Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुसनेर में अभी तक साढे 36 इंच बारिश हो चुकी है जबकि गत वर्ष 15 सितंबर तक भी 36 इंच बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई थी
युनुस खान
सुसनेर में अभी तक साढे 36 इंच बारिश हो चुकी है जबकि गत वर्ष 15 सितंबर तक भी 36 इंच बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई थी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नाहरखेड़ा के नया खेड़ा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा आवेदन जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का नहीं हुआ समाधान, 50 से अधिक परिवार परेशान सुसनेर। नगर के समीप ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले नया खेड़ा गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गांव के 50 से अधिक परिवारों के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क, आवागमन सहित अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव तक पहुंचने वाले दोनों प्रमुख रास्तों पर नदी-नाले होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें आवागमन की कठिन परिस्थितियों के बीच स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी महिला या अन्य व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर समय पर उपचार के लिए ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। रास्ते की समस्या के कारण कई बार गंभीर परिस्थितियां सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नया खेड़ा गांव में आवागमन के लिए स्थायी सड़क एवं नदी-नालों पर उचित व्यवस्था सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।1
- सोयत कला- दूध विक्रेताओं का ऐलान महंगाई बड़ी तो दूध की कीमत भी बढ़ना चाहिए तहसीलदार को सौपा ज्ञापन1
- सराय परिसर की शासकीय भूमि से अवैध निर्माण तत्काल हटाएं : कलेक्टर आगर-मालवा, 15 सितम्बर। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को जनसुनवाई में 63 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। छावनी आगर निवासी सुधा मेठी ने सराय परिसर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर स्थायी निर्माण किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे उनकी किराये की दुकान को भी नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका सीएमओ को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर अवैध निर्माण तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मंगल कॉलोनी उज्जैन की विद्या पानीवाल ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्यु के बाद स्वीकृत 2 लाख रुपए की सहायता राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक को हितग्राही को राशि का भुगतान कर अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं लाखाखेड़ी की फरीदा बी ने आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में बीपीएल कार्ड के अंक नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने आपत्ति दर्ज कराकर उसका निराकरण करने और बीपीएल अंक जोड़कर पुनः मेरिट सूची बनाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बिजली बिल, पेंशन, भूमि विवाद, मुआवजा, रास्ता, अनुकंपा नियुक्ति एवं आदेशों के पालन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आगर मिलिंद ढोके सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सुसनेर में कांग्रेस ने निकाली नामांकन रैली, शक्ति प्रदर्शन के साथ SDM कार्यालय में विष्णु पाटीदार व नईम मेव ने भरा फार्म सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सुसनेर में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। दोपहर साढ़े 12 बजे डाक बंगला रोड से कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।1
- आगर-मालवा में गणेश चतुर्थी के दौरान मांस-मछली की दुकानें खोलना तीन दुकानदारों को भारी पड़ गया...नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों की गुमटियां हटा दीं... देखिए रिपोर्ट त्योहार के दौरान प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करना दुकानदारों पर भारी पड़ गया...तीन दुकानों की गुमटियां हटाकर प्रशासन ने साफ कर दिया कि नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई होगी...फिलहाल आगर-मालवा में प्रशासन का ये एक्शन चर्चा में है...1
- बड़ोद 15 सितंबर 2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया। किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया। 23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे4
- दूध की हड़ताल सुसनेर सोयत नगर में सुबह से ही हड़ताल शुरू 100₹लीटर दूध की मांग दूध संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल नहीं बचेंगे दूध नहीं बचेंगे दूध नहीं बचेंगे दूध₹12 प्रति फैटओर ₹100 लीटर दूध पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर के आसपास के सभी ग्रामीणों ने मिलकर आज आवेदन के रूप में प्रशासन का अवगत कराया और साथ ही जब तक दूध ₹100 लीटर और प्रतिपेट ₹12 लीटर में नहीं होता है तबतक हमारी हड़ताल रहेगी दूध डेयरी एवं किसान जो भी दूध बेचता हुआ पाया गया उसके ऊपर 11 000 दूध डेरी वालों पर ₹21000 का जुर्माना समिति के सदस्य लोगों ने तय किया हुआ है1
- Rajkumari Sahu Death: पेट्रोल डालकर प्रेमिका को जलाया, इलाज के दौरान मौत | आरोपी गिरफ्तार Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में राजकुमारी साहू पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा अपडेट सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी साहू की इलाज के दौरान मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी वीरू धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। � The Times of India +1 पुलिस के अनुसार घटना रायपुर एयरपोर्ट के पीछे, ATC परिसर के पास गेट नंबर 5 और बरोदा जाने वाले रास्ते पर हुई। प्रारंभिक जांच में राजकुमारी साहू और वीरू धीवर के बीच पुराने प्रेम संबंध की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच वर्ष 2021 से संबंध थे। � Nai Dunia +1 रिपोर्टों के अनुसार राजकुमारी गंभीर रूप से झुलस गई थीं और उन्हें इलाज के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल यानी मेकाहारा, रायपुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कुछ रिपोर्टों में उन्हें करीब 60–65 प्रतिशत झुलसा बताया गया है। � The Rural Press +1 पुलिस जांच में आरोपी द्वारा वारदात से पहले पेट्रोल की व्यवस्था करने और मोबाइल घर पर छोड़ने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर वारदात की योजना बनाई थी। � Nai Dunia इस वीडियो में जानिए: राजकुमारी साहू की मौत का पूरा घटनाक्रम, रायपुर के माना थाना क्षेत्र में क्या हुआ, पेट्रोल डालकर आग लगाने की वारदात कैसे हुई, आरोपी वीरू धीवर कौन है, पुराने प्रेम संबंध का क्या एंगल सामने आया, पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ और आरोपी की गिरफ्तारी कैसे हुई। BH STATE 36 NEWS पर छत्तीसगढ़, रायपुर और मध्यप्रदेश की प्रमुख खबरों के लिए जुड़े रहें।1