logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर के मथौली नगर पंचायत सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की ओर से पत्रकार सम्मान एवं परिचय पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका को और सशक्त बनाना था। इस दौरान हाटा और कप्तानगंज तहसील के पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और उनके बीच परिचय पत्र वितरित किए गए। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम में साफ तौर पर कहा कि पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ और हाटा विधायक मोहन वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक शंभू चौधरी, नगर पंचायत मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मथौली शामिल हुए। इस अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि पत्रकारों का संघर्ष समाज को जागरूक बनाता है और सकारात्मक पत्रकारिता से विकास को नई दिशा मिलती है। वहीं मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कार्यक्रम में पत्रकार संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत दुबे, प्रदेश सचिव प्रमोद गौड़, मंडल महासचिव सुमंत कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मद्धेशिया और रोहित चौहान, गुरुदत्त गिरी, कोषाध्यक्ष नितेश पांडेय शामिल थे। इसके अलावा जिला महामंत्री सच्चिदानंद कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अंकित कुशवाहा, जिला मंत्री अरुण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश गोविंद राव, सूचना मंत्री रवि प्रकाश राव, तहसील अध्यक्ष विनय कुमार और सूरज शर्मा, तहसील प्रभारी महेश पासवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज प्रताप गुप्ता, तहसील मंत्री जावेद व प्रद्युम्न सिंह सहित सैकड़ों पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

4 hrs ago
user_AM NEWSNATIONAL
AM NEWSNATIONAL
Local News Reporter Rohini, North West Delhi•
4 hrs ago

कुशीनगर के मथौली नगर पंचायत सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की ओर से पत्रकार सम्मान एवं परिचय पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका को और सशक्त बनाना था। इस दौरान हाटा और कप्तानगंज तहसील के पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और उनके बीच परिचय पत्र वितरित किए गए। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम में साफ तौर पर कहा कि पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ और हाटा विधायक मोहन वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक शंभू चौधरी, नगर पंचायत मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मथौली शामिल हुए। इस

अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि पत्रकारों का संघर्ष समाज को जागरूक बनाता है और सकारात्मक पत्रकारिता से विकास को नई दिशा मिलती है। वहीं मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कार्यक्रम में पत्रकार संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत दुबे, प्रदेश सचिव प्रमोद गौड़, मंडल महासचिव सुमंत कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मद्धेशिया और रोहित चौहान, गुरुदत्त गिरी, कोषाध्यक्ष नितेश पांडेय शामिल थे। इसके अलावा जिला महामंत्री सच्चिदानंद कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अंकित कुशवाहा, जिला मंत्री अरुण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश गोविंद राव, सूचना मंत्री रवि प्रकाश राव, तहसील अध्यक्ष विनय कुमार और सूरज शर्मा, तहसील प्रभारी महेश पासवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज प्रताप गुप्ता, तहसील मंत्री जावेद व प्रद्युम्न सिंह सहित सैकड़ों पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • दिल्ली की किराड़ी विधानसभा के वार्ड 41 (अमन विहार, कृष्णा प्रधान वाला रोड) में 10 अवैध अचार फैक्ट्रियों के कारण गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी सीधे नालियों में बहा दिया जाता है, जिससे पूरे इलाके में भीषण और बर्दाश्त न होने वाली बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अचार नहीं, बल्कि उनके बच्चों के लिए धीमा जहर साबित हो रहा है। नालियों में बहाए जा रहे इस जहरीले केमिकल के कारण आसपास के लोगों में अस्थमा, एलर्जी और गले में टॉन्सिल जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इस विकराल समस्या को लेकर हर जगह शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार हो रही अनदेखी से नाराज लोग अब वीडियो शेयर कर सोए हुए प्रशासन की आंखें खोलने और कार्रवाई के लिए समर्थन जुटाने की मांग कर रहे हैं।
    4
    दिल्ली की किराड़ी विधानसभा के वार्ड 41 (अमन विहार, कृष्णा प्रधान वाला रोड) में 10 अवैध अचार फैक्ट्रियों के कारण गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी सीधे नालियों में बहा दिया जाता है, जिससे पूरे इलाके में भीषण और बर्दाश्त न होने वाली बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अचार नहीं, बल्कि उनके बच्चों के लिए धीमा जहर साबित हो रहा है।

नालियों में बहाए जा रहे इस जहरीले केमिकल के कारण आसपास के लोगों में अस्थमा, एलर्जी और गले में टॉन्सिल जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इस विकराल समस्या को लेकर हर जगह शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार हो रही अनदेखी से नाराज लोग अब वीडियो शेयर कर सोए हुए प्रशासन की आंखें खोलने और कार्रवाई के लिए समर्थन जुटाने की मांग कर रहे हैं।
    user_Vickey SHERAWAT
    Vickey SHERAWAT
    Accounting Software Company पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधानसभा के बाहर भारी हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन के चलते विधानसभा और लोक भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
    1
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधानसभा के बाहर भारी हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन के चलते विधानसभा और लोक भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
    user_AM NEWSNATIONAL
    AM NEWSNATIONAL
    Local News Reporter Rohini, North West Delhi•
    2 hrs ago
  • पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के पास सियासी हलचल बेहद तेज हो गई है और वहां मामला गंभीर रूप ले चुका है। राहुल गांधी की अगुवाई में जारी धरना-प्रदर्शन को अखिलेश यादव का समर्थन मिला है और वे खुद भी धरनास्थल पर पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद पीएम मोदी के आवास का घेराव और भी तेज हो गया है। पीएम आवास के बाहर विपक्षी नेताओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। इस मौके पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता भी धरनास्थल पर मौजूद हैं।
    1
    पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के पास सियासी हलचल बेहद तेज हो गई है और वहां मामला गंभीर रूप ले चुका है। राहुल गांधी की अगुवाई में जारी धरना-प्रदर्शन को अखिलेश यादव का समर्थन मिला है और वे खुद भी धरनास्थल पर पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद पीएम मोदी के आवास का घेराव और भी तेज हो गया है।

पीएम आवास के बाहर विपक्षी नेताओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। इस मौके पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता भी धरनास्थल पर मौजूद हैं।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संसद की कार्यवाही को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। देवेंद्र यादव का आरोप है कि कल संसद को बार-बार स्थगित किया गया और आज भी जब विपक्ष ने अपनी आवाज उठाने की कोशिश की, तो उसे सुनने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए और संसद के भीतर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। इसी वजह से आज जनता और विपक्ष को अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
    1
    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संसद की कार्यवाही को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। देवेंद्र यादव का आरोप है कि कल संसद को बार-बार स्थगित किया गया और आज भी जब विपक्ष ने अपनी आवाज उठाने की कोशिश की, तो उसे सुनने वाला कोई नहीं था।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए और संसद के भीतर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। इसी वजह से आज जनता और विपक्ष को अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • *राहुल, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास से हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जन भवन का घेराव किया। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की जोरदार नारेबाजी, जन भवन के बाहर प्रदर्शन। जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डन भेजा। लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास से हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जन भवन का घेराव किया। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की जोरदार नारेबाजी, जन भवन के बाहर प्रदर्शन। जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डन भेजा।
    1
    *राहुल, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन*
   लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास से हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जन भवन का घेराव किया। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की जोरदार नारेबाजी, जन भवन के बाहर प्रदर्शन। जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डन भेजा।
लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास से हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जन भवन का घेराव किया। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की जोरदार नारेबाजी, जन भवन के बाहर प्रदर्शन। जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डन भेजा।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    20 min ago
  • यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है कल जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज का एक वीडियो देखा,उसे जिसने देखा वो देखकर ही सन्न रह गया। इस वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि, एक लड़की जब लाठियों के डर से भाग रही है, तभी एक पुलिस वाला लड़की के पीछे डंडा घुसा रहा है। यह किस तरह का लाठी चार्ज है साहेब , लड़की के संवेदनशील अंग के पास डंडे का इस्तेमाल करना पड़ रहा है? अब समझ आया इस सरकार ने ऐसी पुलिस बना दी है जिसमें संवेदनशीलता कम और गुंडों का गुण जायदा है।
    1
    यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है 

कल जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज का एक वीडियो देखा,उसे जिसने देखा वो  देखकर ही सन्न रह गया।
इस  वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि,
एक लड़की जब लाठियों के डर से भाग रही है, तभी एक पुलिस वाला लड़की के पीछे डंडा घुसा रहा है।
यह किस तरह का लाठी चार्ज है साहेब ,
लड़की के संवेदनशील अंग के पास डंडे का इस्तेमाल करना पड़ रहा है? 
अब समझ आया इस सरकार ने ऐसी पुलिस बना दी है जिसमें संवेदनशीलता कम और गुंडों का गुण जायदा है।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.