logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले, हम भर्मित नहीं करते, डराते नहीं, सिर्फ सच्चाई (फैक्ट) सामने रखते हैं और उनका समाधान करवाते हैं, इसलिए आज 5 हज़ार से ज़्यादा हमारे पुराने जजमान (clients)हैं। एक बार आज़मा कर तो देखो... दूध का दूध और पानी का पानी न कर दें तो ज्योतिष छोड़ देंगे

5 hrs ago
user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
पंडित राम प्रसाद शर्मा
Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
5 hrs ago
bbca8c4b-eaab-4b52-a270-41cf7db162d7
04d9e125-644d-43fe-a167-2583638bfe1c
f34575f0-cf5c-4582-9de7-6e940deda72e
42f8d834-0458-425e-9f47-8d6b251d5288

पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले, हम भर्मित नहीं करते, डराते नहीं, सिर्फ सच्चाई (फैक्ट) सामने रखते हैं और उनका समाधान करवाते हैं, इसलिए आज 5 हज़ार से ज़्यादा हमारे पुराने जजमान (clients)हैं। एक बार आज़मा कर तो देखो... दूध का दूध और पानी का पानी न कर दें तो ज्योतिष छोड़ देंगे

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में लगभग 2500 विद्यार्थियों ने ली नशे के खिलाफ शपथ राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी की अध्यक्षता में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के Convener-cum-Advisor श्री नरेश कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ किया तथा इसके पश्चात आयोजित जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के N-CORD के सचिव डॉ. पवन कुमार वर्मा ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तथा कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के लगभग 2500 विद्यार्थियों, जिनमें बी ए, बी कॉम,एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स एंड रोवर्स तथा अन्य विद्यार्थी शामिल रहे, को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि श्री नरेश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना ही नशे के खिलाफ लड़ाई का सबसे प्रभावी माध्यम है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया और नशामुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने डॉ पवन वर्मा तथा कॉमर्स विभाग के डॉ नरेश ,डॉ कनिका ,प्रो कृष्ण ,प्रो पूनम और प्रो श्रोती का इस आयोजन में महत्व भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद किया I क्रिकेट प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। विजेता ट्रॉफी बीए फिजिकल एजुकेशन के विद्यार्थियों ने जीती। विजेता टीम के खिलाड़ियों में शुभम, रवि, हर्ष, अक्षय, कृष, अमन, केशव, मोंटी, अनिकेत, कार्तिक और अभिषेक शामिल रहे। दूसरे स्थान पर बीकॉम सेकंड ईयर की टीम रही, जिसमें विकास, आयुष, नमन, राजेंद्र, विश्वास, विशाल, अरुण, सुमित, सुरेश, पीयूष और आदित्य खिलाड़ी रहे। तीसरे स्थान पर बीकॉम थर्ड ईयर की टीम रही, जिसमें मोहित, रोनित, आदित्य, अंशुल, समय, अनुराग, रोहित, प्रेम, कमल, मोहित और सिद्धार्थ नेगी शामिल रहे। इससे पहले डॉ. पवन कुमार वर्मा ने मंच से सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने हिंदी विषय के प्राध्यापक प्रो प्रकाश ठाकुर और प्रो गढ़काराम, राजनीति शास्त्र के प्रो उत्तम तथा अर्थशास्त्र की प्रो अल्पना शर्मा को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. संजय कांगो, डॉ. मुकुल, डॉ. हरकमल, डॉ. लवली राणा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. समजीत, डॉ. कनिका, डॉ. पूनम, डॉ. नरेश, डॉ. अंजना, डॉ. संजीव, डॉ. अशोक, डॉ उमा, डॉ अशोक ,डॉ. राजेंद्र, प्रो. नीना, डॉ. विनोद, प्रो सुरेंद्र ,प्रो अपूर्वा प्रो. श्रुति ,प्रो संदेश, प्रो शिल्पा, प्रो माधुरी सहित अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें खेल, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
    1
    राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में लगभग 2500 विद्यार्थियों ने ली नशे के खिलाफ शपथ
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी की अध्यक्षता में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के Convener-cum-Advisor श्री नरेश कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ किया तथा इसके पश्चात आयोजित जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के N-CORD के सचिव डॉ. पवन कुमार वर्मा ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तथा कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के लगभग 2500 विद्यार्थियों, जिनमें बी ए, बी कॉम,एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स एंड रोवर्स तथा अन्य विद्यार्थी शामिल रहे, को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि श्री नरेश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना ही नशे के खिलाफ लड़ाई का सबसे प्रभावी माध्यम है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया और नशामुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने डॉ पवन वर्मा तथा कॉमर्स विभाग के डॉ नरेश ,डॉ कनिका ,प्रो कृष्ण ,प्रो पूनम और प्रो श्रोती का इस आयोजन में महत्व भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद किया I क्रिकेट प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। विजेता ट्रॉफी बीए फिजिकल एजुकेशन के विद्यार्थियों ने जीती। विजेता टीम के खिलाड़ियों में शुभम, रवि, हर्ष, अक्षय, कृष, अमन, केशव, मोंटी, अनिकेत, कार्तिक और अभिषेक शामिल रहे। दूसरे स्थान पर बीकॉम सेकंड ईयर की टीम रही, जिसमें विकास, आयुष, नमन, राजेंद्र, विश्वास, विशाल, अरुण, सुमित, सुरेश, पीयूष और आदित्य खिलाड़ी रहे। तीसरे स्थान पर बीकॉम थर्ड ईयर की टीम रही, जिसमें मोहित, रोनित, आदित्य, अंशुल, समय, अनुराग, रोहित, प्रेम, कमल, मोहित और सिद्धार्थ नेगी शामिल रहे।
इससे पहले डॉ. पवन कुमार वर्मा ने मंच से सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने हिंदी विषय के प्राध्यापक प्रो प्रकाश ठाकुर और प्रो गढ़काराम, राजनीति शास्त्र के प्रो उत्तम तथा अर्थशास्त्र की प्रो अल्पना  शर्मा को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. संजय कांगो, डॉ. मुकुल, डॉ. हरकमल, डॉ. लवली राणा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. समजीत, डॉ. कनिका, डॉ. पूनम, डॉ. नरेश, डॉ. अंजना, डॉ. संजीव, डॉ. अशोक, डॉ उमा, डॉ अशोक ,डॉ. राजेंद्र, प्रो. नीना, डॉ. विनोद, प्रो सुरेंद्र ,प्रो अपूर्वा प्रो. श्रुति ,प्रो संदेश, प्रो शिल्पा, प्रो माधुरी सहित अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें खेल, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पधर, 25 अगस्त कविता तहसील नंबरदार संघ पधर की बैठक मंगलवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल पधर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी नंबरदारों ने भाग लिया। इस दौरान नंबरदारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और राजस्व कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नंबरदारों ने राजस्व विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे एसडीएम के समक्ष रखे। नंबरदारों ने ढाल-बाछ को दुरुस्त करने तथा अलग-अलग खातों को एकत्रित कर राजस्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों में नंबरदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, लेकिन कई मामलों में रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रिकॉर्ड को दुरुस्त एवं व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है। नंबरदारों ने यह भी मांग रखी कि आज भी कई राजस्व सेवाओं के लिए पुराने समय से निर्धारित कम शुल्क लिया जा रहा है, जिसमें उचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए। उनका कहना था कि समय के साथ महंगाई और प्रशासनिक कार्यों में बढ़ोतरी हुई है, इसलिए लंबे समय से चले आ रहे पारिश्रमिक एवं शुल्क की समीक्षा की जानी चाहिए। बैठक में पटवारखानों में नंबरदारों के बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग रखी गई। नंबरदारों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पटवारखानों में पहुंचते हैं, ऐसे में उनके लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था होना जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने नंबरदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि प्रशासन स्तर पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नंबरदारों से आह्वान किया कि वे राजस्व कार्यों में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें तथा ग्रामीण स्तर पर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नंबरदार राजस्व व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संबंधी सूचनाओं एवं कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रशासन और नंबरदारों के बीच बेहतर तालमेल से आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में अधिक सुविधा मिल सकती है। बैठक में उपस्थित नंबरदारों ने एसडीएम पधर का समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर आभार जताया तथा प्रशासन को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार पधर भावना वर्मा, संघ के प्रधान संत राम, सचिव लाल चंद सकलानी, हरीश यादव, हिरदा राम, लाभ सिंह, होशियार, मोहन सिंह, श्याम लाल तथा किरण सिंह, धर्म देव, रमेश कुमार, हरी सिंह तथा नोख सिंह भी उपस्थित रहे। पधर, 25 अगस्त कविता तहसील नंबरदार संघ पधर की बैठक मंगलवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल पधर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी नंबरदारों ने भाग लिया। इस दौरान नंबरदारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और राजस्व कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नंबरदारों ने राजस्व विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे एसडीएम के समक्ष रखे। नंबरदारों ने ढाल-बाछ को दुरुस्त करने तथा अलग-अलग खातों को एकत्रित कर राजस्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों में नंबरदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, लेकिन कई मामलों में रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रिकॉर्ड को दुरुस्त एवं व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है। नंबरदारों ने यह भी मांग रखी कि आज भी कई राजस्व सेवाओं के लिए पुराने समय से निर्धारित कम शुल्क लिया जा रहा है, जिसमें उचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए। उनका कहना था कि समय के साथ महंगाई और प्रशासनिक कार्यों में बढ़ोतरी हुई है, इसलिए लंबे समय से चले आ रहे पारिश्रमिक एवं शुल्क की समीक्षा की जानी चाहिए। बैठक में पटवारखानों में नंबरदारों के बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग रखी गई। नंबरदारों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पटवारखानों में पहुंचते हैं, ऐसे में उनके लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था होना जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने नंबरदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि प्रशासन स्तर पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नंबरदारों से आह्वान किया कि वे राजस्व कार्यों में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें तथा ग्रामीण स्तर पर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नंबरदार राजस्व व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संबंधी सूचनाओं एवं कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रशासन और नंबरदारों के बीच बेहतर तालमेल से आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में अधिक सुविधा मिल सकती है। बैठक में उपस्थित नंबरदारों ने एसडीएम पधर का समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर आभार जताया तथा प्रशासन को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार पधर भावना वर्मा, संघ के प्रधान संत राम, सचिव लाल चंद सकलानी, हरीश यादव, हिरदा राम, लाभ सिंह, होशियार, मोहन सिंह, श्याम लाल तथा किरण सिंह, धर्म देव, रमेश कुमार, हरी सिंह तथा नोख सिंह भी उपस्थित रहे।
    1
    पधर, 25 अगस्त कविता



तहसील नंबरदार संघ पधर की बैठक मंगलवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल पधर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी नंबरदारों ने भाग लिया। इस दौरान नंबरदारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और राजस्व कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नंबरदारों ने राजस्व विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे एसडीएम के समक्ष रखे। नंबरदारों ने ढाल-बाछ को दुरुस्त करने तथा अलग-अलग खातों को एकत्रित कर राजस्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों में नंबरदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, लेकिन कई मामलों में रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रिकॉर्ड को दुरुस्त एवं व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है।

नंबरदारों ने यह भी मांग रखी कि आज भी कई राजस्व सेवाओं के लिए पुराने समय से निर्धारित कम शुल्क लिया जा रहा है, जिसमें उचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए। उनका कहना था कि समय के साथ महंगाई और प्रशासनिक कार्यों में बढ़ोतरी हुई है, इसलिए लंबे समय से चले आ रहे पारिश्रमिक एवं शुल्क की समीक्षा की जानी चाहिए।

बैठक में पटवारखानों में नंबरदारों के बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग रखी गई। नंबरदारों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पटवारखानों में पहुंचते हैं, ऐसे में उनके लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था होना जरूरी है।

इस अवसर पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने नंबरदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि प्रशासन स्तर पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नंबरदारों से आह्वान किया कि वे राजस्व कार्यों में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें तथा ग्रामीण स्तर पर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि नंबरदार राजस्व व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संबंधी सूचनाओं एवं कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रशासन और नंबरदारों के बीच बेहतर तालमेल से आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में अधिक सुविधा मिल सकती है।

बैठक में उपस्थित नंबरदारों ने एसडीएम पधर का समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर आभार जताया तथा प्रशासन को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार पधर भावना वर्मा, संघ के प्रधान संत राम, सचिव लाल चंद सकलानी, हरीश यादव, हिरदा राम, लाभ सिंह, होशियार, मोहन सिंह, श्याम लाल तथा किरण सिंह, धर्म देव, रमेश कुमार, हरी सिंह तथा नोख सिंह भी उपस्थित रहे।
पधर, 25 अगस्त कविता
तहसील नंबरदार संघ पधर की बैठक मंगलवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल पधर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी नंबरदारों ने भाग लिया। इस दौरान नंबरदारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और राजस्व कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नंबरदारों ने राजस्व विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे एसडीएम के समक्ष रखे। नंबरदारों ने ढाल-बाछ को दुरुस्त करने तथा अलग-अलग खातों को एकत्रित कर राजस्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों में नंबरदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, लेकिन कई मामलों में रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रिकॉर्ड को दुरुस्त एवं व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है।
नंबरदारों ने यह भी मांग रखी कि आज भी कई राजस्व सेवाओं के लिए पुराने समय से निर्धारित कम शुल्क लिया जा रहा है, जिसमें उचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए। उनका कहना था कि समय के साथ महंगाई और प्रशासनिक कार्यों में बढ़ोतरी हुई है, इसलिए लंबे समय से चले आ रहे पारिश्रमिक एवं शुल्क की समीक्षा की जानी चाहिए।
बैठक में पटवारखानों में नंबरदारों के बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग रखी गई। नंबरदारों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पटवारखानों में पहुंचते हैं, ऐसे में उनके लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था होना जरूरी है।
इस अवसर पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने नंबरदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि प्रशासन स्तर पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नंबरदारों से आह्वान किया कि वे राजस्व कार्यों में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें तथा ग्रामीण स्तर पर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि नंबरदार राजस्व व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संबंधी सूचनाओं एवं कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रशासन और नंबरदारों के बीच बेहतर तालमेल से आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में अधिक सुविधा मिल सकती है।
बैठक में उपस्थित नंबरदारों ने एसडीएम पधर का समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर आभार जताया तथा प्रशासन को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार पधर भावना वर्मा, संघ के प्रधान संत राम, सचिव लाल चंद सकलानी, हरीश यादव, हिरदा राम, लाभ सिंह, होशियार, मोहन सिंह, श्याम लाल तथा किरण सिंह, धर्म देव, रमेश कुमार, हरी सिंह तथा नोख सिंह भी उपस्थित रहे।
    user_ललित ठाकुर
    ललित ठाकुर
    Padhar, Mandi•
    16 hrs ago
  • दधोल में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर,जाली नम्बर प्लेट लगाकर भरे हुए थे ट्रक में गौवंस भराड़ी,25 अगस्त (राकेश): नेशनल हाईवे 103 शिमला-मटौर पर दधोल स्कूल के गेट के सामने सड़क पर कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक राज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार का भी काफी नुकसान है। कार चालक राज कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय घुमारवीं की तरफ से आ रहे थे और डंगार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हमीरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। वही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की तो ट्रक में 9 गौवंश क्रूरता के साथ भरे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहीं, ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। जिसमे असली नम्बर प्लेट ट्रक के अंदर थी वही जाली नम्बर प्लेट लगाकर यह गौवंश ट्रक में ले जाया जा रहा था।
    3
    दधोल में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर,जाली नम्बर प्लेट लगाकर भरे हुए थे ट्रक में गौवंस 

भराड़ी,25 अगस्त (राकेश): नेशनल हाईवे 103 शिमला-मटौर पर दधोल स्कूल के गेट के सामने सड़क पर कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक राज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार का भी काफी नुकसान है। कार चालक राज कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय घुमारवीं की तरफ से आ रहे थे और डंगार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हमीरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। वही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की तो ट्रक में 9 गौवंश क्रूरता के साथ भरे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहीं, ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। जिसमे असली नम्बर प्लेट ट्रक के अंदर थी वही जाली नम्बर प्लेट लगाकर यह गौवंश ट्रक में ले जाया जा रहा था।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्वर्गवासी दादा के खिलाफ शिकायत, पोते को जबरन ले जाने पहुंची पंजाब पुलिस? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल युवक पूछता रहा—“मेरा कसूर क्या है?” कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब पुलिस से जवाब की मांग पंजाब के नंगल थाना के अंतर्गत गांव मोजोवाल के नज़दीक स्थित गांव छुट्टेवाल में पंजाब पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आने के बाद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक लगातार पुलिस से पूछता नजर आ रहा है कि उसका कसूर क्या है और उसे किस मामले में ले जाया जा रहा है? उधर, नंगल पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर राम कुमार सैनी ने बताया की पुलिस के पास शिकायत आई थी, उसी के आधार पर यूबक से जानकारी लेने के लिए पुलिस थाना में ले जाने आये थे!
    1
    स्वर्गवासी दादा के खिलाफ शिकायत, पोते को जबरन ले जाने पहुंची पंजाब पुलिस? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
युवक पूछता रहा—“मेरा कसूर क्या है?” कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब पुलिस से जवाब की मांग
पंजाब के नंगल थाना के अंतर्गत गांव मोजोवाल के नज़दीक स्थित गांव छुट्टेवाल में पंजाब पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आने के बाद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक लगातार पुलिस से पूछता नजर आ रहा है कि उसका कसूर क्या है और उसे किस मामले में ले जाया जा रहा है?
उधर, नंगल पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर राम कुमार सैनी ने बताया की पुलिस के पास शिकायत आई थी, उसी के आधार पर यूबक से जानकारी लेने के लिए पुलिस थाना में ले जाने आये थे!
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • निरमंड में हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    1
    निरमंड में हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन 
#kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 12 दिन बाद मिला लापता BRO हवलदार पंकज सिंह का शव, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई 🙏 उत्तराखंड के चमोली की नीती घाटी के तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा के दौरान लापता हुए BRO के हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया। वीर जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। नम आंखों से परिजनों, साथियों और क्षेत्रवासियों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत जवान की आत्मा को शांति दें और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🇮🇳🙏 ॐ शांति 🕊️ #Uttarakhand #Chamoli #BRO #PankajSingh #GarhwalScouts #VeerJawan #Tribute #IndianArmy #UttarakhandNews #BreakingNews
    1
    12 दिन बाद मिला लापता BRO हवलदार पंकज सिंह का शव, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई 🙏
उत्तराखंड के चमोली की नीती घाटी के तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा के दौरान लापता हुए BRO के हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया।
वीर जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। नम आंखों से परिजनों, साथियों और क्षेत्रवासियों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत जवान की आत्मा को शांति दें और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🇮🇳🙏
ॐ शांति 🕊️
#Uttarakhand #Chamoli #BRO #PankajSingh #GarhwalScouts #VeerJawan #Tribute #IndianArmy #UttarakhandNews #BreakingNews
    user_VERINDER SINGH
    VERINDER SINGH
    Video Creator मोंगड़ी, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    4 hrs ago
  • लदरौर में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन, मलबे में दबने से युवक की मौत,जे सी बी ऑपरेटर गंभीर भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लदरौर में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक भूस्खलन होने से दो व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे की सूचना करीब 4 बजे थाना भराड़ी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुशल बानियाल (19) निवासी मलोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल पंकज भारद्वाज (26) निवासी जझर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, जो कि जे सी बी ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था, की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ए एस पी बिलासपुर प्रताप सिंह और डी एस पी घुमारवीं विशाल वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है।
    1
    लदरौर में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन, मलबे में दबने से युवक की मौत,जे सी बी ऑपरेटर गंभीर 

भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लदरौर में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक भूस्खलन होने से दो व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे की सूचना करीब 4 बजे थाना भराड़ी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुशल बानियाल (19) निवासी मलोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल पंकज भारद्वाज (26) निवासी जझर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, जो कि जे सी बी ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था, की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ए एस पी बिलासपुर प्रताप सिंह और डी एस पी घुमारवीं विशाल वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पंचकूला के नाडा साहिब फ्लाईओवर पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा होने से टला।#khabaraaj #news #latestnews #viralnews #viralreels
    1
    पंचकूला के नाडा साहिब फ्लाईओवर पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा होने से टला।#khabaraaj #news #latestnews #viralnews #viralreels
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पंचकुला /करुणा मित्तल पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मुक्ता कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू का केवल एक मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति पंचकूला का रहने वाला है और उसकी जांच चंडीगढ़ में हुई थी। सीएमओ के अनुसार, मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका उपचार घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अलग रखकर उपचार दिया जा सके। डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। वहीं, पंचकूला में डेंगू का भी एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल डेंगू का भी केवल एक ही मामला दर्ज हुआ है। विभाग की ओर से दोनों बीमारियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहते हुए लक्षण सामने आने पर समय रहते जांच और उपचार करवाना चाहिए।
    1
    पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
पंचकुला /करुणा मित्तल 
पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मुक्ता कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू का केवल एक मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति पंचकूला का रहने वाला है और उसकी जांच चंडीगढ़ में हुई थी।
सीएमओ के अनुसार, मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका उपचार घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अलग रखकर उपचार दिया जा सके।
डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
वहीं, पंचकूला में डेंगू का भी एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल डेंगू का भी केवल एक ही मामला दर्ज हुआ है। विभाग की ओर से दोनों बीमारियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहते हुए लक्षण सामने आने पर समय रहते जांच और उपचार करवाना चाहिए।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.