नियामतपुर-रजौरा का खड़ंजा बदहाल, गड्ढों में भरा पानी; राहगीरों को आवागमन में परेशानी नियामतपुर-रजौरा का खड़ंजा बदहाल, गड्ढों में भरा पानी; राहगीरों को आवागमन में परेशानी हैरिंग्टनगंज। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नियामतपुर में पूरे चौधरीपुर शुक्ला भट्ठा के बगल से गुडडूगंज जाने वाला खड़ंजा लंबे समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। यह खड़ंजा ग्राम पंचायत नियामतपुर और रजौरा को जोड़ता है। दोनों गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। खड़ंजे की खराब स्थिति के कारण पैदल चलने वालों के साथ ही बाइक और साइकिल सवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से खड़ंजे की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण शिवम, राहगीर दिनेश तिवारी, राकेश, शिवम, रवि तिवारी और रमेश ने संबंधित अधिकारियों से खड़ंजे की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खड़ंजे का निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश में समस्या और गंभीर हो सकती है।
नियामतपुर-रजौरा का खड़ंजा बदहाल, गड्ढों में भरा पानी; राहगीरों को आवागमन में परेशानी नियामतपुर-रजौरा का खड़ंजा बदहाल, गड्ढों में भरा पानी; राहगीरों को आवागमन में परेशानी हैरिंग्टनगंज। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नियामतपुर में पूरे चौधरीपुर शुक्ला भट्ठा के बगल से गुडडूगंज जाने वाला खड़ंजा लंबे समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। यह खड़ंजा ग्राम पंचायत नियामतपुर और रजौरा को जोड़ता है। दोनों गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। खड़ंजे की खराब स्थिति के कारण पैदल चलने वालों के साथ ही बाइक और साइकिल सवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से खड़ंजे की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण शिवम, राहगीर दिनेश तिवारी, राकेश, शिवम, रवि तिवारी और रमेश ने संबंधित अधिकारियों से खड़ंजे की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खड़ंजे का निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश में समस्या और गंभीर हो सकती है।
- नेपाल में रसुवा जिले के टिकोरे गांव में तीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी 06साल की मासूम बालिका मनीषा ने मौत से जंग जीता, मौत को पीछे हटना पड़ा और तीन दिन बाद मौत से जिंदगी जीत गई मासूम बालिका मनीषा,बाढ़ और भूस्खलन के बीचतीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी 06 साल की बच्ची मनीषा को नेपाल के सुरक्षा बलों द्वारा जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया,यह घटना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।1
- डीएम एसपी पुजारी को बाहर ले जाने मंदिर पहुंचे, पुजारी का जवाब सुन रह गए दंग चित्रकूट मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी, डीएम एसपी पुजारी को बाहर ले जाने मंदिर पहुंचे, पुजारी का जवाब सुन रह गए दंग बाढ़ में मंदिर में पानी घुस गया। मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर! DM/SP पुजारी को मंदिर से बाहर निकालने पहुंचे पुजारी ने कहा कि जिंदगी भगवान के चरणों में... बीती उन्हें कैसे छोड़ दूं…. अधिकारी बेरंग लौटे। मंदिर की पवित्रता ऐसे पुजारियों ने बनाकर रखी है।1
- अयोध्या साहबगंज में टूटी नाली बनी मुसीबत, मोहल्लेवासी परेशान, पार्षद पर अनदेखी का आरोप अयोध्या नगर निगम के साहबगंज क्षेत्र में एसएसबी इंटर कॉलेज के पास बनी नाली टूटने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नाली टूटने से गंदा पानी सड़क और घर मे घुस रहा है जिससे मोहल्ले में गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ले के निवासी अजर अहमद खान लवी ने बताया कि पिछले चार दिनों से नाली टूटी हुई है। कई बार स्थानीय पार्षद और नगर निगम के सुपरवाइजर से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लगातर बरसात भी हो रही है नाली का पानी घरों पर भरने से आने-जाने वाले लोगों स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अजर अहमद खान लवी ने स्थानीय पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षद राम भवन यादव को तीन चार बार कहने के बाद भी इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। अगर जल्द ही नाली की मरम्मत नहीं कराई गई तो गंदे पानी से मच्छर और संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।मोहल्लेवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटी हुई नाली की मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके3
- दर्शन नगर: रात भर अंधेरे में जनता, दिन में सड़क पर बिखर रही सरकारी बिजली। अयोध्या। दर्शन नगर फीडर के अंतर्गत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दर्शन नगर चौराहे पर लगे स्ट्रीट लाइट और राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, देवकाली रोड पर बने ब्रिज की लाइटें दिन के उजाले में भी ऑन मिलीं। सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है। कई दिनों से इन लाइटों को दिन में ऑन रखा जा रहा है। इससे पहले भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आज तक संज्ञान नहीं लिया। *सवाल ये है कि जब आम जनता रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर है, तो विद्युत विभाग दिन में सड़क पर बिजली क्यों बर्बाद कर रहा है?1
- शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दसों लाख का सामान जलकर राख। शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दसों लाख का सामान जलकर राख। अयोध्या। शार्ट सर्किट से लगी किराना स्टोर के गोदाम में भीषण आग दसों लाख का सामान जलकर हुआ राख। भोर सुबह करीब 4 बजे लगी भीषण आग। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के आशीष पुत्र विश्वनाथ सरदार जी के यहां की घटना। जानकारी होते पहुंचे चौकी प्रभारी भदरसा कमलेश साहनी ने बीकापुर फायर स्टेशन को सूचना देकर मंगवाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी सुबह करीब 6 बजे तक बीकापुर फायर दस्ते के कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू। गोदाम का सारा सामान जल कर राख।1
- रुदौली 🚨 SDM से नाराज़ अधिवक्ताओं का तहसील में जोरदार प्रदर्शन! 📢 तहसील परिसर में जमकर हुई नारेबाजी 🔴 BREAKING NEWS | रुदौली 🚨 SDM से नाराज़ अधिवक्ताओं का तहसील में जोरदार प्रदर्शन! 📢 तहसील परिसर में जमकर हुई नारेबाजी ⚖️ अधिवक्ताओं ने SDM के खिलाफ जताई नाराज़गी 🔥 मांगों को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश 📍 रुदौली तहसील, अयोध्या 🎥 देखिए प्रदर्शन का वीडियो…1
- दर्शन नगर: रात भर अंधेरे में जनता, दिन में सड़क पर बिखर रही सरकारी बिजली। अयोध्या। दर्शन नगर फीडर के अंतर्गत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दर्शन नगर चौराहे पर लगे स्ट्रीट लाइट और राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, देवकाली रोड पर बने ब्रिज की लाइटें दिन के उजाले में भी ऑन मिलीं। सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है। कई दिनों से इन लाइटों को दिन में ऑन रखा जा रहा है। इससे पहले भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आज तक संज्ञान नहीं लिया। सवाल ये है कि जब आम जनता रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर है, तो विद्युत विभाग दिन में सड़क पर बिजली क्यों बर्बाद कर रहा है? अयोध्या हलचल की अपील:* संबंधित JE/AE इस मामले का तुरंत संज्ञान लें।1
- दिव्यांग महिला शकुंतला ने सर्राफा व्यवसायी सुदामा कौशल पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए SSP को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है. अयोध्या के थाना कुमारगंज क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान चलाने वाली दिव्यांग महिला शकुंतला ने सर्राफा व्यवसायी सुदामा कौशल पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए SSP को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है.. वही नगर पंचायत कुमारगंज की पीड़िता का आरोप है कि पिलर नंबर 35 के पास उसकी दुकान 20 साल से है, बगल में सुदामा कौशल की ज्वैलरी दुकान है। मंगलवार दोपहर 2 बजे जब वह फैजाबाद तहसील गई थी, तब सुदामा, राजकुमार मिस्त्री व 10-12 लोगों ने दुकान का सामान फेंककर तोड़-फोड़ की और विरोध करने पर मौसी के साथ मारपीट की। रात में ईंट-पत्थर से हमले का भी आरोप है।आरोप है कि रातों-रात लोहे-टीन से वेल्डिंग कर गुमटी बना दी गई, जिससे रास्ता बंद हो गया। काउंटर में रखे रक्षाबंधन के 40 हजार रुपये सहित 60-70 हजार के नुकसान का दावा है, जिसका वीडियो होने की बात पीड़िता ने कही है।पीड़िता ने थाना कुमारगंज पुलिस पर विपक्षी से मिलीभगत और बीजेपी मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु व सुदामा के भाई CDO के रसूख पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दुकान को पहले जैसी स्थिति में वापस दिलाने की मांग की है।2
- *गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त की अपराध से अर्जित अवैध सम्पति (XUV कार व HF डीलक्स मोटीसाइकिल) कीमत 6,70,000/- रुपये की धनराशि कुर्क- जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के आर्थिक स्रोतों को ध्वस्त करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी है। इसी क्रम में संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी कर बेईमानी से रंगदारी वसूलने के अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित करने वाले अभियुक्त 01. शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पण्डित उर्फ मोनू पुत्र स्व0 वीरेन्द्र त्रिपाठी नि0 ग्राम सुनसुनिया बेलभरिया रामगुलाम थाना पैकोलिया जनपद बस्ती व 2. फ़ीरोज़ अहमद पुत्र मेवालाल निवासी मल्हीपुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के आधार पर अवैध अर्जित संपत्ति के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित की गयी थी। पारित आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी जब्तीकरण/कुर्की की कार्यवाही संपन्न की गयी। इस दौरान अभियुक्त शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पण्डित उर्फ मोनू के XUV कार UP51BD1223 कीमत 6,50,000/- रुपये व अभियुक्त फिरोज अहमद के HF डीलक्स मोटिसाइकिल UP43AQ0460 कीमत 20,000/- रुपए की कुर्क की गयी। गोण्डा पुलिस की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट संदेश गया है कि संगठित अपराध कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके आर्थिक तंत्र को विधिक प्रावधानों के तहत ध्वस्त किया जाएगा। जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा गैंगस्टरों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध संपत्तियों के चिन्हीकरण, कुर्की एवं जब्तीकरण की कार्रवाई आगे भी निरंतर, कठोर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।1