजक डॉ. खुर्रम खान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में हैदर अली, डॉ. आकिब जावेद, अदील खान, अजहर खान, यूनुस मलिक, माजिद कुरैशी, मोहम्मद फिरोज, अली अहमद और मोहम्मद दिलनवाज सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    सहारनपुर में जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 का खिताब 
ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने जीता, हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराया
सहारनपुर में इस्लामिया इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित जुनयरा क्रिकेट कप (सीजन-2) का रोमांचक फाइनल मुकाबला ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के नाम रहा। ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान शब्बर खान ने ओपनिंग करते हुए 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज दानिश ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत टीम ने हंगरी लायंस 11 के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हंगरी लायंस 11 की टीम निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इस तरह ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने 28 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 की विजेता ट्रॉफी हासिल की।मैच समाप्त होने के बाद समाजसेवी साद अली खान और अब्दुल वली उर्फ बंटी प्रधान ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल में शानदार 50 रन बनाने वाले ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के प्रशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के उपकप्तान एवं ऑलराउंडर काशिफ पठान का भी शानदार प्रदर्शन रहा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। आयोजकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुरस्कार प्रदान किए।आयोजक डॉ. खुर्रम खान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में हैदर अली, डॉ. आकिब जावेद, अदील खान, अजहर खान, यूनुस मलिक, माजिद कुरैशी, मोहम्मद फिरोज, अली अहमद और मोहम्मद दिलनवाज सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण भारी तबाही हुई है, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय पर्यटकों (105 भारतीय नागरिक और 37 एनआरआई) सहित करीब 400 तीर्थयात्री और ट्रेकर्स लापता (संपर्क से बाहर) हो गए हैं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे आई इस अचानक बाढ़ की वजह से नेपाल और चीन (तिब्बत) को जोड़ने वाला नेपाल-चीन मितेरी पुल (फ्रेंडशिप ब्रिज) बह गया है और लगभग 11 हाइड्रो पावर प्लांट, 19 पुल और 40 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह तबाह हो गई है। लापता लोगों की संख्या: नेपाल पर्यटन बोर्ड (NTB) के अनुसार कुल 384 तीर्थयात्री लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय, 37 एनआरआई (अनिवासी भारतीय), 93 नेपाली और अन्य देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया आदि) के नागरिक शामिल हैं।सद्गुरु के समूह के लोग भी फंसे: ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु ने बताया कि उनके एक तीर्थयात्री समूह के 77 लोग चीनी आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय के पास फंसे हुए हैं और बाढ़ में इमारत बहने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।संपर्क पूरी तरह ठप: रसुवागढ़ी-केरुंग मार्ग (जो तिब्बत जाने का सबसे मुख्य निजी रास्ता है) पूरी तरह से बंद हो गया है। क्षेत्र में फाइबर और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाने के कारण यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।राहत और बचाव कार्य: नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए 14-15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण भारी तबाही हुई है, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय पर्यटकों (105 भारतीय नागरिक और 37 एनआरआई) सहित करीब 400 तीर्थयात्री और ट्रेकर्स लापता (संपर्क से बाहर) हो गए हैं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे आई इस अचानक बाढ़ की वजह से नेपाल और चीन (तिब्बत) को जोड़ने वाला नेपाल-चीन मितेरी पुल (फ्रेंडशिप ब्रिज) बह गया है और लगभग 11 हाइड्रो पावर प्लांट, 19 पुल और 40 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह तबाह हो गई है। लापता लोगों की संख्या: नेपाल पर्यटन बोर्ड (NTB) के अनुसार कुल 384 तीर्थयात्री लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय, 37 एनआरआई (अनिवासी भारतीय), 93 नेपाली और अन्य देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया आदि) के नागरिक शामिल हैं।सद्गुरु के समूह के लोग भी फंसे: ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु ने बताया कि उनके एक तीर्थयात्री समूह के 77 लोग चीनी आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय के पास फंसे हुए हैं और बाढ़ में इमारत बहने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।संपर्क पूरी तरह ठप: रसुवागढ़ी-केरुंग मार्ग (जो तिब्बत जाने का सबसे मुख्य निजी रास्ता है) पूरी तरह से बंद हो गया है। क्षेत्र में फाइबर और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाने के कारण यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।राहत और बचाव कार्य: नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए 14-15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bhagwanpur, Haridwar•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.