शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी प्रांगण में व्यापारियों द्वारा गोदाम निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंडी में कुल 5 गोदामों के निर्माण का अनुबंध हुआ है, जिनका काम तेजी से प्रगति पर है। इन गोदामों का निर्माण पूर्ण होने के बाद कृषि उपज की नीलामी का काम मोहन बड़ोदिया मंडी प्रांगण से ही संचालित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कृषि उपज मंडी के सचिव जोजन सिंह राजपूत और लेखपाल रवींद्र परमार ने निर्माणाधीन गोदामों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव जोजन सिंह राजपूत ने बताया कि निर्माण कार्य को सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद मंडी परिसर में नीलामी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई की गूंज अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रही है। दिल्ली में छात्रों पर हुए अत्याचार से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाजापुर जिले के कालापीपल स्थित पंचमुखी चौराहा पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इससे पहले इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया था। राहुल गांधी के समर्थन के बाद अब कालापीपल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली में छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार की शह पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाई हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि पार्टी सरकार की इस तानाशाही और दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।1
- 25 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत हो रही है। इस अवधि के दौरान भगवान विष्णु जी 119 दिनों के लिए क्षीर सागर छोड़कर निवास करेंगे।1
- राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोधिया मंच पर पहुंचे, वे पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की जानकारी सीधे प्रभारी मंत्री और कलेक्टर को देते हुए नजर आए। मंच पर मौजूद प्रभारी मंत्री और कलेक्टर को जिला पंचायत अध्यक्ष पुलिस के इस व्यवहार और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते दिखाई दिए।1
- देवास में आयोजित टीएल बैठक के दौरान लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर सिंह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। बैठक में कार्य के प्रति बरती गई लापरवाही को लेकर कलेक्टर सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।1
- मध्य प्रदेश में नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में NSUI कार्यकर्ता द्वारा साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। यह साइकिल यात्रा पूरी तरह से नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों की सहायता और उनके प्रति समर्थन व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।1
- नलखेड़ा में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया है। इस दौरान संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत कैलाशचंद टेलर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।1
- राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में ₹42 करोड़ की लागत से बने सांदीपनी स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल खड़ा हो गया। प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप के इस सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधीय को पुलिस ने रोक दिया। निर्वाचित जनप्रतिनिधि को प्रवेश से रोके जाने के बाद पुलिस और नेताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में हुई चूक और स्थिति बिगड़ने पर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि की गरिमा और सम्मान बनाए रखने को प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।3
- सुसनेर के डाक बंगला तिराहे पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क किनारे खड़ी 45 वर्षीय यशोदा बाई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन लेकर मौके से तुरंत फरार हो गया। दुर्घटना में सेमलखेड़ी निवासी यशोदा बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन घायल महिला को तत्काल पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर नीलम जैन ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें आगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।1