रामनवमी पर दुल्हन की तरह सजेगा छिंदवाड़ा शहर हिंदू उत्सव समिति ने शुरू की तैयारी छिंदवाड़ा में रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति ने इस बार भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप देने की योजना बनाई है। इसी सिलसिले में समिति द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। समिति ने बताया कि पूरे शहर को भगवा पताकाओं और आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। साथ ही हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई सुझावों पर विचार कर निर्णय लिए गए हैं। बैठक में भाजपा के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा कराने का सुझाव दिया। वहीं कांग्रेस नेता आनंद बक्शी ने शहरवासियों से अपील की कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर अपने घरों को दीप और लाइटिंग से सजाएं।
रामनवमी पर दुल्हन की तरह सजेगा छिंदवाड़ा शहर हिंदू उत्सव समिति ने शुरू की तैयारी छिंदवाड़ा में रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति ने इस बार भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप देने की योजना बनाई है। इसी सिलसिले में समिति द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। समिति ने बताया कि पूरे शहर को भगवा पताकाओं और आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। साथ ही हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई सुझावों पर विचार कर निर्णय लिए गए हैं। बैठक में भाजपा के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा कराने का सुझाव दिया। वहीं कांग्रेस नेता आनंद बक्शी ने शहरवासियों से अपील की कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर अपने घरों को दीप और लाइटिंग से सजाएं।
- सिंगोड़ी: ईद मिलन में घुली आपसी भाईचारे की मिठास, बरसों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक सिंगोड़ी। क्षेत्र में आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाला मुस्लिम समाज का पारंपरिक ईद मिलन समारोह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दशकों से चली आ रही इस परंपरा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिंगोड़ी की फिजाओं में आज भी प्रेम और एकता की खुशबू रची-बसी है। इस आयोजन में मजहब की दीवारें दरक गईं और हर वर्ग के लोग एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। समारोह की सबसे खास बात इसकी सर्वसमावेशी प्रकृति रही। आयोजन में न केवल मुस्लिम समाज के लोग, बल्कि हिंदू, जैन और अन्य सभी संप्रदायों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वही फूलों की बारिश और इत्र की महक के बीच जब जनप्रतिनिधि और आम नागरिक एक ही जाजम पर बैठे तो वह दृश्य साक्षात गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण बन गया। इस दौरान एडवोकेट शराफत हुसैन रिजवी, हरिप्रसाद कटारे, सीताराम कटारे, इब्ने हसन रिजवी, देवरावन भलाबी, प्रवीण धुर्वे, राशित खान,हाजी जमालुद्दीन लाल साहब,फिरोज खान, असीस पटेल, योगेश यादव, परसादी पटेल, पुष्पकुमार जैन, पवन बिसोपिया, विनोद सिंगोरे, कैलाश साहू, किशोर साहू,मोनू साहू,सुभाष साहू महताब मालवी,महेश धुर्वे, दुर्गा वंशकार,सभाभुद्दिन लाला, चौकी प्रभारी पंकज राय एवं स्टाप मुख्य रूप से सामिल रहा वही अंजुमन कमेटी सदर शाहिद अंसारी इलमन मिस्किनी सहित अन्य सामाजिक लोगो ने अथितियो का स्वागत सत्कार किया तथा कार्यक्रम में आए अतिथियों ने मंच को संबोधित करते हुए समाज की सराहना की।1
- Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा2
- रविवार की सुबह चौरई नगर के शांतिनाथ जैन भवन में 11 दिवसीय जैन संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ है शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का बैंड बाजे एवं गॉड ऑफ ऑनर के साथ परिचय व संपूर्ण जानकारी के साथ किया गया है । शिविर को तीन हाउस में विभाजित किया गया है जिनके नाम कुंदकुंद हाउस सामंत भद्र हाउस मांगतुंग हाउस इन तीनों नाम से कलश की स्थापना मंत्रों के साथ पुण्यार्जक परिवारों के द्वारा की गई । शिविर के दौरान जैन समुदाय की महिलाओं के द्वारा स्वाध्याय कक्षा आयोजित की गई जिसे खनिया ढाना से पधारे शिवम शास्त्री जी द्वारा ली गई वहीं शाम के समय बच्चों को खेलकूद गतिविधियां भी कराई गई शिविर में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्टों के नेतृत्व में युवा बच्चे एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही ।1
- जल बचाने की मुहिम तेज: विधायक खुद उतरे मैदान में, नदी घाट पर किया श्रमदान!1
- कुरई/सेटेवानी :- जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत सेटेवानी के ग्राम कोदाझिरी में अवैध रेत भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक खेत में करीब 50 से 60 डंपर रेत डंप किए जाने की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। *रेत माफिया की दबंगई: बिजली लाइन तोड़ी, गांव अंधेरे में* मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं ने अवैध परिवहन और भंडारण के दौरान विद्युत विभाग की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। **ग्रामीणों की प्रमुख मांगे* अवैध रेत भंडारण की तत्काल जांच बिजली लाइन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई गांव की विद्युत व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए1
- *कोदाझिरी में रेत माफिया का कहर! 50-60 डंपर अवैध भंडारण, बिजली लाइन तोड़ गांव को अंधेरे में झोंका* _बिना परमिशन और रॉयल्टी के रेत डंप, खनन माफियाओं की दबंगई ग्रामीणों में भारी आक्रोशए_ कुरई/सेटेवानी :- जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत सेटेवानी के ग्राम कोदाझिरी में अवैध रेत भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक खेत में करीब 50 से 60 डंपर रेत डंप किए जाने की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह रेत बिना किसी शासन अनुमति (परमिशन) और रॉयल्टी के अवैध रूप से जमा की जा रही है। जिस खेत में रेत का भंडारण किया गया है, वह आकाश कुमार नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। *रेत माफिया की दबंगई: बिजली लाइन तोड़ी, गांव अंधेरे में* मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं ने अवैध परिवहन और भंडारण के दौरान विद्युत विभाग की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। *प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल* इतनी बड़ी मात्रा में रेत का खुलेआम भंडारण और अब बिजली लाइन तोड़े जाने जैसी घटनाएं प्रशासनिक अमले और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। *नदी-नालों का बेरहमी से दोहन जारी* स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रेत माफिया लगातार नदी-नालों की छाती चीरकर भीषण गर्मी के बीच धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। *क्या शासन के द्वारा होगी कार्रवाई या रहेगा मौन?* अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासन-प्रशासन इस पूरे मामले में कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर हमेशा की तरह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। **ग्रामीणों की प्रमुख मांगे* अवैध रेत भंडारण की तत्काल जांच बिजली लाइन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई गांव की विद्युत व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए क्षेत्र में अवैध खनन पर पूर्ण रोक ---------- कोदाझिरी में रेत माफियाओं की यह करतूत न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं पर भी सीधा हमला है—अब देखना होगा प्रशासन कब तक खामोश रहता हैं *इनका कहना है* कुरई तहसीलदार के संज्ञान में बात लाई गई। वही तहसीलदार द्वारा बोला गया कि खनिज विभाग के साथ मिलकर तत्काल कार्रवाई की जायगी तहसीलदार - शनि पाल परतेती1
- कल रात्रि ठीक 8:00 बजे स्थान पटेल ग्राउंड मैन रोड सभी ग्रामवासी क्षेत्रवासी इस जागरण के महाकुंभ में सादर आमंत्रित हैं1
- डीसी सांबा ने विजयपुर रामगढ़ रोड पर उड़ान इंस्टिट्यूट का किया उद्घाटन। जो नौजवानों को स्पोर्ट्स1
- Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा1