भीनमाल: कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर दूध संग्रहण सहायकों की बैठक आयोजित भीनमाल (विक्रम राठी) आशा महिला मिल्क प्रोड्यूसर लिमिटेड के दूध कलेक्शन सेंटर सहायकों की बैठक सोमवार को स्थानीय नेहरू बालोद्यान में आयोजित हुई। बैठक में सेंटर संचालकों एवं सहायकों ने डेयरी प्रबंधन के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखते हुए समाधान की मांग उठाई। बैठक में उपस्थित सहायकों ने आरोप लगाया कि डेयरी द्वारा बाजार में कार्यरत अन्य कंपनियों की तुलना में कम कमीशन दिया जा रहा है तथा समय-समय पर कमीशन में कटौती भी की जाती है। इसके अलावा एनिमल फीड की सप्लाई समय पर नहीं मिलने से पशुपालकों एवं सेंटर संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी सेंटर संचालकों एवं सहायकों ने डेयरी के बीएमसी प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर बाजार में कार्यरत अन्य डेयरी कंपनियों के अनुरूप कमीशन बढ़ाने, ग्राहकों के लिए वार्षिक बोनस योजना शुरू करने तथा विभिन्न प्रकार की कटौतियां बंद करने की मांग की। सहायकों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैठक में खुमाराम बिश्नोई, विक्रम चौधरी, जीवराज चौधरी, सुरेश माहेश्वरी, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, मेघाराम, रूगनाथ राम, चंदन सिंह, लच्छाराम सहित बड़ी संख्या में सेंटर संचालक एवं सहायक उपस्थित रहे।

- जालोर के रानीवाड़ा खुर्द में 2 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। वन विभाग के अधीन होने के कारण यह सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जर्जर मार्ग पर आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।1
- Post by लाबु सिंह1
- Post by मंगलाराम राजपुरोहित1
- जालौर की सेवड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा निजी खर्च पर करवाई गई सफाई को अधिकारियों ने सरकारी अभियान बताकर तस्वीरें खींचीं। इन तस्वीरों को पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग और घोटाले की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है और बाद में अधिकारियों ने मोबाइल से तस्वीरें डिलीट भी करवाईं।1
- जालोर की रणोदर ग्राम पंचायत में सरकारी कर्मचारी दोपहर 1 बजे तक दफ्तर नहीं पहुँचते हैं। इससे ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और वे खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। आम जनता को अपनी सेवाओं के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।1
- सिरोही के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।3
- आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत युवा संगठन ने एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के जयघोष गूंज उठे, और वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग व संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।1
- सिरोही आबूरोड से रिपोर्ट भूपेंद्र* *राजस्थान में अगले महीने बंद रहेगी राशन की दुकान.** मई और जून का राशन कार्ड धारको को निशुल्क मिलने वाला गेहूं एक साथ क्यों दिया जा रहा है??? क्या भारत में कोई विकट परिस्थितिया आने वाली है क्या सरकार गर्मी में राशन परिवार वालों को राहत देना चाहती है ?? या विश्व में वेश्वीक मंदी का होना इस महीने राशन कार्ड धारकों को लगातार 2 महीने मई और जून माह का गेहूं केंद्र सरकार की तरफ से एक मुश्त दिया जा रहा है बताया जा रहा है कि अगले महीने जून में सरकारी राशन वितरण की दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी यह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है कि 2 माह का गेहूं एक साथ देने का क्या कारण है क्या भारत मे अत्यधिक गर्मी होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े ये कारण है या कोई ओर कारण है या इसके पीछे कोई और बात है जो केंद्र सरकार 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति के दर से भारतीय नागरिकों को देती है जो की मई माह मै प्रति व्यक्ति दोगुना 10 किलो गेहूं के हिसाब से वितरण किया जा रहा है, यह सरकार की तरफ से सौगात है या कोई भारत के अन्न भंडार पर गहरा संकट मंडराने वाला है ये आने वाला समय ही तय करेगा1