Shuru
Apke Nagar Ki App…
yah Hamare yogi baba ka Gaushala Aise Hamare Pradhan kam karate Hamare jiladhikari Kaise kam Karte Hain abhi tak Koi jaanch Nahin I Hai 3 Sal Ho Gaye
Raj veer Yadav
yah Hamare yogi baba ka Gaushala Aise Hamare Pradhan kam karate Hamare jiladhikari Kaise kam Karte Hain abhi tak Koi jaanch Nahin I Hai 3 Sal Ho Gaye
More news from Ayodhya and nearby areas
- संत रविदास जयंती की कलश यात्रा में दिखी आस्था, लेकिन भीड़ ने उठाए सियासी सवाल! (हैरिंग्टनगंज अयोध्या) संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। अछोरा स्थित काली माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा धर्मगंज, सिंधौरा होते हुए हैरिंग्टनगंज स्थित भगवान शंकर मंदिर पहुंची। जहां पर माल्यार्पण और कलश अर्पित करने के बाद यात्रा सिद्धपीठ चिरंगीवीर बाबा के दरबार पहुंची, जहां पूजा-अर्चना और परिक्रमा की गई। इसके बाद रेवतीगंज बाजार होते हुए यात्रा आस्तिक बाबा मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा अर्चना कर समापन किया गया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विधायक और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, सुरक्षा व्यवस्था के लिए हैरिंग्टनगंज चौकी के पुलिस भी तैनात रहे। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समरसता, प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश दिया उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता और मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है। हालांकि, इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन के बीच जनभागीदारी को लेकर उठे बड़े सवाल, ने सियासी चर्चा को हवा दे दी। कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जिस विधायक को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने पूरी ताकत झोंकी थी और मुख्यमंत्री समेत दर्जनों बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था, क्या अब वही उत्साह जनता के बीच दिखाई नहीं दे रहा है? बहरहाल, कलश यात्रा ने संत रविदास के समरसता और भाईचारे के संदेश को जरूर सामने रखा, लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षित जनसैलाब का न जुटना भाजपा संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधित्व के लिए आत्ममंथन का संकेत माना जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह (भोला), देवेंद्र मणि त्रिपाठी (सल्ले भैया), अजय सिंह, रामरूप मिश्रा, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया, विकास चौरसिया, मोहित मिश्रा, नन्कू पांडेय, अंकित श्रीवास्तव और डॉ. जेपी मौर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो रिपोर्ट4
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गाँधी- डॉ करन त्रिपाठी अयोध्या - पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।* उक्त अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ही आधुनिक भारत के शिल्पकार थे और उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए जिसके चलते भारत में युवा लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुई या राजीव गांधी जी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। हर वर्ष की भांति भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी के जयंती पर रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करके हम सब अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते हैं। राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है इसके साथ-साथ यह समाज को हर जात और धर्म से ऊपर उठकर परस्पर एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है। रक्तदान करने वालों में स्वयं डॉ करन त्रिपाठी,राकेश तिवारी पत्रकार ,अनस मुमताज़, विकास सोनकर,धर्मेन्द्र सिंह, पुनेन्द्र सिंह,उत्कर्ष श्रीवास्तव,अविनाश तिवारी,फिरोज अंसारी,अमित गुप्ता,सत्य प्रकाश मिश्रा,शीमाल खान,रामसुन्दर वर्मा,अजीत वर्मा, शोएब अंसारी,गुफरान अहमद आदि लोगों ने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।रक्तदान शिविर में अयोध्या जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती रेनू राय, श्रीमती पूजा वर्मा,सिमरन राय, मोहम्मद इजहार,शिवम विश्वकर्मा,अवध किशोर तिवारी,मोहित श्रीवास्तव आदि अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर डॉ करन त्रिपाठी ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते हुए ब्लड बैंक के कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।2
- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ ने पुरानी पेंशन बहाली और सेवा नियमावली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली अयोध्या में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ ने पुरानी पेंशन बहाली और सेवा नियमावली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा सदर तहसील के PWD ऑफिस से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।जिलाध्यक्ष शिव जी वर्मा ने कहा कि विधायक-सांसदों की पुरानी पेंशन बहाल है तो सफाई कर्मियों की भी बहाल होनी चाहिए, यही हमारी मुख्य मांग है।2
- आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गाँधी- डॉ करन त्रिपाठी अयोध्या - पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।* उक्त अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ही आधुनिक भारत के शिल्पकार थे और उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए जिसके चलते भारत में युवा लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुई या राजीव गांधी जी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। हर वर्ष की भांति भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी के जयंती पर रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करके हम सब अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते हैं। राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है इसके साथ-साथ यह समाज को हर जात और धर्म से ऊपर उठकर परस्पर एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है। *रक्तदान करने वालों में स्वयं डॉ करन त्रिपाठी,राकेश तिवारी पत्रकार ,अनस मुमताज़, विकास सोनकर,धर्मेन्द्र सिंह, पुनेन्द्र सिंह,उत्कर्ष श्रीवास्तव,अविनाश तिवारी,फिरोज अंसारी,अमित गुप्ता,सत्य प्रकाश मिश्रा,शीमाल खान,रामसुन्दर वर्मा,अजीत वर्मा, शोएब अंसारी,गुफरान अहमद आदि लोगों ने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।* रक्तदान शिविर में अयोध्या जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती रेनू राय, श्रीमती पूजा वर्मा,सिमरन राय, मोहम्मद इजहार,शिवम विश्वकर्मा,अवध किशोर तिवारी,मोहित श्रीवास्तव आदि अन्य लोग भी उपस्थित रहे। *शिविर के समापन पर डॉ करन त्रिपाठी ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते हुए ब्लड बैंक के कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।*3
- आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गाँधी- डॉ करन त्रिपाठी* *आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गाँधी- डॉ करन त्रिपाठी* *अयोध्या - पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।* उक्त अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ही आधुनिक भारत के शिल्पकार थे और उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए जिसके चलते भारत में युवा लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुई या राजीव गांधी जी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। हर वर्ष की भांति भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी के जयंती पर रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करके हम सब अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते हैं। राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है इसके साथ-साथ यह समाज को हर जात और धर्म से ऊपर उठकर परस्पर एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है। *रक्तदान करने वालों में स्वयं डॉ करन त्रिपाठी,राकेश तिवारी पत्रकार ,अनस मुमताज़, विकास सोनकर,धर्मेन्द्र सिंह, पुनेन्द्र सिंह,उत्कर्ष श्रीवास्तव,अविनाश तिवारी,फिरोज अंसारी,अमित गुप्ता,सत्य प्रकाश मिश्रा,शीमाल खान,रामसुन्दर वर्मा,अजीत वर्मा, शोएब अंसारी,गुफरान अहमद आदि लोगों ने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।* रक्तदान शिविर में अयोध्या जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती रेनू राय, श्रीमती पूजा वर्मा,सिमरन राय, मोहम्मद इजहार,शिवम विश्वकर्मा,अवध किशोर तिवारी,मोहित श्रीवास्तव आदि अन्य लोग भी उपस्थित रहे। *शिविर के समापन पर डॉ करन त्रिपाठी ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते हुए ब्लड बैंक के कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।*1
- अयोध्या समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद आजम का बयान अयोध्या | समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो विकास किया, वो पूरी जनता देख रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे आज भी शान से खड़ा है, न टूटा, न बिखरा। वहीं कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की देख लीजिए, 80 गड्ढे हो गए, 47 हजार करोड़ रुपया लगा।गंगा एक्सप्रेसवे पर कई गड्ढों की खबर आ रही है। उसके साथ-साथ समाजवादी पार्टी ने इकाना स्टेडियम बनाया, HCL बनाया, तमाम डेवलपमेंट किए। इनके पास कोई लैंडमार्क हो तो बताएं कि इन्होंने विकास किया? सिर्फ आरोप लगा देने से काम नहीं चलेगा। अगर आपका विकास होता तो दिखता, दिखता नहीं है। भ्रष्टाचार दिख रहा है, करप्शन दिख रहा है, गड्ढे दिख रहे हैं। जेन अल्फा, मासूम बच्चे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं सड़क पर आ के। इससे ज्यादा शर्मनाक बात किसी राज्य सरकार के लिए क्या हो सकती है?1
- चिनाब ब्रिज पर 100 की स्पीड से चली वंदे भारत ट्रेन, कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन को मिली बड़ी मंजूरी चिनाब ब्रिज पर 100 की स्पीड से चली वंदे भारत ट्रेन, कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन को मिली बड़ी मंजूरी #VandeBharat #ChenabBridge #KatraBanihal #IndianRailways #JammuKashmir #RailwayNews #VandeBharatTrain #ChenabRailBridge #IndianRailway #KashmirRail #RailNews #Katra #Banihal1
- लॉकअप से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने पर SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी का बयान सामने आया अयोध्या के कचहरी परिसर में बने लॉकअप से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने पर SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी का बयान सामने आया है उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। CO के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं फरार होने के संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- वंदे भारत ट्रेन पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली वंदे भारत ट्रेन पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली!! नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीन में श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत गति को बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा करने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दी थी। इससे पहले इस सेक्शन पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से संगलदान सेक्शन के लिए अनुमत गति 85 किमी प्रति घंटा और संगलदान से बनिहाल सेक्शन के लिए 75 किमी प्रति घंटा थी!!1