logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा की तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर स्कूल का किया नाम रोशन। रसड़ा (बलिया):हाल ही में घोषित हुए कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि संस्थान और अपने माता-पिता का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन कर दिया। तानिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य में इससे भी ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की निर्देशक श्रीमती इंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को मिठाई भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तानिया की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। #SethMRJaipuria #RasraNews #BalliaEducation #BoardResults #Topper #TaniaSingh #StudentSuccess #Inspiration #JaipuriaSchool #AcademicExcellence**

4 days ago
user_Sadik Ahmad Journalist
Sadik Ahmad Journalist
Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा की तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर स्कूल का किया नाम रोशन। रसड़ा (बलिया):हाल ही में घोषित हुए कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि संस्थान और अपने माता-पिता का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन कर दिया। तानिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य में इससे भी ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की निर्देशक श्रीमती इंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को मिठाई भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तानिया की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। #SethMRJaipuria #RasraNews #BalliaEducation #BoardResults #Topper #TaniaSingh #StudentSuccess #Inspiration #JaipuriaSchool #AcademicExcellence**

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया। जनपद में 16वीं जनगणना की तैयारियों को गति देते हुए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रगणक व पर्यवेक्षक शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और गति बढ़ेगी। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। 7 मई से शुरू होकर 15 दिनों तक जनगणना अभियान चलेगा, इसके बाद घर-घर सर्वे किया जाएगा।
    1
    बलिया। जनपद में 16वीं जनगणना की तैयारियों को गति देते हुए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रगणक व पर्यवेक्षक शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और गति बढ़ेगी। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। 7 मई से शुरू होकर 15 दिनों तक जनगणना अभियान चलेगा, इसके बाद घर-घर सर्वे किया जाएगा।
    user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...! उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
    1
    जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...!
उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है।
समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Preeti
    1
    Post by Preeti
    user_Preeti
    Preeti
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजीपुर सदर कोतवाली के विश्वेश्वरगंज इलाके में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को देर शाम मौके पर दबिश दी, जहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान 58 वर्षीय महेंद्र यादव, पुत्र स्वर्गीय नरसिंह यादव, निवासी विश्वेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध कारोबार का संचालक बताया जा रहा है। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 265/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3 और 7 में केस दर्ज किया गया है। पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया, जिनके साथ हेड कांस्टेबल नीरज सिंह और महिला कांस्टेबल वंदना श्रीवास्तव भी शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
    1
    गाजीपुर सदर कोतवाली के विश्वेश्वरगंज इलाके में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को देर शाम मौके पर दबिश दी, जहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान 58 वर्षीय महेंद्र यादव, पुत्र स्वर्गीय नरसिंह यादव, निवासी विश्वेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध कारोबार का संचालक बताया जा रहा है। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 265/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3 और 7 में केस दर्ज किया गया है। पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया, जिनके साथ हेड कांस्टेबल नीरज सिंह और महिला कांस्टेबल वंदना श्रीवास्तव भी शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
    1
    मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
    user_Sanjeev sawariya
    Sanjeev sawariya
    Muhammadabad Gohna, Mau•
    6 hrs ago
  • सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.
    1
    सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    22 hrs ago
  • फतेहपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक...! कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बाइक सवार दो युवक छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    फतेहपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक...! 
कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वीडियो में बाइक सवार दो युवक छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते नजर आए।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Preeti
    1
    Post by Preeti
    user_Preeti
    Preeti
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.