हरदोई: अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद #हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शस्त्र निरोधक अभियान के तहत स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और थाना पिहानी पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 05 देशी पिस्टल (.32 बोर), 10 मैगजीन और 900 रूपये नगद बरामद किए गए हैं। 11 सितंबर को चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम के पीछे तीन व्यक्ति अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० रियासत निवासी: ग्राम मोहिसिनपुरवा, थाना पिहानी, हरदोई, रवि कुमार निवासी: ग्राम हातमपुर शेख, थाना चांदपुर, बिजनौर, मोबीन निवासी: ग्राम गढ़ी, थाना टडियावां, हरदोई । मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर लाकर महंगे में बेचते थे पिस्टल पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रवि कुमार ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर पिस्टल खरीदकर लाता था और उन्हें महंगे दामों पर बेचकर अवैध कमाई करता था। रवि और मोबीन पहले हिमाचल प्रदेश की एक दवा फैक्ट्री में साथ काम करते थे, जहां उनकी पहचान हुई थी। आरोपी मो० रियासत की मांग पर मोबीन ने रवि से पिस्टल मंगवाई थी। रवि जब पिस्टल की डिलीवरी देने हरदोई आया, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। मामले में थाना पिहानी पर मु०अ०सं० 454/26, धारा 3/25/29 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया जिले में अवैध शस्त्रों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिहानी पुलिस व स्वाट/एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। तीन अंतरजनपदीय तस्करों को 5 पिस्टल और 10 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हरदोई: अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद #हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शस्त्र निरोधक अभियान के तहत स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और थाना पिहानी पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 05 देशी पिस्टल (.32 बोर), 10 मैगजीन और 900 रूपये नगद बरामद किए गए हैं। 11 सितंबर को चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम के पीछे तीन व्यक्ति अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० रियासत निवासी: ग्राम मोहिसिनपुरवा, थाना पिहानी, हरदोई, रवि कुमार निवासी: ग्राम हातमपुर शेख, थाना चांदपुर, बिजनौर, मोबीन निवासी: ग्राम गढ़ी, थाना टडियावां, हरदोई । मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर लाकर महंगे में बेचते थे पिस्टल पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रवि
कुमार ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर पिस्टल खरीदकर लाता था और उन्हें महंगे दामों पर बेचकर अवैध कमाई करता था। रवि और मोबीन पहले हिमाचल प्रदेश की एक दवा फैक्ट्री में साथ काम करते थे, जहां उनकी पहचान हुई थी। आरोपी मो० रियासत की मांग पर मोबीन ने रवि से पिस्टल मंगवाई थी। रवि जब पिस्टल की डिलीवरी देने हरदोई आया, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। मामले में थाना पिहानी पर मु०अ०सं० 454/26, धारा 3/25/29 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया जिले में अवैध शस्त्रों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिहानी पुलिस व स्वाट/एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। तीन अंतरजनपदीय तस्करों को 5 पिस्टल और 10 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
- पुलिस की शिथिलता से नाराज परिजनों ने शव रखकर माल-कोथावा मार्ग पर लगाया जाम विवाद रोकने पर किसान की पिटाई,लखनऊ में इलाज के दौरान मौत कोथावा।रावतपुर शराब ठेके के पास विवाद कर रहे लोगों को रोकना एक किसान को भारी पड़ गया।आरोप है कि विवाद रोकने पर छह लोगों ने किसान की पिटाई कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस की शिथिलता से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह शव को कोथावां-माल मार्ग पर बंशीपारा गांव के सामने रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। थाना बेनीगंज क्षेत्र के बंशीपारा निवासी सुरेंद्र वर्मा (35) पुत्र छोटेलाल खेतीबाड़ी करते थे। परिवार में पत्नी लक्ष्मी, चार बेटियां और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सुरेंद्र बाइक से भांजे को लेने गोड़वा जा रहे थे।रावतपुर शराब ठेके के पास रजनेश, मिथलेश, कौशलेन्द्र, इमान समेत छह लोग आपस में विवाद कर रहे थे। सुरेंद्र ने उन्हें झगड़ा करने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने सुरेंद्र के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर हालत में छोड़ दिया और भाग गए।परिजनों का आरोप है कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना को सड़क हादसा बताते हुए कार्रवाई नहीं की। सुरेंद्र को सीएचसी कोथावां ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर कानूनगो, लेखपाल और इंस्पेक्टर अतुल सिंह मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला। मृतक के बड़े भाई संतोष की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गम्भीरता से जांच कर दोषियों को जेल भेजा जायेगा।1
- हरदोई: बघौली में पेट्रोल की जगह निकला 90% पानी, ग्राहकों ने किया हंगामा; वीडियो वायरल #SVBHARATNEWS #PetrolPump #WaterInPetrol #Hardoi #Baghauli #HPPetrolPump #FuelAdulteration #PetrolScam #Customers #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #HardoiNews #FuelCrisis #NewsUpdate1
- गंगा का बढा स्तर किसानों का करोड़ों का नुक़सान क्या सही तरीके से मिलेगा फसल का मुआवजा कि अधिकारियों की होगी फिर चांदी हरदोई जनपद बिलग्राम,,,जैसा की सभी को मालूम है कि इस समय देश मे कयी प्रदेश बाढ की विभिषिका से जूझ रहे हैं इसी मे हरदोई जनपद की क ई तहसील भी सामिल है उसी मे बिलग्राम तहसील के सैकडो गांव भी बाढ़ कि चपेट में है जहां हजारों बीघा जमीन पानी की चपेट मे आने से फसल नष्ट हो गई अब सबाल यह है कि क्या इस बार भी हर साल की भांति किसानों के साथ मुवावजे के नाम पर केवल छलावा ही होगा और तहसील प्रशासन व सरकार द्वारा केवल किसानों मुवावजे के नाम पर कुछ चन्द राशि देकर बस इतिश्री कर दिया जायेगा मुवावज यैसा कि जिसमे चार बोरी खाद भी मुश्किल से आ सके अब देखना यह है कि तहसील प्रशासन द्वारा क्या किया जायेगा इस के लिए समय का इन्तजार करना उचित रहेगा पत्रकार व किसान नेता ब्रजेश सिंह1
- हरदोई के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह निकला 90% पानी, विरोध करने पर ग्राहक पर नोजल से हमला, मैनेजर हिरासत में #हरदोई। बघौली चौराहे पर स्थित HP पेट्रोल पंप पर शनिवार को भारी हंगामा हो गया, जब वाहन चालकों ने पेट्रोल में भारी मात्रा में पानी मिलाए जाने का आरोप लगाया। पंप से ईंधन भरवाने के तुरंत बाद कई वाहन थोड़ी ही दूरी पर जाकर बंद होने लगे, जिससे वाहन चालकों में आक्रोश फैल गया। ग्राहकों ने जब बोतल और वाहनों की टंकियों से ईंधन निकालकर जांच की, तो उसमें करीब 90 प्रतिशत पानी और महज 10 प्रतिशत पेट्रोल पाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने पंप परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि बहस के दौरान पंप के सेल्समैन ने नोजल से हमला कर एक ग्राहक को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और पंप प्रबंधन से प्रभावित ग्राहकों के पैसे वापस कराए। पुलिस ने पंप मैनेजर नीतेश को हिरासत में ले लिया है। मैनेजर का दावा है कि भूमिगत टैंक में रिसाव के कारण पानी घुसा था। थाना प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- *ग्राम जरैला में हो रहे कटान को लेकर मुख्यमंत्री से बांध निर्माण की की माँग* सत्यम कनौजिया हरदोई सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप ग्राम जरैला में लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर भाजपा नेता सत्यम सिंह कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात/पत्राचार कर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बांध निर्माण की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि कटान प्रभावित क्षेत्र का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं स्थायी कार्य कराए जाएं, ताकि ग्रामीणों की भूमि और जनजीवन को सुरक्षित किया जा सके। ग्रामीणों की सुरक्षा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है।1
- कुशलापुरवा चौराहा से उगडनपुर जाने विजना कुचिला सेवारामपुरवा जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है बाढ़ की वजह से उत्तर प्रदेश जिला हरदोई विकासखंड साण्डी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशलापुरवा चौराहा से उगडनपुर जाने विजना कुचिला सेवारामपुरवा जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है बाढ़ की वजह से सड़क कट जाने से जिससे यातायात वाहनो व ग्रामीणों आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है गंगा रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से सड़क जल मग्नऔर राहगीर यातायात वाहनो को आने जाने भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है1
- स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिकाइंटर कालेज मलिहामऊ में मिशन शक्ति अभियान, रियल न्यूज हरदोई/सुरसा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जनपद हरदोई के स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मालिहामऊ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम थाना सुरसा पुलिस के द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मी ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध होने पर घबराएं नहीं, तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें। पुलिस ने छात्राओं को मिशन शक्ति के पर्चे वितरित किए जिस पर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर लिखे थे - 1090 - वुमेन पावर लाइन 181 - महिला हेल्पलाइन 1098 - चाइल्ड लाइन 112 - पुलिस आपातकालीन सेवा1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1930 - साइबर अपराध इस दौरान छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ पर्चे लिए और हेल्पलाइन नंबरों को याद करने का संकल्प लिया। स्कूल स्टाफ ने भी पुलिस के इस अभियान की सराहना की।1
- सुखेता नदी उफनाई,एक दर्जन से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में दहशत,खेत और संपर्क मार्ग प्रभावित; मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता हरदोई।सुखेता नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। सुखेता नदी के किनारों पर धर्मपुर,बादपुर,मिठनापुर, खरगपुर,ककरघटा,पसिगाव और मियापुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के प्रभावित हुए हैं। कई दिनों से नदी का पानी बढ़ने से खेतों और संपर्क मार्गों पर असर पड़ने लगा है,जिससे गांवों का आवागमन हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सुखेता नदी में 3 से 4 मगरमच्छ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इसकी सूचना प्रशासन को दिए जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। मगरमच्छों की मौजूदगी की चर्चा के बीच बच्चों,बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। तस्वीरों के मुताबिक बढ़ते पानी ने ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक पर्याप्त राहत सामग्री नहीं पहुंची है।नाव की व्यवस्था नहीं होने से जरूरी सामान लाने-ले जाने में भी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक चिंता स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को लेकर है। ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क मार्ग प्रभावित होने और नाव की व्यवस्था न होने से बच्चों का विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। वहीं,बाढ़ का पानी बढ़ने से जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नावों की व्यवस्था,राहत सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं और बचाव दल तैनात करने की मांग की है। उनका कहना है कि हालात और बिगड़ने से पहले प्रशासन को संवेदनशील गांवों में राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। बाढ़ के संबंध में एसडीएम डाक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि वह और उनकी टीम लगातार बाढ़ ग्रस्त गांवों में दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका निराकरण करा रहे हैं।1
- Footing के ऊपर Column Permanent Fixing & Ring Arrangement | Column Templating | Civil Site Work 📝 Description इस वीडियो में आप देखेंगे कि Footing के ऊपर Column को Vertical Position में खड़ा करने के लिए Permanent Arrangement कैसे किया जाता है। इसमें हम दिखाएंगे: ✅ Column की Central Line & Coordinate Marking ✅ Footing पर Column Position Setting ✅ Column Ring का Arrangement ✅ Column को सही Position पर Fix करने का तरीका ✅ Column को Vertical रखने के लिए Permanent Support Arrangement ✅ Proper Alignment और Final Checking यह पूरा process practical civil construction site work के अनुसार दिखाया गया है। Accurate Marking + Proper Ring Arrangement + Strong Fixing = Perfect Column Position 🔍 SEO Keywords column permanent fixing, footing column fixing, column ring arrangement, column templating, footing column setting, column vertical fixing, column alignment, column erection, civil site work, civil engineering practical, RCC column work, footing work, construction site, column support arrangement #️⃣ Hashtags #ColumnFixing #ColumnTemplating #FootingWork #ColumnRing #ColumnSetting #ColumnAlignment #CivilEngineering #CivilConstruction #SiteWork #ConstructionWork #RCCColumn #ColumnErection #CivilEngineer #SiteExecution #ConstructionSite1