लेफ्टिनेंट में चयनित सचिन चौहान का फूल-मालाओं और बैंड-बाजों से जोरदार स्वागत बेवर/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के नगला विद्याय निवासी सचिन चौहान पुत्र राजकुमार चौहान ने लेफ्टिनेंट में चयनित होकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। सचिन के चयन की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेफ्टिनेंट में चयन के बाद सचिन के प्रथम बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।सचिन के बेवर बस स्टैंड पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। बैंड-बाजों के साथ स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने सचिन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। सचिन के पिता राजकुमार चौहान ने भावुक होकर बताया कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने मजदूरी कर कड़ी मेहनत की। आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। आज बेटे की सफलता के रूप में उनकी वर्षों की मेहनत रंग लाई है।सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति लगन से सफलता हासिल की जा सकती है। ग्रामीणों ने सचिन की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेफ्टिनेंट में चयनित सचिन चौहान का फूल-मालाओं और बैंड-बाजों से जोरदार स्वागत बेवर/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के नगला विद्याय निवासी सचिन चौहान पुत्र राजकुमार चौहान ने लेफ्टिनेंट में चयनित होकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। सचिन के चयन की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेफ्टिनेंट में चयन के बाद सचिन के प्रथम बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।सचिन
के बेवर बस स्टैंड पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। बैंड-बाजों के साथ स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने सचिन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। सचिन के पिता राजकुमार चौहान ने भावुक होकर बताया कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने मजदूरी कर कड़ी मेहनत की।
आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। आज बेटे की सफलता के रूप में उनकी वर्षों की मेहनत रंग लाई है।सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति लगन से सफलता हासिल की जा सकती है। ग्रामीणों ने सचिन की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- रामदास आठवले बोले- "अगर आप जातिवाद खत्म कर सकते हैं, तो हम आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं..." रामदास आठवले बोले- "अगर आप जातिवाद खत्म कर सकते हैं, तो हम आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं..."1
- मैनपुरी ब्रेकिंग सर्वजन सुखाय पार्टी ने किसानों, शिक्षा और जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन मैनपुरी ब्रेकिंग सर्वजन सुखाय पार्टी ने किसानों, शिक्षा और जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन मैनपुरी। सर्वजन सुखाय पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी मैनपुरी को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से किसानों, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और जनहित से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं को उठाकर उनके जल्द निस्तारण की मांग की गई है। फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त हो: ज्ञापन में कहा गया है कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के कारण किसानों को खाद खरीदने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतः खाद लेने के लिए इस व्यवस्था को खत्म किया जाए। बाजार में बिक रहे नकली खाद, बीज व कीटनाशकों पर तुरंत सख्त रोक लगाई जाए। इस वर्ष भारी नुकसान झेल रहे आलू किसानों को राहत देने के लिए 500 रुपये प्रति पैकेट अनुदान राशि दी जाए। सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में सुधार: प्रदेश के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में गिरते शिक्षा के स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की मांग की गई, ताकि गरीब, मजदूर व ग्रामीणों के बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। प्रदेश में शराब के कारण बढ़ रहे गृह-कलह, सड़क हादसों और अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शराबबंदी लागू करने की मांग की गई। रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को नक्शा स्वीकृत न होने के बावजूद अन्य विश्वविद्यालयों की तरह संरक्षित करने का अनुरोध किया गया। प्रदेश के सभी गरीब नागरिकों व किसानों को कम से कम 20,000 रुपये प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन देने की मांग रखी गई।विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर संविदा या आउटसोर्सिंग के बजाय निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया से पक्की सरकारी भर्तियां की जाएं। मैनपुरी में पूर्व व वर्तमान सरकारों के कार्यकाल में कमजोर लोगों की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों की जांच के लिए शिकायत प्रकोष्ठ बनाकर पिछले 15 वर्षों की गड़बड़ियों पर मुकदमे दर्ज करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई।3
- नमस्कार, आप देख रहे हैं GD News Network। मैनपुरी में जनसमस्याओं और किसानों के मुद्दों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सर्वजन सुखाय पार्टी ने जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें किसानों की समस्याओं से लेकर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पुरजोर मांग की गई है। मुख्य खबर एवं विवरण (15-45 सेकंड) ज्ञापन में सरकार से मांग की गई है कि खाद खरीद के लिए अनिवार्य की गई फार्मर रजिस्ट्री को तुरंत खत्म किया जाए। साथ ही नकली खाद-बीज पर सख्त रोक लगाने और आलू किसानों को प्रति पैकेट ₹500 की सब्सिडी देने की बात कही गई है। युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाते हुए पार्टी ने संविदा और आउटसोर्सिंग प्रथा को बंद कर खाली पड़े पदों पर पक्की सरकारी भर्तियां निकालने की मांग की है। इसके अलावा प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, बुजुर्गों को ₹20,000 प्रति माह पेंशन, रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के संरक्षण और मैनपुरी में पिछले 15 वर्षों के अवैध कब्जों की जांच के लिए स्पेशल शिकायत सेल बनाने की मांग उठाई गई है। एंकर आउट्रो (45-60 सेकंड) सर्वजन सुखाय पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जनहित में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर। देश और प्रदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहिए GD News Network के साथ। धन्यवाद!1
- *नगला हरलाल में आयोजित हुई पीडीए कार्यकर्ता चौपाल* एटा सांसद देवेश शाक्य ने सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती पर दिया जोर बरनाहल। क्षेत्र के ग्राम नगला हरलाल में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूराम शाक्य ने की, जबकि एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि पीडीए चौपाल का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को सुनना और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से उठाना है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, किसानों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी भी बहकावे में आने के बजाय गांव-गांव संपर्क बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूठे कार्यकर्ताओं को मनाकर संगठन से जोड़ने का काम किया जाए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी और आवास सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद देवेश शाक्य का कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामविलास, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरायन बाथम, अशोक यादव, अशोक शाक्य, जगदीश शाक्य, रामशंकर, महादीपक, राहुल, दीपक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- दन्नाहार क्षेत्र में मुन्ना भैंसा चोरी मामले में नया मोड़, प्रधान पति ने आरोपों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम दिवरौली में मुन्ना भैंसा चोरी और बेचने के आरोपों को लेकर चल रहे मामले में बुधवार को नया मोड़ सामने आया। ग्राम प्रधान पति कृष्णकांत ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। बताया गया था कि ग्राम प्रधान पति कृष्णकांत और उनके कुछ साथियों पर मुन्ना नामक भैंसे को बेचने का आरोप लगाया गया था। मामले में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं बुधवार को प्रधान पति कृष्णकांत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरे मामले को लेकर अपनी ओर से जानकारी दी। उन्होंने आरोपों को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से यह मामला उठाया गया है। प्रधान पति ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की बात कही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों और प्रधान पति की सफाई के बाद पुलिस जांच के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी4
- कानपुर CNG पंप पर दरोगा का हंगामा, कर्मचारी से बहस का VIDEO Viral | UP News कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि सोमवार रात सीएनजी भरवाने पहुंचे दरोगा पंकज मिश्रा और पंप कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। एसीपी अंकित कुमार के मुताबिक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में देखिए कानपुर CNG पंप विवाद की पूरी कहानी, वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया। GD NEWS NETWORK पर देखिए उत्तर प्रदेश और देश की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक। #KanpurNews #UPNews #ViralVideo #BreakingNews #HindiNews #KanpurPolice #GDNewsNetwork1
- मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी में मिलावटी डीजल-पेट्रोल के अवैध खेल पर बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत पेट्रोल पंप की संपत्ति कुर्क मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी में मिलावटी डीजल-पेट्रोल के अवैध खेल पर बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत पेट्रोल पंप की संपत्ति कुर्क मैनपुरी पुलिस ने बायोडीजल के नाम पर मिलावटी पेट्रोल और डीजल बेचने वाले गिरोह के खिलाफ शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कुड़की (जब्ती) की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर और ग्राम जिगई में संचालित दो पेट्रोल पंपों पर बायोडीजल के नाम पर अवैध रूप से मिलावटी ईंधन बेचा जा रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों पर कसा शिकंजा मामले में मुख्य आरोपी राधेश्याम ( फिरोजाबाद) और अंकित निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना कुरावली) के खिलाफ मामला दर्ज कर बाद में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्मी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने का प्रावधान है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों पेट्रोल पंपों में प्रयुक्त मशीनों व उपकरणों का मूल्यांकन कराया। स्थल पर बने अस्थाई व स्थाई निर्माण को चिह्नित किया। सभी उपकरणों और निर्माण कार्य को सील व कुर्क करने की कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अपराध से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ एक सतत प्रक्रिया है। पेट्रोल पंप जिस जमीन पर बने हैं, उनके स्वामियों के विषय में जांच जारी है और आरोपियों द्वारा अपराध के जरिए बनाई गई अन्य संपत्तियों को भी चिह्नित कर कुर्क करने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। वाइट -अभिषेक कुमार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण3
- वंश कश्यप को न्याय की मांग में VIP जिलाध्यक्ष राजीव कश्यप पहुंचे तिकोनिया पार्क मैनपुरी। वंश कश्यप के माता-पिता पिछले दो दिनों से अपने बेटे की मौत का सच सामने लाने और न्याय की मांग को लेकर मैनपुरी के तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के जिला अध्यक्ष राजीव कश्यप भी धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ बैठकर उनकी न्याय की मांग का समर्थन किया। राजीव कश्यप ने कहा कि वंश कश्यप के परिवार की पीड़ा समाज की पीड़ा है। ऐसे समय में समाज को पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए और न्याय की इस लड़ाई को संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा— “अगर एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, और कटेंगे तो बटेंगे।” उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में है। जरूरत इस बात की है कि किसी भी पीड़ित परिवार की आवाज को दबने न दिया जाए और न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उसकी आवाज उठाई जाए। वंश के माता-पिता की मांग स्पष्ट है—उन्हें अपने बच्चे की मौत का सच जानना है और यदि जांच में कोई दोषी सामने आता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो। अब देखना यह है कि प्रशासन की ओर से दिए गए कार्रवाई के आश्वासन के बाद इस मामले में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। #वंशकश्यप #न्यायकीमांग #मैनपुरी #राजीवकश्यप #VIP #भूखहड़ताल #तिकोनियापार्क #एकतामेंशक्ति #HindNews24x7 वंश कश्यप को न्याय की मांग में VIP जिलाध्यक्ष राजीव कश्यप पहुंचे तिकोनिया पार्क मैनपुरी। वंश कश्यप के माता-पिता पिछले दो दिनों से अपने बेटे की मौत का सच सामने लाने और न्याय की मांग को लेकर मैनपुरी के तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के जिला अध्यक्ष राजीव कश्यप भी धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ बैठकर उनकी न्याय की मांग का समर्थन किया। राजीव कश्यप ने कहा कि वंश कश्यप के परिवार की पीड़ा समाज की पीड़ा है। ऐसे समय में समाज को पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए और न्याय की इस लड़ाई को संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा— “अगर एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, और कटेंगे तो बटेंगे।” उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में है। जरूरत इस बात की है कि किसी भी पीड़ित परिवार की आवाज को दबने न दिया जाए और न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उसकी आवाज उठाई जाए। वंश के माता-पिता की मांग स्पष्ट है—उन्हें अपने बच्चे की मौत का सच जानना है और यदि जांच में कोई दोषी सामने आता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो। अब देखना यह है कि प्रशासन की ओर से दिए गए कार्रवाई के आश्वासन के बाद इस मामले में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। #वंशकश्यप #न्यायकीमांग #मैनपुरी #राजीवकश्यप #VIP #भूखहड़ताल #तिकोनियापार्क #एकतामेंशक्ति #HindNews24x71
- आज एटा शहर मे कचहरी रोड पर उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ4