इंग्लैंड में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का जलवा, गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित भिवानी में होगा विजेता खिलाड़ियों का भव्य नागरिक अभिनंदन : सुरेंद्र लोहिया विधायक घनश्याम सराफ बोले—दिव्यांग खिलाड़ियों की जीत देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भिवानी, 27 अगस्त। भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। टीम की ऐतिहासिक सफलता से देशभर में खुशी की लहर है। भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय दल को दिल्ली स्थित गुजरात भवन में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PCCAI) के महासचिव रवि चौहान और कॉरपोरेट अफेयर्स चेयरमैन राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने गृह मंत्री से मुलाकात की। समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। गृह मंत्री अमित शाह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए दिव्यांग क्रिकेट को देश में और मजबूत करने तथा इसके विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। PCCAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, उपाध्यक्ष रमेश सैनी और कोषाध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा खिलाड़ियों को मिला सम्मान पूरे संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री से मिला प्रोत्साहन खिलाड़ियों के हौसले को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। लॉर्ड्स में माजिद मारगारी का शानदार प्रदर्शन इंग्लैंड दौरे पर PCCAI के 6 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को मजबूती प्रदान की। क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर PCCAI के खिलाड़ी माजिद मारगारी ने शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से उत्साहित PCCAI अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने घोषणा की कि संगठन की ओर से जल्द ही भिवानी में भव्य समारोह आयोजित कर विजेता खिलाड़ियों का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा। लोहिया ने कहा कि देश में दिव्यांग क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए खेल संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और संबंधित सभी पक्षों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने दिव्यांग क्रिकेट को लगातार प्रोत्साहन देने के लिए BCCI का आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की। उन्होंने PCCAI महासचिव रवि चौहान की मेहनत, लगन और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में संजय गोयल, रमेश सैनी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मिलकर भारत में दिव्यांग क्रिकेट के विस्तार को नई दिशा देंगे। विधायक घनश्याम सराफ ने दी बधाई भिवानी के विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सराफ ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे में खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के करोड़ों दिव्यांग युवाओं के लिए प्रेरणा है। खिलाड़ियों ने साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और प्रतिभा के सामने शारीरिक चुनौतियां भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। FojiNews24 की ओर से भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम और सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।

- छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया1
- #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा1
- Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri Fake Kidnapping Samaspur Charkhi Dadri News 152 D Highway News Charkhi Dadri Crime News Fake Kidnapping Case Haryana Samaspur Kidnapping Drama Haryana Police Action Charkhi Dadri 152D Highway Kidnapping Truth Charkhi Dadri Latest News Today Samaspur Village News #CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate1
- 27 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- रोहतक में पूर्व MLA बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट का फैसला रोहतक में पूर्व MLA बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट का फैसला1
- Post by Dainik news Haryana live1
- डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश एक ही छत के नीचे विभागों ने किया समस्याओं का त्वरित निस्तारण नांगल चौधरी, 26 अगस्त। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे1