रामपुर शीतला प्रसाद की रिपोर्ट । रामपुर पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी मुनी राज की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो दिवसीय कार्यक्रम की दी जानकारी रामपुर आज रामपुर स्थित पुलिस लाइन सभागार में मुरादाबाद क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक मुनी राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनपद में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शहर कोतवाली, पुलिस लाइन, कैमरी सहित जनपद के विभिन्न थानों के कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस व्यवस्था को संतोषजनक बताया। एडीजी ने कहा कि रामपुर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर रामपुर पुलिस सजग और सक्रिय है। प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी टीम समर्पित भावना से कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम जनपद में दिखाई दे रहा है एडीजी मुनीम राज ने रामपुर की साफ-सफाई व्यवस्था, पुलिस कार्यालयों की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और पुलिस लाइन परिसर की सुंदरता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित परिसर से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है तथा जनता में भी सकारात्मक संदेश जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डीआईजी ने दो दिवसीय निरीक्षण एवं बैठकों के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

- लापरवाही की एक पल की चूक भारी पड़ गई। समुद्र किनारे खड़ी एक महिला को अचानक उठी तेज लहर अपने साथ बहा ले गई देखते ही देखते ।महिला काफी दूर तक समुद्र में चली गई ।मौके पर मौजूद लोगों ने अफरा तफरी मच गई।राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से महिला को बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने समुद्र तट पर सावधानी रखने की अपील की है1
- पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अमर बहादुर वर्मा पुत्र स्वर्गीय रमेश वर्मा ने शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित की किया कि पीड़ित ई रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता है शनिवार को करीब 12:00 बजे सवारी बैठक रायपुर की तरफ जा रहा था जैसे ही चमन चौक पर पहुंचा इतने में पीछे से इसके ई रिक्शा में बाइक सवार बाइक भीडा दिए और बाइक सवार गिर पड़े पीड़ित ने ई रिक्शा खड़ी करके उन लोगों को उठाने लगा उठने के बाद दो लोगों ने जमकर ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी इसकी आंख में गंभीर चोटें आई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ।1
- बदलापुर के तहसील सभागार में लोगों की सुनी गई समस्या जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील की सभागार में आज श्रीमान जिलाधिकारी जौनपुर व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर आए हुए आवेदकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।1
- Post by Ram Kumar yadav1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- बदलापुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। नवागत पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।1
- ग्राम पंचायत मरू वान में चौपाल दिनांक 20 फरवरी 2026 को लगाई गई, जिसमें कई योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई, अधिकारियों द्वारा, जिसमें राम कुमार यादव ने अपनी कुछ समस्याओं को बताते हुए एक ऐप्लिकेशन सेक्रेट्री संचित तिवारी को दिया, और पास के ही ग्राम सभा सराय नानकार के प्रधान तथा अरविंद फौजी, प्रभाकर पाल, वरुण तिवारी, नीरज और रंजीत मास्टर आदि लोग उपस्थित थे, ग्राम पंचायत सराय नानकार की तरफ से लोगों ने अपने ग्राम में चौपाल लगाने की मांग की, जिसमें अधिकारी ने ये कहा कि चौपाल में सभी आ सकते हैं किसी को माना नहीं हैं पर पर ये जानकारी देना किसका काम है, प्रधान का. फिर भी चौपाल कर्म बाइ चल रहा है यदि कराना है तो DM को पत्र लिखे. हमारे कुछ प्रधान अभी भी सोये है जागो जनता को जागरूक करो चौपाल के द्वारा सभी योजनाओं के बारे मे जानकारी होती है.3
- शनिवार को उप जिला अधिकारी पट्टी को कृष्ण मुरारी त्रिपाठी निवासी ग्राम मजीठी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरे गांव में 29 बीघा का तालाब जो चकबंदी पूर्व 1356 फसली से 1359 फसली तक दर्ज था अधिकारियों को मिलाकर गलत ढंग से तालाब की भूमि में गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम दर्ज कर लिया गया जबकि उच्चतम न्यायालय का स्पष्ट आदेश है जो तालाब की शक्ल में है और 1359 फसली तक तालाब दर्ज है वह तालाब खाते में भूमि रहेगी इसके बावजूद भी तालाब के खाते में गलत ढंग से नाम दर्ज कर दिया गया इसकी शिकायत पूर्व में भी पीड़ित द्वारा की गई लेकिन राजस्व अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई इस पर उप जिला अधिकारी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।1