सेवा संकल्प के साथ मनेगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को घर-घर जलेंगे दीप, 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर होंगे विविध कार्यक्रम मेसकौर (नवादा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर मेसकौर प्रखंड के मेसकौर और बिजुबीघा दोनों मंडलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यकर्ताओं को पंचायत एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। भाजपा की ओर से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 17 सितंबर की शाम कार्यकर्ताओं तथा पार्टी समर्थकों द्वारा अपने-अपने घरों में दीप जलाने का कार्यक्रम रखा गया है। घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामना व्यक्त की जाएगी। सात अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मेसकौर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जाएगा। मंडल के कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। घरों में दीप जलाने के साथ सेवा गतिविधियों में भी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे। बिजुबीघा मंडल अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि मंडल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

- 🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। #Nawada #NawadaNews #BiharNews 🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। #Nawada #NawadaNews #BiharNews1
- वजीरगंज की लड़कियों के भा/गने की असली वजह आई सामने! #gaya #wazirganj #missinggirl #facebookpost #nonfollowers1
- धनबाद पुलिस की कार्रवाई के बाद बंटी खान की सड़क पर परेड! गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस बंटी खान को ट्रांजिट रिमांड पर धनबाद लेकर पहुंची। इसके बाद अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने बैंक मोड़ से वासेपुर तक बंटी खान को हथकड़ी और कमर में रस्सा बांधकर पैदल ले जाया। दुबई भागने की तैयारी में था बंटी खान! धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह देश छोड़कर विदेश में रह रहे अपने भाई प्रिंस खान के पास दुबई जाने की तैयारी में था। उसके पास से पासपोर्ट, वीजा और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बरामद किए जाने की बात सामने आई है। बंटी खान के खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत कई मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बंटी खान को वासेपुर इलाके में सुरक्षा के बीच घुमाया। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीटथप्पड़ मारने की घटना भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बंटी खान से पूछताछ में प्रिंस खान गैंग के कथित वसूली नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन और विदेश से संचालित गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।1
- जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की पहचान है—लेकिन जब सवाल पूछने वाली आवाज़ पर ही सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र कितना मजबूत है?1
- #सतगावां थाना क्षेत्र खूंटा बगिया में दर्दनाक सड़क हादसा,एक की मौत,एक गंभीर पीएचडी विभाग पर लापरवाही का आरोप #सतगावां थाना क्षेत्र खूंटा बगिया में दर्दनाक सड़क हादसा,एक की मौत,एक गंभीर पीएचडी विभाग पर लापरवाही का आरोप1
- BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटि -कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी l BRICS ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।डॉ. मनीष पंकजऔर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनीमजबूतऔरप्रभावशाली पहचान बना रहा है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यापक समर्थन मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक एवं सशक्त कदम उठा रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि ब्रिक्स के मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत किया। विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भारत की बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता हैडॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आवाज आज पूरी दुनिया में मजबूती से सुनी जा रही है। उन्होंने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को पुनः कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश इसी प्रकार विकास, शांति और विश्व कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे ब्रिक्स की शानदार सफलता पर बाधाई सुभकामनाये देने बालो मे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा दीपक पांडे संतोष कुमार गोपाल प्रसाद यादव नवलेश सिंह दीपक मिश्रा यश राज धर्मेंद्र कुमार राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग दीपक पांडे राजू मिश्रा बबलू रजक मंटू कुमार बबलू गुप्ता आकाश कुमार सुनील मिश्रा सुधीर कुमार बुंदेल चंद्रवंशी संजीव कुमार रविंद्र कुमार कुंदन कुमार सहित1
- गणेश पूजा को लेकर रजौली में रहा भारी उत्साह दर्जनों पूजा पंडालों में स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन गणेश चतुर्थी को लेकर रजौली प्रखंड क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल रहा। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में दर्जनों स्थानों पर पूजा पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। रजौली संगत मोड़ स्थित साहू गणेश मंडप में रजौली नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे हर्षोल्लास से पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इससे पूजा पंडालों के आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। गणेश पूजा को लेकर पूजा समितियों की ओर से कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। रजौली के पुरानी बस स्टैंड में पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा आकर्षक पंडाल में शानदार भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामग्री से सजाया गया है। वहीं रजौली के उपरटंडा में भी श्री गणेश पूजा समिति युवा क्लब के द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई और मंगलवार की दोपहर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिंटू वर्मा के द्वारा खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। शाम के समय परिवार के साथ लोग पूजा पंडालों में पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन किए। रजौली संगत स्थित साहू गणेश मंडप में शाम में खीर का प्रसाद सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। पुरानी बस स्टैंड में भी क्लब के सदस्यों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर टकुआटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नवशीष कुमार, अरुण साव, महेंद्र साव, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार, धीरज कुमार चौधरी, प्रतिनिधि सुमित कुमार, राजू कुमार, संदीप कुमार, चंदन सेठ, सुनील आर्य, विजय आर्य, प्रीतम कुमार, रितिक कुमार, वहीं उपरटंडा के युवा क्लब के सदस्यों निशांत रॉयल, उज्जवल सिंघानिया, हर्ष रॉयल, उत्सव साहू, निखिल सिंह, मनीष सिंह, शांतनु रॉय, निकित गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।2
- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”1
- पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 गिर/फ्तार, 2 देशी पिस्टल और 7 कार/तूस बरामद! #पटना_सिटी #पटना #PatnaCity #PatnaNews #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #CrimeInBihar #Pistol #DesiPistol #ArmsRecovered #7Cartridges #PoliceAction #CrimeUpdate #BreakingNews #BigBreaking #BiharCrime #LawAndOrder #SadhanaNews #SadhanaNewsBihar #TrendingNews #ViralNews #LatestNews #BiharNewsUpdate #PatnaCrime #PoliceAction #Trending #Breaking #NewsUpdate1