Shuru
Apke Nagar Ki App…
Deva nath
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया ने अपने पूरे जीवन में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का कार्य किया। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया का राजनीतिक जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान अनवर यादव, रश्मि यादव, सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया, रविन्द्र राठौर, दिनेश नायक, हरी शंकर यादव, प्रशान्त दिवाकर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस यानी बहुजन समाज दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज से जुड़े लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।2
- औरैया के अजीतमल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। कोतवाली अजीतमल के निरीक्षक रामचन्द्र वर्मा ने मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।1
- निरीक्षक श्री रामचन्द्र वर्मा मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त- अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।1
- अजीतमल, औरैया। थाना अजीतमल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर कस्बे के पास से ही दबोचा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सटीक सूचना के आधार पर अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर (निवासी शिवाजीपुरम, इटावा) को साधु ढाबा के समीप एक बंद पड़ी गुमटी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय अमन के विरुद्ध थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 102/2026 के तहत धारा 64(1) (दुष्कर्म), 123 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।1
- औरैया, सरल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहन एजेंसी पर,गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार अपनी बारी का इंतजार करते हुए,1
- Post by Kuldeep Diwakar1
- औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मे की नमाज तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।2
- संवाद सूत्र। फफूँद, औरैया। कस्बे की इकलौती गैस एजेंसी इन दिनों अव्यवस्था और कालाबाजारी का केंद्र बनी हुई है। आलम यह है कि सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन रसोइयों तक सिलेंडर नहीं पहुँच पा रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रसूखदारों और बिचौलियों के चलते गैस सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी हो रही है, जिससे आम जनता रोटी तक के लिए मोहताज हो गई है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कस्बेवासियों ने पूछा है कि आखिर कब होगी इन कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त छापेमारी? क्या विभाग जनता को राहत दिला पाएगा या कालाबाजारी का यह खेल यूँ ही चलता रहेगा?1
- औरैया हजरत बाबा शाहजमल शाह स्थित बिलाल मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज हुई अदा, नमाज के बाद दुआ के लिए उठे हाथ मुल्क में अमन और चैन की मांगी कीदुआएं।1