Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
Satish pal
सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अंतरराष्ट्रीय प्रोग्रामर दिवस: डिजिटल युग के तकनीकी शिल्पकारों को सलाम मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय प्रोग्रामर दिवस के अवसर पर दुनिया भर के उन प्रोग्रामरों को सम्मान और शुभकामनाएं दी जा रही हैं, जो अपनी तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और मेहनत से डिजिटल दुनिया को नई दिशा दे रहे हैं। प्रोग्रामर कंप्यूटर प्रोग्राम, मोबाइल एप्लीकेशन, वेबसाइट, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक तकनीकी प्रणालियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, व्यापार, संचार और सरकारी सेवाओं सहित लगभग हर क्षेत्र में प्रोग्रामिंग तकनीक का महत्वपूर्ण योगदान है। यह दिवस युवाओं को कोडिंग, कंप्यूटर विज्ञान और नई तकनीकों के प्रति जागरूक होने तथा अपने कौशल का उपयोग समाज और देश के विकास में करने के लिए प्रेरित करता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और डिजिटल तकनीक के बढ़ते दौर में प्रोग्रामरों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय प्रोग्रामर दिवस पर सभी प्रोग्रामरों, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मठ लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके ज्ञान और नवाचार से डिजिटल भारत को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रगति हो। “तकनीक में नवाचार, युवाओं में कौशल और समाज के लिए समर्पण—यही डिजिटल भविष्य की मजबूत नींव है।”1
- मिर्ज़ापुर: मड़िहान के रामपुर 38 में 30 साल से रास्ते की समस्या, अस्पताल में देरी से ग्रामीण की मौत।1
- *राष्ट्रीय लोक अदालत ने रचा इतिहास-2,54,642 मामलों का निस्तारण, 1990 से चला आ रहा विवाद सुलह से समाप्त* *12.70 लाख जुर्माना वसूल, 9.19 करोड़ का प्रतिकर अवार्ड पारित* मीरजापुर 12 सितम्बर 2026- मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर अनुपम कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2026 को जनपद न्यायालय, मीरजापुर, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, ग्राम न्यायालय लालगंज एवं जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों/स्थलों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय लोक अदालत) संतोष कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार-प्प्, समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अभयराज सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिकाधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वादकारियों को त्वरित एवं अधिकाधिक सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जनपद न्यायालय परिसर सहित जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों एवं स्थलों पर बड़ी संख्या में लंबित तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते एवं सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,54,642 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में कुल मु0 12,70,405.00 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा मृतकों एवं घायलों के पक्ष में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में लगभग 9,19,80,360.00 रुपये़ के प्रतिकर अवार्ड पारित किए गए। मीरजापुर के इतिहास में इतने मुकदमों का निस्तारण पहली बार हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत की विशेष उपलब्धि अपर जनपद न्यायाधीष-प्रथम संतोश कुमार गौतम द्वारा 1990 से चले आ रहे मुकदमें का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, यह निस्तारण इस बात का उल्लेखनीय उदाहरण है कि वर्षों से लंबित विवादों का भी संवाद, सहमति एवं समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान संभव है एवं प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह द्वारा 20 वर्ष से अधिक पुराने 02 वाद तथा 10 वर्ष से अधिक पुराने 09 वादों का भी निस्तारण किया गया। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक ऋण एवं वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले, राजस्व संबंधी प्रकरण तथा विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर आनन्द कुमार-ll ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य केवल लंबित मुकदमों की संख्या कम करना नहीं है, बल्कि पक्षकारों को ऐसा न्यायसंगत एवं सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट होकर न्यायालय से वापस लौटें। वर्ष 1990 से चले आ रहे विवाद का निस्तारण इसी भावना की एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी मिसाल है। लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण होने से पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है तथा पारस्परिक संबंध बने रहते है।1
- चोरी का प्रयास किए जाने के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त, राजातालाब की बाइट वाराणसी थाना जंसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भतसार निवासी जमुना प्रसाद के घर में चोरी तथा उनके पड़ोसी रामसूरत पटेल एवं चंद्रिका प्रसाद के घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त, राजातालाब की बाइट।1
- भोजपुरी के बड़े म्यूजिक चैनल Wave Music से रिलीज होगा नया गाना ‘माई’ भोजपुरी के चर्चित चैनल Wave Music से जल्द ही नया भोजपुरी गाना ‘माई’ रिलीज होने जा रहा है। गाने को सिद्धान्त यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसमें राजन यादव अभिनय करते नजर आएंगे। गीत ख़ुर्शीद अख़्तर ने लिखा है और संगीत गजेन्द्र सिंह ने तैयार किया है।1
- चकबंदी के खिलाफ किसानों का गुस्सा चरम पर सोनभद्र में भाकियू (लोक शक्ति) का आंदोलन ,480वें चकबंदी के खिलाफ किसानों का गुस्सा चरम पर सोनभद्र में भाकियू (लोक शक्ति) का आंदोलन ,480वें दिन पहुँचा, 12,13 सितंबर को राष्ट्रीय महापंचायत स्थान रामनगर वाराणसी पुराने पोखरे पर धारा 144 लगा घोरावल/सोनभद्र । घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। “जमीन बचाओ” के नारे के साथ जारी भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का धरना अब 480वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आंदोलनकारी किसानों ने 12,13 सितंबर को रामनगर वाराणसी में राष्ट्रीय महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्शोराज सिंह भाटी के निर्देश पर आयोजित करने का ऐलान किया था संसदीय क्षेत्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होने के कारण जिला प्रशासन वाराणसी ने पूरे वाराणसी जनपद में धारा 163 लगाकर पुराने पोखरा रामनगर वाराणसी के प्रांगण में भारी पुलिस बल लगाकर 12 13 सितंबर 2026 को आयोजित भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के किसान महापंचायत को डिस्टर्ब करने की साजिश कर रही है वहां पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं करने दे रही है सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। धरना रत किसानों ने अर्ध नग्न होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो रहे हैं आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन लगातार शिकायतों के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। भाकियू (लोक शक्ति) घोरावल तहसील संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक चकबंदी में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक गांव में चकबंदी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत कर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। भाकियू (लोक शक्ति) के जिला सचिव संजय कुमार यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि भैसवार गांव के किसानों को तत्काल न्याय और राहत दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते चकबंदी अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं हुई और कोई विवाद उत्पन्न हुआ तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और चकबंदी विभाग की होगी। धरना स्थल पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा , जिला सचिव संजय कुमार यादव , संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव सीताराम मौर्य, गुंजन, राम मूरत मौर्य, बुद्धि मौर्य दशरथ मौर्य पंचम मौर्य अवधेश कुमार पारसनाथ, रामपाल पटेल, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहन सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- भगवान वराह जयंती पर श्रद्धा एवं आस्था का संदेश भगवान वराह जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। भगवान विष्णु के वराह अवतार को धर्म, सत्य और पृथ्वी की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान वराह ने हिरण्याक्ष का वध कर पृथ्वी को उसके संकट से मुक्त किया था। यह पावन पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अधर्म के विरुद्ध खड़े होने तथा प्रकृति और पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। भगवान वराह की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय1
- मिर्ज़ापुर: कंतित के 3000 साल पुराने नागकुंड पर नपाध्यक्ष ने किया श्रमदान, चलाया स्वच्छता अभियान।1