भारतीय किसान यूनियन (अराजनितिक) के जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी द्वारा आरटीओ प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनपद मुजफ्फरनगर के व्यावसायिक वाहन स्वामियों, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, बस एवं ट्रक ऑपरेटरों, लघु व्यावसायिक वाहन संचालकों तथा विशेष रूप से ई-रिक्शा एवं टैम्पो चालकों की गंभीर समस्याओं की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में व्यावसायिक वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच व्यवस्था समाप्त कर वाहनों को अन्य जनपदों/राज्यों जैसे बिजनौर तथा हरिद्वार (उत्तराखंड) स्थित स्वचालित परीक्षण केंद्र (ATS) पर भेजे जाने के निर्णय से हजारों वाहन स्वामियों के सामने गंभीर व्यावहारिक एवं आर्थिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो गई हैं। इससे समय, अतिरिक्त व्यय, कार्य बाधा तथा छोटे वाहन संचालकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसी संबंध में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है, जिसमें जनहित को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरनगर में ही स्वचालित परीक्षण केंद्र (ATS) स्थापित किए जाने अथवा पूर्ववत मैनुअल व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर युवा महानगर अध्यक्ष वसीम खान, राहुल मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर गैयूर मलिक, मनोज ठाकुर, प्रवीण कुमार, असद खान, दिलशाद अंसारी, आस मोहम्मद कुकड़ा, प्रदीप कुमार, राजू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जारीकर्ता: भारतीय किसान यूनियन (अराजनितिक) जनपद मुजफ्फरनगर

- Post by Sunil Kumar7
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- थाना भोपा ग्राम मोरना पुलिस द्वारा पिता की हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्ता की गिरफ्तारी व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने तथा आलाकत्ल की बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar4
- मुजफ्फरनगर थाना भोपा पुलिस द्वारा पिता की हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्ता की गिरफ्तारी व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने तथा आलाकत्ल की बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल दी जानकारी1
- *थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा लूट के अभियोग में वांछित एक शातिर लुटेरा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल की बाईट-*1
- गाजियाबाद — बिना चालक तेज रफ्तार से दौड़ती घोड़ा बग्गी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बग्गी बारात में दूल्हे को लेने जा रही थी और बग्गी चालक लगाम थामे सड़क पर पैदल चल रहा था बताया जा रहा है कि सड़क पर पटाखे की आवाज से घोड़े बेकाबू हो गए, नियंत्रण न रहने से अफरा-तफरी मच गई और कुछ दूरी पर बग्गी डिवाइडर से टकराकर पलट गई हादसे के दौरान एक स्कूटी सवार युवक बग्गी की चपेट में आ गया जिसे मामूली चोटें आईं, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1