logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सीडीओ के औचक निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक,19 पैरामीटर पर कायाकल्प पूरा, 121 छात्र नामांकित; मध्यान्ह भोजन में बन रही थी दाल-चावल* *सीडीओ के औचक निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक,19 पैरामीटर पर कायाकल्प पूरा, 121 छात्र नामांकित; मध्यान्ह भोजन में बन रही थी दाल-चावल* फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को विकासखंड बढ़पुर स्थित कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, रंगसाजन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा शैक्षिक एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण में विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत निर्धारित सभी 19 पैरामीटर पूर्ण मिले। विद्यालय में कुल 121 छात्र-छात्राओं का नामांकन दर्ज पाया गया। अवस्थापना सुविधाओं और विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। इस दौरान विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन तैयार किया जा रहा था। निर्धारित मेन्यू के अनुसार रसोइयों द्वारा दाल-चावल बनाया जा रहा था। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोईघर का भी निरीक्षण किया और मसालों की गुणवत्ता की जांच की। किचन में मसाले कैच कंपनी के सीलबंद डिब्बों में सुरक्षित रखे मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के समुचित रखरखाव, साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।

7 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
e74389e0-fa13-43a3-a74a-d67f1f2bd9fe

*सीडीओ के औचक निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक,19 पैरामीटर पर कायाकल्प पूरा, 121 छात्र नामांकित; मध्यान्ह भोजन में बन रही थी दाल-चावल* *सीडीओ के औचक निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक,19 पैरामीटर पर कायाकल्प पूरा, 121 छात्र नामांकित; मध्यान्ह भोजन में बन रही थी दाल-चावल* फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को विकासखंड बढ़पुर स्थित कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, रंगसाजन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा शैक्षिक एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण में विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत निर्धारित सभी 19 पैरामीटर पूर्ण मिले। विद्यालय में कुल 121 छात्र-छात्राओं का नामांकन दर्ज पाया गया। अवस्थापना सुविधाओं और

0d5ea9c8-d187-4cab-b4ce-39683d8c92b8

विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। इस दौरान विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन तैयार किया जा रहा था। निर्धारित मेन्यू के अनुसार रसोइयों द्वारा दाल-चावल बनाया जा रहा था। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोईघर का भी निरीक्षण किया और मसालों की गुणवत्ता की जांच की। किचन में मसाले कैच कंपनी के सीलबंद डिब्बों में सुरक्षित रखे मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के समुचित रखरखाव, साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Prathi avnish Kumar nivasi gram mahrupur sahju block barpur thiseel sadar janpad Farrukhabad uttar pradesh ka rhne Bala hain Prathi ne awash delaye Jane hetu janch karye jane hetu Prathi ne sree man giladhekaree mhaday ko kai prathna pattr DIY parntu aaj koi ho rhi hain Prathi ko block ke karm Chari Jutta mukadma karna chate han Prathi se yhe karm charee 50000 rupee mange to grmeedo ne video banana to ADO panchayat pirdeep Kumar Yadav mobile fordiya Jesse Prathi ke pass fnta huwa mobile hain Prathi ki janch jiladhikari mhodye kisee sacham adhekaree se janch krakar uchiat karye Bai karye aap ki mean kirpa hogue
    4
    Prathi avnish Kumar nivasi gram mahrupur sahju block barpur thiseel sadar janpad Farrukhabad uttar pradesh ka rhne Bala hain Prathi ne awash delaye Jane hetu janch karye jane hetu Prathi ne sree man giladhekaree mhaday ko kai prathna pattr DIY parntu aaj koi ho rhi hain Prathi ko block ke karm Chari Jutta mukadma karna chate han Prathi se yhe karm charee 50000 rupee mange to grmeedo ne video banana to ADO panchayat pirdeep Kumar Yadav mobile fordiya Jesse Prathi ke pass fnta huwa mobile hain Prathi ki janch jiladhikari mhodye kisee sacham adhekaree se janch krakar uchiat karye Bai karye aap ki mean kirpa hogue
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    News Anchor फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • CITY NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से युवक की मौत
    1
    CITY NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से युवक की मौत
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी पहुंची।
    1
    फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी पहुंची।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शमसाबाद फर्रुखाबाद. चौमुखी महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सावन के चौथे सोमवार पर गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे! शमसाबाद (खोर नगरी): सावन के पावन महीने के चौथे सोमवार को ऐतिहासिक खोर नगरी (शमसाबाद) के प्राचीन चौमुखे महादेव पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का एक अद्भुत और भव्य रूप देखने को मिला। भोर की पहली किरण के साथ ही बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने पूरी नगरी को शिवमय कर दिया। चारों तरफ केवल महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। लंबी कतारों में डटे रहे भक्त मंदिर परिसर के बाहर दूर-दूर तक भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इस पावन अवसर पर क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या नौजवान क्या माताएँ बहने —सभी के चेहरों पर थकान की जगह एक अनोखी चमक और श्रद्धा का भाव था। महिलाएं और छोटे बच्चे घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कतारों में श्रद्धालु भी पूरी शिष्टता और सब्र के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने का इंतजार कर रहे थे। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा के बेहद पुख्ता और व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि मंदिर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और सभी सुगमता से बाबा के दर्शन कर सकें। गंगाजल और बेलपत्र से हुआ अभिषेक श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव के चतुर्मुखी स्वरूप पर पवित्र गंगाजल अर्पित किया। इसके साथ ही बाबा को प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-मेवा, मिष्ठान और सुंदर पुष्प अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने जल अभिषेक कर अत्यंत भावुक मन से बाबा चौमुखी महादेव के सामने अपनी झोली फैलाई और सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। मंदिर का यह मनमोहक और भक्ति से सराबोर दृश्य हर किसी के दिल को छू लेने वाला था।
    1
    शमसाबाद फर्रुखाबाद.
चौमुखी महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सावन के चौथे सोमवार पर गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे!
शमसाबाद (खोर नगरी):
सावन के पावन महीने के चौथे सोमवार को ऐतिहासिक खोर नगरी (शमसाबाद) के प्राचीन चौमुखे महादेव पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का एक अद्भुत और भव्य रूप देखने को मिला। भोर की पहली किरण के साथ ही बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने पूरी नगरी को शिवमय कर दिया। चारों तरफ केवल महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी।
लंबी कतारों में डटे रहे भक्त
मंदिर परिसर के बाहर दूर-दूर तक भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इस पावन अवसर पर क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या नौजवान क्या माताएँ बहने —सभी के चेहरों पर थकान की जगह एक अनोखी चमक और श्रद्धा का भाव था। महिलाएं और छोटे बच्चे घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कतारों में श्रद्धालु भी पूरी शिष्टता और सब्र के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने का इंतजार कर रहे थे।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा के बेहद पुख्ता और व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि मंदिर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और सभी सुगमता से बाबा के दर्शन कर सकें।
गंगाजल और बेलपत्र से हुआ अभिषेक
श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव के चतुर्मुखी स्वरूप पर पवित्र गंगाजल अर्पित किया। इसके साथ ही बाबा को प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-मेवा, मिष्ठान और सुंदर पुष्प अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने जल अभिषेक कर अत्यंत भावुक मन से बाबा चौमुखी महादेव के सामने अपनी झोली फैलाई और सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। मंदिर का यह मनमोहक और भक्ति से सराबोर दृश्य हर किसी के दिल को छू लेने वाला था।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,,,,,,,,,,,, परशुरामपुरी/जलालाबाद। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा शामिल लोगों के लिए पानी और शरबत आदि की व्यवस्था की गई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और अमन-चैन तथा भाईचारे की दुआ की। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर निगरानी रखी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शकील अहमद खां सभासद गुड्डे खां याकूबपुर के पूर्व प्रधान शकील खां मौलाना फुरकान शादाब डॉ. शराफत अली, मुकर्रम मौलाना अखलाक हाफिजी, सादिक अली खां अमान अली आकिल सिद्दकी तस्लीम अंसारी सलमान भारतीय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,,,,,,,,,,,,
परशुरामपुरी/जलालाबाद। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। 
जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा शामिल लोगों के लिए पानी और शरबत आदि की व्यवस्था की गई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और अमन-चैन तथा भाईचारे की दुआ की।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर निगरानी रखी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शकील अहमद खां सभासद गुड्डे खां याकूबपुर के पूर्व प्रधान शकील खां मौलाना फुरकान शादाब डॉ. शराफत अली, मुकर्रम मौलाना अखलाक हाफिजी, सादिक अली खां अमान अली आकिल सिद्दकी तस्लीम अंसारी सलमान भारतीय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गंगोरा मोड़ पर सामने आया गोवंश, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 17 शिवभक्त घायल
    1
    गंगोरा मोड़ पर सामने आया गोवंश, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 17 शिवभक्त घायल
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Prathi avnish Kumar nivasi gram mahrupur sahju block barpur thiseel sadar janpad Farrukhabad uttar pradesh ka rhne Bala hain Prathi avnish Kumar ko aaj tak kisee prkar ka koi lakh prapt nhi howa han
    2
    Prathi avnish Kumar nivasi gram mahrupur sahju block barpur thiseel sadar janpad Farrukhabad uttar pradesh ka rhne Bala hain Prathi avnish Kumar ko aaj tak kisee prkar ka koi lakh prapt nhi howa han
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    News Anchor फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एचएल मेमोरियल हॉस्पिटल में 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और वसूली का आरोप—रोती मां पूछ रही, आखिर मेरे बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन? ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग दुबे फर्रुखाबाद। एचएल मेमोरियल हॉस्पिटल में एक 6 वर्षीय मासूम की मौत के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और इलाज व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और धन की मांग किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2026 को सवायजपुर निवासी सरला अपने 6 वर्षीय पुत्र यश को उपचार के लिए एचएल मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बच्चा जल्द ही ठीक हो जाएगा। परिवार को उम्मीद थी कि उपचार के बाद उनका मासूम बच्चा स्वस्थ होकर घर लौटेगा, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लगातार लापरवाही बरती गई और उनसे उपचार के नाम पर धन की मांग भी की गई। परिवार का कहना है कि समय रहते उचित उपचार और चिकित्सकीय निगरानी मिलती तो शायद मासूम की जान बच सकती थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर वाड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच में लगी हुई है क्या एक मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रबंधक डॉ. अश्वनी कुमार पाल ने बच्चे की मौत के बाद शव को परिजनों के साथ ले जाने के लिए कहा। अपने मासूम बेटे को खो चुकी मां के सामने उस समय मानो पूरी दुनिया ही उजड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन को लिखित शिकायत देने की बात कही है। परिवार की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या निजी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की जिंदगी से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ किया जा सकता है? क्या आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मरीजों को बेहतर उपचार का अधिकार नहीं है? मासूम यश की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि परिजनों की शिकायत पर प्रशासन कितनी गंभीरता से जांच कराता है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है। एक मां की आंखों में आज भी यही सवाल है—मेरा बच्चा क्यों नहीं बचाया गया? क्या मेरे मासूम की मौत की कीमत सिर्फ कागजों में दर्ज होकर रह जाएगी, या फिर उसे इंसाफ भी मिलेगा
    1
    एचएल मेमोरियल हॉस्पिटल में 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और वसूली का आरोप—रोती मां पूछ रही, आखिर मेरे बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन?

ब्यूरो रिपोर्ट
अनुराग दुबे


फर्रुखाबाद। एचएल मेमोरियल हॉस्पिटल में एक 6 वर्षीय मासूम की मौत के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और इलाज व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और धन की मांग किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कर न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2026 को सवायजपुर निवासी सरला अपने 6 वर्षीय पुत्र यश को उपचार के लिए एचएल मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बच्चा जल्द ही ठीक हो जाएगा। परिवार को उम्मीद थी कि उपचार के बाद उनका मासूम बच्चा स्वस्थ होकर घर लौटेगा, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लगातार लापरवाही बरती गई और उनसे उपचार के नाम पर धन की मांग भी की गई। परिवार का कहना है कि समय रहते उचित उपचार और चिकित्सकीय निगरानी मिलती तो शायद मासूम की जान बच सकती थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर वाड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच में लगी हुई है क्या एक 
मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रबंधक डॉ. अश्वनी कुमार पाल ने बच्चे की मौत के बाद शव को परिजनों के साथ ले जाने के लिए कहा। अपने मासूम बेटे को खो चुकी मां के सामने उस समय मानो पूरी दुनिया ही उजड़ गई।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन को लिखित शिकायत देने की बात कही है। परिवार की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या निजी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की जिंदगी से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ किया जा सकता है? क्या आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मरीजों को बेहतर उपचार का अधिकार नहीं है?
मासूम यश की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि परिजनों की शिकायत पर प्रशासन कितनी गंभीरता से जांच कराता है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
एक मां की आंखों में आज भी यही सवाल है—मेरा बच्चा क्यों नहीं बचाया गया? क्या मेरे मासूम की मौत की कीमत सिर्फ कागजों में दर्ज होकर रह जाएगी, या फिर उसे इंसाफ भी मिलेगा
    user_Gaurav shukla
    Gaurav shukla
    Local News Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.